Cli

छात्र आंदोलन पर ये क्या बोल गई कंगना राणावत?

Uncategorized

नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट खत्म हो चुका है। लेकिन इस आंदोलन की वायरल रील्स आज भी नई कंट्रोवर्सी खड़ी कर रही हैं। बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना ने अब प्रोटेस्ट से जुड़े कुछ वीडियो पर एक ऐसा रिएक्शन दिया जिसने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक डिबेट को जन्म दे दिया। दरअसल कंगना ने इन रील्स पर काफी ज्यादा भद्दा बताते हुए रिएक्ट किया है और कहा कि इन्हें देखकर वह अंदर से डर गई हैं। अब सवाल यह है कि क्या कंगना का गुस्सा सिर्फ वायरल वीडियो पर है

या उन्होंने पूरे जजी प्रोटेस्ट को निशाने पर ले लिया है। दरअसल नीट पेपर लीक के खिलाफ करीब 36 दिनों तक सीजेपी और स्टूडेंट प्रोटेस्ट अब खत्म हो चुका है। लेकिन आंदोलन के दौरान सामने आए कुछ वीडियो और रील्स अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं वायरल क्लिप को देखकर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना अपनी नाराजगी जाहिर करती हुई दिखाई दी हैं। कंगना ने Instagram स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया और प्रोटेस्ट में जो वीडियो इस्तेमाल हुए या फिर रील्स में जिन भाषा का इस्तेमाल हुआ और जो स्टूडेंट्स का बिहेवियर था उस पर सवाल खड़े करे। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में एक जगह इतनी

भद्दी और खराब चीजें एक साथ नहीं देखी। कंगना की मानें तो कुछ वीडियोस को देखकर उन्हें अंदर से काफी बड़ा झटका लगा है। उन्हें कुछ वक्त के लिए डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने आगे प्रोटेस्टर की भाषा और उनके बिहेवियर को लेकर सवाल खड़े किए। कंगना ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति और शालीनता की वजह से जाना जाता है।

लेकिन कुछ लोग खुद को कॉकरोच कहकर जिस तरह की इमेज पेश कर रहे हैं वह काफी ज्यादा खराब है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक नई डिबेट स्टार्ट हो गई है। वहीं दूसरी तरफ कंगना को ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। उनका कहना है कि कुछ वीडियो के आधार पर पूरे जेंजी या फिर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को जज करना सही नहीं है। नीट पीपर लीग को लेकर स्टूडेंट और सीजेपी ने लंबे वक्त तक प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रोटेस्ट को लेकर पॉलिटिकल और इसके साथ ही

सेलिब्रिटीज रिएक्शन भी सामने आए थे। अब जब यह आंदोलन खत्म हो चुका है तो तब कंगना के बयान ने एक बार फिर से इसे स्पॉटलाइट में लाकर खड़ा कर दिया है। एक तरफ कंगना कह रही हैं कि वायरल रील्स में दिखाई गई भाषा और बिहेवियर काफी परेशान करने वाला है। वहीं सवाल यह भी उठता है कि कुछ लोगों की हरकतों से पूरे स्टूडेंट मूवमेंट को जोड़ना सही है। यानी कि प्रोटेस्ट खत्म हुआ है। लेकिन कंट्रोवर्सी अभी भी चल रही है। अब देखना यह होगा कि कंगना के इस बयान पर सीजेपी और प्रोटेस्ट से जुड़े जेंजी एक्टिविस्ट का क्या जवाब आता है या फिर आता भी है या नहीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर कंगना का रिएक्शन काफी ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है। क्या प्रोटेस्ट में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की भी एक सीमा होनी चाहिए? यह भी एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। आपको क्या लगता है? आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *