Cli

हवा में पलट गई SUV और फिर…इमरान हाशमी के साथ हुआ भ;यान!क हादसा, वजह जानकर तिलमिला जाएंगे।

Uncategorized

इमरान की कार का एक्सीडेंट हो गया। एक्टर की कार हवा में पलट गई। गन मास्टर G9 के सेट पर हादसा हुआ। फिल्म क्रू बाल-बाल बचा। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गन मास्टर G9 की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है।

दरअसल, फिल्म के सेट से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। शूटिंग के दौरान एक खतरनाक एक्शन स्टंट किया जा रहा था जो हादसे में बदल गया। जिसे देख वहां मौजूद क्रू मेंबर्स और एक्टर्स हैरान रह गए।दरअसल, स्टंट के दौरान क्रेन से हवा में लटकी एक SUV अचानक पलट कर नीचे खड़ी एक वैन पर गिर गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना के बाद इमरान हाशमी की सेफ्टी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लेकिन क्या सच में एक्टर का एक्सीडेंट हुआ है? कॉपीराइट की वजह से हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते। लेकिन तस्वीरों के जरिए बताएंगे कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ। चलिए जानते हैं।

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गन मास्टर G9 की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन इसी बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। वायरल वीडियो में एक खतरनाक एक्शन स्टंट की तैयारी देखी जा रही है। इस दौरान एक SUV को क्रेन की मदद से हवा में लटकाया गया था। लेकिन जैसे ही स्टंट शुरू होता है, SUV अचानक हवा में पलट जाती है और नीचे खड़ी एक काली वैन पर गिर जाती है। ये सीन इतना अचानक होता है कि सेट पर मौजूद लोगों के लिए इसे समझना मुश्किल हो जाता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट किया जा रहा था। दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म का क्लाइमैक्स सीन था। सीन में SUV को हवा में लटका हुआ दिखाया जाना था। इसके लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि, स्टंट के दौरान जिस तरह कार पलट कर वैन पर गिरी है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल ये साफ नहीं है कि SUV का पलटना प्लान्ड स्टंट का हिस्सा था या तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग भी हैरानी जता रहे हैं।

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या इमरान हाशमी को कोई चोट आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। इमरान हाशमी की फिल्म गन मास्टर G9 की बात करें तो इसे आदित्य दत्त डायरेक्ट कर रहे हैं। इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज डेट 27 नवंबर 2026 बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *