बोल मेरे साथिया कितना मुझसे प्यार आज यह दास्ता है भारतीय हिंदी सिनेमा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे एक ऐसे महान संगीतकार स्वर सम्राट की जिसकी आवाज का पूरी दुनिया में वो जादू था कि इस महान गायक का गाना सुने बिना नहीं होती थी लाखों करोड़ों लोगों की खूबसूरत सुबह से उसके आए बहार जाने तो वहीं इस महान गायक की आवाज सुनते ही लोग भूल जाते थे अपनी जिंदगी के सारे दर्द और गम चाहूंगा मैं तुझे साझ सवेरे दोस्तों आज बात होगी उस शहंशाह तरन्नुम की जो मोहब्बत के पहले एहसास से लेकर बिछड़ने के दर्द तक हर एक धड़कते दिल की आवाज बना जिनके नगमों ने रोते को हंसाया और बन गए दर्द दिल का मरहम।
दर्दे दिल दर्द जिगर दिल में। दोस्तों क्या आप जानते हैं कि जब हिंदी सिनेमा का ये पार्श्व गायक संगीत में इतना डूब कर गाना गाता था कि उसके गले से निकल आता था खून और आ जाते थे आंखों से आंसू। तेरे दर पे आया हूं कुछ करके जाऊंगा झोली। दोस्तों बात एक ऐसे गायक की जिसकी शहद और मिश्री सी खुली मीठी आवाज में ऐसी कशिश थी कि जेल में मौत की सजा पाए एक कैदी ने मरने से पहले अपनी आखिरी इच्छा में कह दिया था कि एक बार इनका गाना सुना दो फिर मुझे लटका देना फांसी के फंदे पर। ये दुनिया ये महफिल यह महान गायक भारतीय हिंदी सिनेमा के इतिहास का इकलौता ऐसा गायक था जो हर हीरो के हिसाब से उन्हीं के अंदाज में गाना गाता था।
जिसकी वजह से इस गायक की आवाज और गला बन गया था। कई हीरो की जिंदगी भर की पहचान। बहारों फूल बरसा मेरा महबूब तो वहीं उस दौर के स्टार और सुपरस्टार हिट होने के लिए अपना गाना इस गायक से गवाने को करते थे हजारों मिन्नतें। जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा। पाकिस्तान में जन्मा यह सिंगर अपनी दमदार आवाज और शानदार लहजे की वजह से कहलाया था हिंदुस्तान की धड़कन। और वहीं भारत के लिए गा दिया था ऐसा देशभक्ति गीत जिसकी वजह से इस गायक को पूरे पाकिस्तान में कर दिया गया था ।
हमेशा के लिए बैन। कश्मीर है भारत का कश्मीर है भारत का। अपनी गायकी से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने और शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी यह गायक हमदर्दी मोहब्बत और शराफत की ऐसी मिसाल बना कि अपने ड्राइवर के नौकरी छोड़ने पर उसको कर दी थी महंगी चमचमाती गाड़ी गिफ्ट। खुश रहे तू सदा ये दुआ है दोस्तों और क्या आप यह जानते हैं कि इस महान गायकी की आवाज में वो जादू था कि इस दौर के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू इनका एक गाना सुनकर नहीं रोक पाए थे।
अपनी आंखों से आंसू और उस गाने को सुनने के बाद दे डाली थी इस गायक को अपनी सबसे कीमती चीज। सुनो सुनो ए दुनिया वालों बापू की ये अमर कहानी। आज बात एक ऐसे महान गायक की जिसको अपनी फिल्म में गाने के लिए उनके विरोधी भी करते थे। बड़े प्यार और इज्जत के साथ मिन्नतें। तारीफ तेरी निकली है दिल से आई है। आज बात होगी सुरों के उस शहंशाह की जिसको एक दिग्गज अभिनेता ने अपनी फिल्म में गाना गाने को लेकर लगा दी थी पाबंदी। लेकिन इस पाबंदी की गलती से उस अभिनेता का हुआ था।
ऐसा नुकसान कि माफी मांगते हुए उसे बदलना पड़ा था अपना वो फैसला। मैं तेरे दर पे आया हूं। कुछ करके जाऊंगा झोली भर के। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि इस अभिनेता की जिंदगी में ऐसा क्या हुआ था कि 45 हजार से ज्यादा गाने गाने वाले इस लेजेंड्री सिंगर के साथ भरी महफिल में सबके सामने लता मंगेशकर ने इनके साथ कभी ना गाना गाने की खा ली थी कसम। जिसके लिए सबको छोड़ा उसी ने मेरे दिल को और एक म्यूजिक डायरेक्टर ने इनका करियर तबाह करने के लिए लगा दिया था एड़ी चोटी का जोर। क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत चुपी रहे।
दोस्तों क्या आप जानते हैं कि कैसे इस गायक की मौत पर बड़े से बड़ा अभिनेता, राजनेता, बिजनेसमैन के साथ-साथ कुदरत भी आसमान से बहा रहा था आंसू। जिंदगी तो बेवफा है। और इस गायक के जनाजे में आखिरी दर्शन के लिए उमड़ पड़ी थी लाखों लोगों की ऐसी भीड़ जिसे काबू करने में छूट गए थे शासन प्रशासन के पसीने। मर के जीने की अदा जो और दोस्तों क्या आप यह जानते हैं कि इस गायक की मौत के बाद हिंदुस्तान के लोग इस गायक के कब्र से मिट्टी उठाकर खाने के लिए ले जाते थे अपने घर। जाने वालों जरा मुड़ के देखो। दोस्तों लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर आज तक राज करने वाला यह सिंगर अपनी के बाद तरसता रहा उस सम्मान को जो इनको कभी मिला ही नहीं।
वहीं इस महान गायक जिसकी के बाद रिलीज हुए एक अधूरे गाने ने तोड़ दिए थे हिंदी सिनेमा के संगीत के सारे रिकॉर्ड्स। बताएंगे और भी बहुत कुछ ऐसा जिसे सुनकर आप सभी की आंखों से निकल आएंगे आंसू। तो दोस्तों पूरा सच जानने के लिए आप बने रहिए हमारे साथ इस वीडियो के अंत तक। तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम। नमस्कार आदाब आभार आप सभी दोस्तों का। आज बॉलीवुड नवेल के इस खास एपिसोड में हम बात कर रहे हैं एक ऐसे गायक की जिसने अपनी बेहद सुरीली आवाज के जादू से क्या नायक क्या खलनायक सभी के दिलों पर राज किया।
यह गायक हर दिल अजीज था। लाखों के दिलों की धड़कन था। और अपनी गायकी से मुर्दा दिलों में जान फूंक देने वाला हिंदुस्तान का पहला गायक था। अपनी इन्हीं खूबियों और लोकप्रियता की वजह से यह बना महान लेजेंड्री सिंगर मोहम्मद रफी जिन्हें सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया ने अपनी दिलकश आवाज के जादू के रूप में जाना और पहचाना। लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में इस महान गायक का सितारा जितना बुलंदी पर गया उससे कहीं ज्यादा इनकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव रहा। कौन था लाहौर की गलियों में खेलने वाला फिक्को जो आज चलकर बन गया भारत का चहीता मोहम्मद रफी।
कैसे शुरू हुआ उनका संगीत का सफर? और कैसे नाई की दुकान पर काम करने वाला बच्चा एक फकीर की वजह से बन गया सुरों का बेताज बादशाह। आपको सब कुछ बताएंगे। लेकिन उससे पहले बात करते हैं मोहम्मद रफी साहब की पढ़ाई लिखाई और उनके शुरुआती जीवन के बारे में। मेरा नाम करेगा रोशन। चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम। मोहम्मद रफी साहब का जन्म 24 दिसंबर 1924 को पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह में हुआ था। इनके पिता हाजी अली और मां अल्लाह रखी बेहद विनम्र स्वभाव के थे और बेहद इज्जतदार लोगों में गिने जाते थे। भाई-बहनों में रफी दूसरे सबसे बड़े भाई थे। उनके अलावा भाई मोहम्मद शफी, मोहम्मद दीन, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद इब्राहिम और बहनें चिराग बीबी और रेशमा बीबी थी। मोहम्मद रफी को सब प्यार से फिक को कहकर बुलाते थे।
रफी साहब का परिवार बेहद रूढ़िवादी था। मेहनत से काम करना और खुदा की इबादत करना यह हमेशा से इन्हें सिखाया गया था। नाच गाने से यह परिवार कोसों दूर रहता था। लेकिन कहते हैं ना कि पूत के पांव तो पालने में ही दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ उस छोटे बच्चे फिकों के साथ भी था। घर पर तमाम पाबंदियों के बाद भी फिकको यानी मोहम्मद रफी को बचपन से ही गाना सुनकर ऐसा महसूस होता था जैसे यह संगीत उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। हालांकि उस उम्र में गायकी और शब्दों की जानकारी उन्हें नहीं थी।
बावजूद इसके जैसे ही कोई गाना उनके कानों में गूंजता वो सीधे उनके दिल से होता हुआ जुबां पर चढ़ जाता। हालांकि छोटे से रफी साहब इस बात का भी पूरा ख्याल रखते कि वो गाना कहीं उनके वालिद यानी उनके पिता ना सुन ले। इसलिए रफी साहब गाने को चुपके से गुनगुनाया करते थे। मोहम्मद रफी जब महज 9 साल के थे तभी उनका परिवार लाहौर शिफ्ट हो गया। रफी को शुरुआत से ही पढ़ाई लिखाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी और यही वजह थी कि उनके पिता ने उन्हें बड़े भाई के साथ खानदानी नाई की दुकान में लगा दिया।
9 साल के मासूम रफी नूर मोहल्ले के भाटी गेट की दुकान पर नाई बन चुके थे। घर वालों को भले ही मोहम्मद रफी में एक बेहतर हजाम नजर आता हो लेकिन किस्मत उनके लिए सुनहरी स्याही से तकदीर लिख रही थी। उस वक्त किसी ने भी नहीं सोचा था कि भाटी गेट पर बाल काटने वाला यह छोटा सा बच्चा जिसे आज मोहल्ले के चंद लोग ही जानते हैं।
आने वाले समय में उसे पूरी दुनिया जानेगी और वो पूरी दुनिया पर छा जाएगा। सवार जन्म लेंगे। रफी लग तो गए थे हजाम की दुकान पर लेकिन इसी बीच उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसने उनकी आने वाली जिंदगी बदल कर रख दी। दरअसल मोहम्मद रफी जहां रहते थे वहां उनके घर के सामने से एक फकीर गाना गाता हुआ और मांगता हुआ निकलता था। जब पहली बार उस गाते हुए फकीर की आवाज इस छोटे से मोहम्मद रफी के कानों में गई तो उसे कुछ ऐसा हुआ मानो किसी ने कोई जादू कर दिया हो। फकीर की उस आवाज से रफी साहब ऐसे मंत्रमुग्ध हुए कि वह इसके पीछे-पीछे गाना सुनते हुए दूर तक निकल गए। इस घटना के बाद अब यह सिलसिला चल पड़ा।
वो फकीर आता और गाना गाता हुआ निकलता। उसके पीछे-पीछे मोहम्मद रफी भी अपने छोटे-छोटे कदमों के साथ चलते जाते। बाजार से होते हुए जब वो फकीर गांव की सरहद से बाहर निकल जाता तो मोहम्मद रफी वहीं से वापस आ जाते। यहां एक दिलचस्प बात और है कि मोहम्मद रफी सिर्फ उस फकीर का पीछा करके गाना ही नहीं सुनते थे बल्कि वापस आकर उस गाने को गुनगुनाया भी करते थे। जब वो नाई की दुकान पर बाल काटते तो उसी गाने को प्यारी सी आवाज में दोहराया करते। जिसको सुनकर कटिंग कराने वाला व्यक्ति भी बहुत इत्मीनान से हजामत बनवाता था। सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए आजा प्यारे।
बात है साल 1933 की जब पंडित जीवन लाल बाल कटवाने उनके पास पहुंचे। आदतन रफी साहब यहां काम करते हुए अमृतसर स्टाइल में वारिस शाह का हीर गुनगुना रहे थे और बाल काटते जा रहे थे। भले ही रफी साहब अभी तक एक नौसिखिया बच्चे हो लेकिन उस वक्त भी उनकी आवाज में वो जादू था कि पंडित जीवन लाल बहुत ही प्रभावित हुए। वो समझ गए कि यह बच्चा कोई मामूली बच्चा नहीं है बल्कि इसके गले में कुदरत ने अनोखी कला देकर भेजा है। जीवन लाल ने मोहम्मद रफी से बात की और उनको ऑडिशन के लिए बुलाया। हालांकि उस वक्त रफी साहब को ऑडिशन का मतलब भी ठीक से नहीं पता था। हालांकि मोहम्मद रफी के लिए यह सब इतना आसान नहीं था क्योंकि उनके घर में संगीत से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था और ऊपर से रफी साहब अपनी दुकान का काम भी देखते थे।
लिहाजा रफी साहब चोरी छिपे पहुंच गए ऑडिशंस देने। लेकिन बड़ी हैरानी की बात रही कि रफी साहब इस ऑडिशन में बहुत आसानी से सफल हो गए। इसके बाद जीवन लाल ने रफी साहब को संगीत की ट्रेनिंग और पंजाबी गीत सिखाने का फैसला किया। धीरे-धीरे मोहम्मद रफी संगीत में पारंगत होते चले गए। जाने कहां मेरा जिगर जी अभी-अभी यहीं था किधर जैसे-जैसे दिन बीत रहे थे, कुदरत भी इस बाल काटने वाले छोटे से फिक्कों को सुरों का शहंशाह मोहम्मद रफी बनाने में लगी हुई थी। जीवन लाल से दुकान पर मुलाकात होने के ठीक 4 साल बाद मोहम्मद रफी साहब के लिए कुदरत ने एक बार फिर ऐसा संयोग बनाया कि इससे रफी साहब का सितारा चमक गया। लेकिन रफी साहब की आवाज का दीवाना पूरा गांव था सिवाय एक शख्स के।
जिसे यह गाना बिल्कुल पसंद नहीं था। और वह थे मोहम्मद रफी साहब के पिता जो उनके गाना गाने के खिलाफ थे। वो इन्हें इन सब चीज से दूर रहने के लिए कहते। अजी ये तो मत पूछिए। ये तो इतने खिलाफ थे। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि हमको मारते भी थे। कुछ गीत जाए इतने खिलाफ थे गाने के। लेकिन इनके बड़े भाई मोहम्मद दीन इनका सपोर्ट करते थे।
बड़े भाई के एक दोस्त थे हमीद जिन्हें मोहम्मद रफी की आवाज बहुत पसंद थी। वह भी चाहते थे कि मोहम्मद रफी में जो गाने की सलाहियत और हुनर है वो उसे और निखारे। यही वजह थी कि वह अपने दोस्त के साथ मोहम्मद रफी को हर उस जगह लेकर जाते जिसका नाता संगीत से होता था। साल 1937 की बात है जब कुदरत ने खुद रफी साहब को ऐसी जगह पहुंचा दिया जहां से उनके सपनों की खिड़की खुलती है। लाहौर में ऑल इंडिया एग्बिशन था जहां उस समय के जानेमाने सिंगर कुंदन लाल सहगल गाना गाने वाले थे। मोहम्मद दीन और उनके दोस्त हमीद भी वहां पहुंच गए।
मोहम्मद रफी को साथ लेकर। लेकिन किसको पता था कि यहां एक संयोग से मोहम्मद रफी को गाना गाने का मौका मिल जाएगा। दरअसल जब कुंदनलाल सहगल गाना गा रहे थे तभी अचानक से लाइट चली गई। चारों ओर अंधेरा फैल गया। ऐसे में उन्होंने अंधेरे में गाना गाने से इंकार कर दिया। उनके इंकार से वहां बैठे लोगों का सब्र का बांध टूट गया। दर्शक चिल्लाने लगे। शोर मचाने लगे। ऐसे में रफी साहब के भाई ने आयोजकों से बात की कि जब तक लाइट नहीं आ जाती मोहम्मद रफी गाना गा देगा। इससे लोग भी शांत रहेंगे। आयोजकों को भी यह बात पसंद आई और वो मोहम्मद रफी को गाना गाने देने के लिए राजी हो गए। बस फिर क्या था? रफी साहब चढ़ गए स्टेज पर और उन्होंने अपनी बेहद दिलकश आवाज से वो समा बांधा कि अंधेरे में मानो सुरों की शमा जल गई हो। हर कोई वाहवाह कर रहा था और यह सब कमाल था बिना माइक के क्योंकि लाइट नहीं थी। नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है? एमनन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में केएल सहगल को सुनने के लिए उस वक्त के बहुत बड़े म्यूजिक डायरेक्टर श्याम सुंदर भी आए हुए थे। और जब उन्होंने इस 13 साल के बच्चे की आवाज सुनी तो वह बहुत प्रभावित हुए।
शो के बाद उन्होंने मोहम्मद रफी को बुलाया और उनका नाम पूछा। यहां से जाने के बाद रफी साहब श्याम सुंदर से मिलते रहे। वो म्यूजिक भी सीख रहे थे। तो वहीं श्याम सुंदर जिन्होंने मोहम्मद रफी साहब को पहला मौका दिया। इन्हीं की मदद से मोहम्मद रफी फिल्मों में आए। जब वो 20 साल के थे तो उन्हें पहला ब्रेक गुल बलोच नाम की पंजाबी फिल्म में मिला। मैं जट पंजाब दा मेरा धरती जिसमें उन्होंने सोनिए और हीरे गाना गाया। यह वो समय था जब मोहम्मद रफी साहब छोटी-मोटी फिल्मों के साथ रेडियो पर भी गाना गाने लगे थे। आवाज मैं ना दूंगा। और उनकी लाइफ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। रफी साहब अपने भाई के दोस्त हमीद को भी अपना बड़ा भाई मानने लगे। वो हमेशा उन्हें अच्छी सलाह दिया करते। सिर्फ भाई ही नहीं वो रफी साहब के गाइड भी बन चुके थे। रफी साहब जब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे तो एक बार फिर हमीद ने उन्हें एक सलाह दी। उन्होंने रफी साहब को बंबई जाने के लिए कहा। उनका मानना था कि अगर आगे बेहतर करियर बनाना है तो तुम्हें बंबई जाना चाहिए।
यह साल था 1944 का। रफी साहब हमीद के साथ बंबई पहुंच गए थे और भिंडी बाजार के एक छोटे से मकान जिसे खोली कहते हैं, वहां रहने लगे। यह भी कहा जाता है कि मोहम्मद रफी साहब को एक्टर और प्रोड्यूसर नज़र ने ₹100 और एक टिकट भेजकर बंबई बुलाया था। जिसमें उन्होंने फिल्म पहले आपका गाना हिंदुस्तान के हम हैं, रिकॉर्ड किया था। इस गाने को लेकर भी एक दिलचस्प वाक्या पेश आया था जो रफी साहब का गाने के प्रति अथाह प्रेम को दर्शाता है। हिंदुस्तान के हम है गाना देशभक्ति गीत था जिसे नौशाद ऐसे बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ रिकॉर्ड करना चाहते थे कि जिसे सुनने वाले को ऐसी फीलिंग आए कि यह गीत खुद सेना गा रही है। इस गीत में साउंड इफेक्ट देने के लिए सभी सिंगर्स और कोरस गाने वालों को मिलिट्री वालों के जूते पहनाए गए थे। इन जूतों की आवाज से निकले साउंड को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर उस गाने में डाला गया था।
लेकिन जब रिकॉर्डिंग पूरी हुई तो मोहम्मद रफी के पैरों से खून निकल रहा था। हालांकि मोहम्मद रफी के चेहरे पर शकन के बजाय एक अलग सी चमक थी और वो चमक थी उनके पहले हिंदी गाने की रिकॉर्डिंग पूरी होने की। हिंदुस्तान के हम है हिंदुस्तान हमारा हिंदू मुस्लिम दोनों की आंखों रवि साहब का गाने के प्रति लगन और जज्बा कमाल का था। यह बात बायोग्राफी नौशादनामा में देखने को मिलती है। फिल्म बैजू बाबरा के ओ दुनिया के रखवाले गीत को मोहम्मद रफी को बहुत ऊंचे स्केल में रिकॉर्ड करना था। गाने में कोई कमी ना रहे। इसके लिए उन्होंने कई दिनों तक घंटों रियाज किया। लेकिन जब गाने की रिकॉर्डिंग हुई तो कुछ ऐसा हुआ कि जिसने सबको हैरान कर दिया। गाने की फाइनल रिकॉर्डिंग के बाद मोहम्मद रफी साहब के गले से निकल आया था और उन्हें इतनी तकलीफ हुई थी कि इसके बाद उन्होंने कई महीनों तक कोई गाना नहीं गाया। ओ दुनिया के रखवाले सुन गए। जिस तरह से रफी साहब ने इस गाने में अपना सारा दमखम लगा दिया। ठीक उसी तरह यह गाना लोगों के दिलों पर ऐसा उतर गया कि लोग इसे मरते दम तक भी याद रखते थे।
ऐसा ही एक वाक्या तब पेश आया जब पर चढ़ने जा रहे कैदी ने मरने से पहले मोहम्मद रफी का गाना सुनने की फरमाइश कर दी। संगीतकार नौशाद ने एक कार्यक्रम के दौरान यह खुलासा किया। वह बताते हैं कि उनके निर्देशन में मोहम्मद रफी की आवाज में गाया गया गाना ओ दुनिया के रखवाले को एक कैदी ने फांसी पर चढ़ने से पहले आखिरी ख्वाहिश के रूप में सुनने की इच्छा जाहिर की। जेल अधिकारियों ने भी उसे निराश ना करते हुए उस कैदी की यह आखिरी ख्वाहिश पूरी करने के लिए जेल में रिकॉर्डर बजाकर पूरा गाना सुनवाया। और उसके बाद उसे दी। ओ दुनिया के रखवाले सुन दर मोहम्मद रफी और नौशाद की जोड़ी ने कुल 41 फिल्मों में एक साथ काम किया। 70 के दशक में नौशाद ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा था मैंने बड़े से बड़े गायक को सुरों से हटते हुए देखा है। एक तन्हा मोहम्मद रफी हैं जिनको कभी सुरों से हटते हुए नहीं देखा। रफी साहब के इस दुनिया से रुखसत होने के बाद नौशाद इतना टूट गए थे कि वो कहते थे कि रफी और मैं हमेशा एक हुआ करते थे। उनके जाने के बाद मैं सिर्फ 50% बचा रहा हूं।
मैं अल्लाह से दुआ मांगूंगा कि वह रफी को इस दुनिया में सिर्फ एक घंटे के लिए दोबारा भेज दे ताकि मैं अपनी बेहतरीन संगीत रचना कर सकूं। याद ना जाए बीते दिन मोहम्मद रफी की जिंदगी अब रफ्तार पकड़ चुकी थी। 1960 में राग हमीर पर आधारित फिल्म कोहिनूर का गीत मधुबन में राधिका नाचे ने मोहम्मद रफी को गायकी की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। मधुबन में राधिका नाचे रे नौशाद के अलावा मोहम्मद रफी शंकर जयकिशन एसडी बर्मन ओपी नयर और मदन मोहन जैसे म्यूजिक डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन चुके थे। अनमोल गुड़िया, शहीद, दीदार और कोहिनूर जैसी फिल्मों में बेहतरीन गाने गाते हुए रफी साहब स्टार बन गए थे। तुझे जीवन की डोर से बांध लिया है। बांध लिया है।
वो ना सिर्फ एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाते जा रहे थे बल्कि सुपरस्टार दिलीप कुमार, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, शम्मी कपूर और राजेश खन्ना की आवाज भी बन गए थे। गुलाबी आंखें जो तेरी देखी शराबी ये दिल साहिब ने बुलवाया हाजिर हूं मैं आया हूं यारों का मोहम्मद रफी के गानों में मोहब्बत की सौधी खुशबू तो बखूबी मिल ही जाती है। लेकिन उनके देशभक्ति से भरे गाने सुनने पर पूरे बदन में एक बिजली सी कौंध जाती है। सरफरोश की तमन्ना अब हम और यह देशभक्ति सिर्फ उनके गानों में ही नहीं बल्कि उनके अंदर भी कूट-कूट कर भरी थी। मोहम्मद रफी का बचपन लाहौर में बीता जो पहले भारत का ही हिस्सा था। इसके बाद वो गाने के सिलसिले में मुंबई आ गए। लेकिन जब देश में पाकिस्तान के रूप में विभाजन हुआ तो उन्होंने अपनी जन्मभूमि के बजाय अपनी कर्मभूमि में रहना पसंद किया। उस समय वो उन लोगों में से एक थे जिन्होंने पाकिस्तान को चुनने के बजाय भारत को अपना घर माना। इतना ही नहीं उन्होंने अपने परिवार को भी मुंबई बुला लिया था। तू हिंदू बनेगा, ना मुसलमान बनेगा, इंसान की आल। रफी साहब अपने गानों से किसी की भी बेरौनक जिंदगी में रंग भर सकते थे।
लेकिन अफसोस कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ब्लैक एंड वाइट ही रह गई। मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा। बंटवारे से पहले ही साल 1938 में मोहम्मद रफी की शादी बशीरा बीवी से हुई थी। जिससे उन्हें एक बेटा हुआ। लेकिन जब भारत और पाकिस्तान के बीच दंगों की आग फैली तो उसकी तपिश में मोहम्मद रफी का परिवार भी आया। इस दंगे में उन्होंने अपने सास सससुर को खो दिया। यह दुख आया ही था कि अब उनकी बीवी ने भारत में रहने से इंकार कर दिया। लेकिन मोहम्मद रफी साहब को तो भारत में ही रहना था। रफी साहब का फैसला सुनकर उनकी बीवी वापस लाहौर लौट गई। और ऐसे में उनका तलाक हो गया। जिसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली जिससे उनके छह बच्चे हुए। उस समय बंटवारे की आग में सिर्फ मोहम्मद रफी ने ही अपनों को नहीं खोया था बल्कि पूरा देश ही आग की तपिश में झुलस रहा था। उसी दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जिससे पूरे देश में गम और गुस्सा देखने को मिल रहा था। ऐसे में राजेंद्र कृष्ण ने एक गीत लिखा जिसे हुस्न राम भगत राम ने संगीत में ढाला। लेकिन इस गीत को अमर कर दिया मोहम्मद रफी की आवाज ने। यह गाना था बापू की ये अमर कहानी। सुनो सुनो ए दुनिया वालों बापू की ये अमर कहानी। गाना जैसे ही रिलीज हुआ पूरे देश में इसकी चर्चा होने लगी। महज एक महीने के अंदर ही इस गाने के 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा रिकॉर्ड्स बिक गए थे। यह वो समय था जब 3 मिनट 20 सेकंड की अधिकतम रिकॉर्डिंग हुआ करती थी। क्योंकि उस समय स्टोरेज की दिक्कत सामने आती थी। यह गाना 12 मिनट लंबा था। इसीलिए इसे चार पार्ट्स में रिलीज किया गया। इस गाने में मोहम्मद रफी ने वो दर्द डाला कि जिसने भी सुना वो अपने आंसू ना रोक पाया।
ठीक कुछ ऐसा ही तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ भी हुआ। मोहम्मद रफी का बापू पर यह गाना सुनकर उनकी आंखों से आंसू बह निकले। नेहरू ने रफी को खासकर अपने घर बुलाकर यह गाना सुना था। लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू मोहम्मद रफी के इस गाने से इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने 1948 में आजादी की पहली वर्षगांठ पर उन्हें सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं देश के पहले गणतंत्र दिवस पर नेहरू ने मोहम्मद रफी को लहराओ तिरंगा गाने के लिए भी बुलाया था। नगर-नगर और टकर टकर लहराओ तिरंगा लहराओ साल 1971 में भी भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक ऐसा ही देशभक्ति से लबरेज गाना रिलीज किया गया था।
रफी द्वारा गाए गए गीत कश्मीर है भारत का। कश्मीर ना देंगे को खूब सराहा गया। लेकिन यह बात पड़ोसी देश पाकिस्तान को नागवार गुजरी और पाकिस्तान ने अपने देश में मोहम्मद रफी को बैन कर दिया और यह बैन कभी नहीं हटा। लेकिन मोहम्मद रफी को प्यार और उनके संगीत से प्यार करने वाले लोग पाकिस्तान में मोहम्मद रफी के संगीत को चोरी छुपे सुना करते थे। जन्नत की है तस्वीर यह तस्वीर ना देंगे। जन्नत की है तस्वीर। रवि साहब की आवाज में वो दीवानगी थी कि जो उन्हें पल भर के लिए सुनता, वो वहीं बैठकर सारे कामकाज छोड़कर बस सुनता ही रह जाता। उनकी मखमली आवाज कब सुनने वाले के कानों से होकर दिल में उतर जाती थी पता ही नहीं लगता था। उनके इसी गाने के मुरीद थे उनके प्रतिद्वंदी किशोर कुमार। मेरे महबूब कयामत होगी। हालांकि किशोर कुमार और मोहम्मद रफी को एक दूसरे का कड़ा मुकाबला वाला दिखाया जाता है। लेकिन असल में वो एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। मोहम्मद रफी में वो काबिलियत थी कि वह भारत ही नहीं बल्कि विश्व में अकेले ऐसे गायक थे जिन्होंने दूसरे प्लेबैक सिंगर को अपने स्वर दिए हैं। उन्होंने दो फिल्मों रागिनी और शरारत में किशोर कुमार के लिए गाने गाए।
मन मोरा बावरा मन किशोर कुमार का मोहम्मद रफी के