Cli

इंडस्ट्री में छाया मातम ,नहीं रहे CID के एक्टर! दिल के दौरे ने ली जान!

Uncategorized

मशहूर प्रोड्यूसर एक्टर का हुआ निधन। पहले बेटे को खोया पिता ने भी कहा अलविदा। 9 साल बाद परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़। हार्ट अटैक ने छीन ली एक और जिंदगी।

बाप बेटे की मौत में यह कैसा संयोग। दुखद खबर से सदमे में आए फैंस। टूट कर बिखरा जिगरी यार। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। मशहूर प्रोड्यूसर और एक्टर का अचानक निधन हो गया है जिससे पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। सोचिए इस परिवार ने करीब 9 साल पहले अपने बेटे को खोया था। अब उसी परिवार ने अपने मेन सदस्यों को भी खो दिया है।

एक बार फिर इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और एक्टर के जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बीपी सिंह की जिन्होंने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बीपी सिंह को खासतौर पर सीआईडी और आहट जैसे पॉपुलर शोज़ के लिए जाना जाता था। फिल्म मेकर अशोक पंडित ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसकी पुष्टि की और बताया कि आज सुबह-सुबह एक बेहतरीन प्रोड्यूसर डायरेक्टर डीपी सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्हें दिल का एक बड़ा दौरा पड़ा था। वो एक शानदार फिल्म मेकर थे जिन्होंने अपने क्राइम शो सीआईडी और आहट से पूरे देश को बांधे रखा।

उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। वो एक बहुत अच्छे इंसान और मेरे प्यारे दोस्त थे। मनोरंजन की दुनिया में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। अशोक पंडित और बीपी सिंह काफी अच्छे दोस्त थे। उनके मुताबिक बीपी सिंह का अंतिम संस्कार कल यानी 28 अक्टूबर को किया जाएगा और इसकी जानकारी भी जल्द ही दी जाएगी। लेकिन बीपी सिंह की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा दर्द भी है जिसे उनका परिवार कभी नहीं भूल सकता।

बता दें 2017 में उनके बड़े बेटे सलील सिंह का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलील उस वक्त सावधान इंडिया की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ब्रेक में वह वाशरूम गए लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उन्हें देखने की कोशिश की गई। बाद में वह बेहोशी की हालत में मिले और अस्पताल ले जाने के पहले उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर ने बीपी सिंह और उनके परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया था। इतना ही नहीं सलील सिंह का रिश्ता भी उसी दुनिया से था जिनमें उनके पिता ने अपनी पहचान बनाई थी। वो सीआईडी के कुछ एपिसोड्स का निर्देशन भी कर चुके थे।

यानी जिस टीवी इंडस्ट्री में पिता और बेटे ने अपना योगदान दिया उसी इंडस्ट्री से जुड़े काम के दौरान परिवार ने बेटे को खो दिया और अब करीब 9 साल बाद पिता के निधन की खबर ने एक बार फिर उस पुराने दर्द को ताजा कर दिया है। अब बीपीपी सिंह की बात करें तो उन्होंने इंडियन टेलीविजन पर क्राइम और सस्पेंस शोज़ को एक अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

सीआईडी का नाम आते ही दर्शकों को एसीपी प्रद्युमन, दया और अभिजीत जैसे किरदार याद आ जाते हैं। वहीं आहत ने हॉरर और सस्पेंस के जरिए लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाई थी। आज बीपीपी सिंह भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका काम हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *