टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी। टाइगर पर ऐसे खुलेआम हुई फायरिंग से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। पुलिस ने इस केस में नई गिरफ्तारी की है और अभी भी इसकी जांच हो रही है। हालांकि अब नई रिपोर्ट जो आ रही है उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि पहले इन हमलावरों का टारगेट आमिर खान थे।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान तक पहुंचने में मुश्किल होने पर संदिग्धों ने अपना निशाना बदल दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ को इसलिए चुना क्योंकि उनके मूवमेंट्स की वजह से उन तक पहुंचना आसान था। इन्वेस्टिगेटर्स उन कथित हैंडलर्स की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं जिन्होंने संदिग्धों के भागने के दौरान उन्हें जानकारी मुहैया कराई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध लोग कम से कम तीन बार उनके घर के आसपास आए थे।
हालांकि फिल्म की शूटिंग के चक्कर में आमिर को अक्सर बाहर जाना पड़ता था और कभी-कभी घर पर आमिर खान लंबे समय तक रहते थे। जिसकी वजह से वह लोग एक्टर के करीब पहुंच नहीं पाए। जिसके बाद उनका ध्यान टाइगर श्रॉफ की तरफ चला गया जो ज्यादातर रविवार को फुटबॉल मैच खेलने जाते थे जूहू पार्क में।
इसी लोकेशन पर शूटिंग हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आमिर से जुड़ी कथित साजिश को उन धमकियों से लिंक किया जा रहा है जो उन्हें जुलाई में मिली थी और माना जा रहा है कि यह धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आई थी। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।