बॉलीवुड के संजू बाबा यानी कि संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने पहली बार अपने और अपने पिता के रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा। त्रिशाला ने कहा मेरे बुरे वक्त में कोई नहीं था मेरे साथ। संजय दत्त एक अच्छे एक्टर तो हैं लेकिन क्या सचमुच एक अच्छे पिता नहीं है। हेलो दोस्तों मैं हूं पूनम अधिकारी। संजय दत्त की फिल्में आपने कई बार देखी होगी। संजय दत्त के फैंस बहुत सारे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी पर्सनल लाइफ में संजय दत्त इतने अच्छे नहीं हैं जितना दुनिया उनको समझती है। और यह मेरा बिल्कुल नहीं कहना यह बल्कि कहना है संजय दत्त की बेटी त्रिशाला का। जी हां, संजय दत्त की दो बेटियां हैं जो पहली पत्नी से रिचा से जो संजय दत्त की बेटी है त्रिशाला उसने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। और इस इंटरव्यू में उसने बताया है कि जब मैं अपनी जिंदगी के सबसे बुरे वक्त से गुजर रही थी। मैं बहुत ज्यादा अकेली थी।
मुझे किसी के सहारे की जरूरत थी। उस वक्त मेरे खुद के पिता संजय दत्त मेरे साथ नहीं थे। पूरा मामला मैं आपको बताऊंगी। लेकिन बताने से पहले इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा। अक्सर यह कहा जाता है यह जो बॉलीवुड स्टार्स होते हैं ना ये अपनी जिंदगी में, अपने कैमरे में, अपनी फिल्मों में, अपनी शूटिंग में इतने ज्यादा बिजी हो जाते हैं कि फैमिली को टाइम नहीं देते। अब आपको याद ही होगा रिसेंटली मैंने बताया था कि अनिल कपूर ने कैसे खुलासा किया था कि मुझे आज दुख होता है कि मैं अपने करियर में इतना ज्यादा खो गया था कि मैं अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाया। मेरी पत्नी ने ही मेरे बच्चों की परवरिश की। अब ऐसी ही एक बात संजय दत्त के परिवार से भी निकली है। दरअसल त्रिशाला जो कि न्यूयॉर्क में रहती है। संजय दत्त की बेटी है। संजय दत्त ने तीन शादियां की थी।
जो सबसे पहली शादी उन्होंने रिचा से की थी उनसे उनको एक बेटी हुई थी जिसका नाम त्रिशाला है। वो न्यूयॉर्क में अपने नाना-नानी के साथ रहती है। तो त्रिशाला ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। उसमें उन्होंने कहा कि मैं मुझे हमेशा ही वो बर्डन महसूस होता था कि मैं संजय दत्त की बेटी हूं। मतलब लोगों की संजय दत्त की बेटी से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। जबकि मैं अकेले में रोती थी। मैं तन्हा रहती थी। मुझे किसी सहारे की जरूरत थी। जब मेरी मां मर गई थी तो मैं बिल्कुल अकेली हो गई थी। छात्रशाला ने एक बार आप भी सुनिए। में बहुत ज्यादा परेशान किया गया। बच्चे मेरा मजाक उड़ाते थे और मेरे पास ऐसा कोई नहीं था जिससे मैं अपने दिल की बात कर पाती। मिडिल स्कूल में भी वजन को लेकर मुझे बहुत ताने पड़े। हालांकि जब सभी को पता चला कि मैं संजय दत्त की बेटी हूं तो हालत और बिगड़ गई थी। लोगों को लगता था कि अगर आप किसी स्टार की बेटी हैं तो आपको तो सुंदर दिखना ही चाहिए। लेकिन मैं ऐसी बिल्कुल नहीं थी जैसे लोग संजय दत्त की बेटी से उम्मीद करते थे। लोगों की नफरत झेली है मैंने। उन दिनों मेरे पास सहारा देने के लिए कोई नहीं था। मुझे हमेशा लगता था कि काश कोई ऐसा होता जिससे मैं खुलकर बात कर पाती।
तो आपने साफ सुना कि किस तरह से त्रिशारा बोल रही है कि जब उनकी मम्मी की जब वो आठ साल की थी दरअसल जब संजय दत्त की जो पत्नी है जो रिचा शर्मा है 1996 1996 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से उनकी मौत हो गई थी और उस वक्त जो संजय दत्त की बेटी है त्रिशाला वो सिर्फ 8 साल की थी। आठ साल की थी वो बहुत अकेला महसूस कर रही थी। संजय दत्त ने न्यूयॉर्क में जो त्रिशाला के जो नाना नानी है उनके पास उनको भेज दिया था क्योंकि संजय दत्त को लगा कि वो शायद इतना वक्त नहीं दे पाएंगी वो फिल्मों में बिजी थे तो उस वक्त त्रिशाला का कहना है कि वो बहुत ज्यादा मोटी थी मतलब बहुत ज्यादा हेल्दी थी जिसकी वजह से स्कूल में उनको बहुत ज्यादा बुली किया जाता था उनका बहुत मजाक उड़ाया जाता था जिसकी वजह से वो बहुत डिप्रेशन में भी रहती थी और मम्मी की मौत हो गई थी संजय दत्त उनका कहना है कि जो मेरे पापा थे संजय दत्त वो फिल्मों में इतना ज्यादा बिजी रहते थे कि उनके पास वक्त ही नहीं होता था। मैं अमेरिका में रहती थी और पापा फिल्मों की वजह से इंडिया में रहते थे। पापा अपडाउन जरूर कर देते थे। यानी संजय दत्त कभी दिल्ली से कभी इंडिया से अमेरिका चले जाते थे। अमेरिका से फिर इंडिया आते थे। लेकिन वो मेरे साथ नहीं रहते थे।
ऐसा कहना है संजय दत्त की बेटी का। सोचिए कितनी बड़ी बात है कि कोई स्टार की बेटी ऐसे कहे। इतना पैसा, इतना शोहरत, इतना सब कुछ होने के बावजूद भी स्टार्स अपने बच्चों को अक्सर अकेला क्यों छोड़ देते हैं? अब ये जो त्रिशाला है वो इस वक्त 37 साल की है और उन्होंने अभी तक कोई शादी वादी नहीं की है। जो संजय दत्त है वो तीन शादियां कर चुके हैं। जो तीसरी उनकी पत्नी है मान्यता उससे भी संजय दत्त को दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ भी फिलहाल नहीं रहते। फिलहाल वो रहते हैं जो उनके पत्नी है मान्यता दादा और उनके जो बच्चे हैं वो दुबई में रहते हैं और संजय दत्त यहां इंडिया में रहते हैं। तो सोचिए हमेशा जो हमें दिखती है बाहर की जो ग्लैमरस लाइफ अक्सर वो इतनी ग्लैमरस होती नहीं है। उसके पीछे का बहुत सारा दर्द होता है जो आज दृशाला ने सज्ज दत्त की बेटी ने अपना ये दर्द बयां किया है। आपको भी लगता है कि यार पेरेंट्स को बच्चों को चाहे वो स्टार हो या कहीं नॉर्मल इंसान हो उनको अपने बच्चों को वक्त जरूर देना चाहिए। जो भी आपकी राय है कमेंट बॉक्स में लिख के बताइएगा जरूर। वीडियो को शेयर कीजिएगा। चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा।