मां-बाप का कसूर नहीं। पुणे में केतन अग्रवाल केस पर कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के ऐसे कामों के लिए माता-पिता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।
पुणे में 26 साल केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब चौंकाने वाला मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। शुरुआत में एक हादसा और बाद में साजिश बताया गया था कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान केतन का पैर फिसलने से उसकी हो गई।
लेकिन अब पुलिस इस मामले की के एंगल से जांच कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर की साजिश रचने का आरोप है। फिलहाल दोनों पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है। क्या बोली है कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने Instagram स्टोरी पर इस मामले को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बच्चों के किए गए कामों के लिए उनके माता-पिता को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। कंगना का मानना है कि आज के समय में सोशल मीडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लोगों की संगत किसी भी इंसान की सोच फैसलों और व्यवहार पर गहरा असर डालती है।
सिया गोयल के पिता के बयान वाली पोस्ट पर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा आजकल सिर्फ किसी का परिवार, घर या माता-पिता देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि बच्चों के संस्कार कैसे होंगे। ज्यादा जरूरी है कि उन्हें कौन प्रभावित कर रहा है। वे किन लोगों के साथ समय बिताते हैं और सोशल मीडिया एआई या असल जिंदगी में उनकी सोच को कौन दिशा दे रहा है?
कंगना ने आगे लिखा माता-पिता को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि आज लोग एक साथ कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं। लोग अपनी एक ऐसी छेब बनाते हैं जिसे दुनिया देखना चाहती है। इसीलिए बच्चों के कामों के लिए पूरे परिवार को जज नहीं करना चाहिए। सिया गोयल के माता-पिता ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिया की मां ने बताया कि केतन अग्रवाल से शादी तय करने से पहले उन्होंने कई बार बेटी से उसकी सहमति पूछी थी।
इंडिया टुडे से बातचीत में उसने कहा था शादी तय करने से पहले हमने सिया से कम से कम 10 बार पूछा कि क्या उसे केतन पसंद है और क्या वह शादी करना चाहती है? हर बार उसने यही कहा कि उसे केतन पसंद है और वह शादी के लिए तैयार है। हालांकि सिया के माता-पिता ने यह भी कहा कि अगर जांच में उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो कानून के मुताबिक वही सजा मिलनी चाहिए और न्याय मिलने में किसी भी तरीके की देरी नहीं होनी चाहिए।