क्या मुंबई लौटने की तैयारी में विराट अनुष्का लंदन छोड़ माया नगरी लौटने का ले लिया फैसला। नए घर में बच्चों संग आशियाना बसाएंगे मिस्टर एंड मिसेज कोहली। देश लौटने की खबर सुन खुशी से झूमे फैंस।
जी हां, बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट प्रेमियों के दिल पर राज करने वाले लवली कपल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। प्रेमानंद महाराज जी के दर पर लगातार एक के बाद एक विजिट करने वाले अनुष्का और विराट अपनी कृष्ण भक्ति को लेकर भी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। नंगे पांव वृंदावन के सड़कों पर घूमने से लेकर लंदन में बेफिक्र होकर घूमने तक मिस्टर एंड मिसेज कोहली की एक झलक देखना भी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता।
तो इसी बीच खबरें वायरल हो रही हैं कि किंग कोहली और अनुष्का शर्मा अब जल्द ही विदेश से अपने वतन वापसी करने वाले हैं। जी हां और किंग कोहली और अनुष्का के वतन वापसी की खबरों की शुरुआत महानगरी मुंबई में नए लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने के बाद से शुरू हुई है। खबरें हैं कि विराट और अनुष्का ने लंदन में रहते-रहते ही महानगरी मुंबई में एक लग्जरी और नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपार्टमेंट के साथ 316 वर्ग फुट का एक्सक्लूसिव एरिया और तीन कार पार्किंग स्पेस भी मिला है। बता दें कि इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हो चुका है।
जिसके लिए 1 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी और 300 की रजिस्ट्रेशन फीस भी विराट और अनुष्का ने चुकाई है। कुल कीमत और कॉर्पोरेट एरिया के हिसाब से यह डील लगभग 70,000 प्रति वर्ग फुट बैठती है। पावर कपल ने मुंबई के सबसे पोश इलाकों में शुमार वर्सोवा में एक बेहद शानदार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। खबरों के मुताबिक इस नए अपार्टमेंट की कुल कीमत 18.29 करोड़ है। विराट और अनुष्का का यह नया ठिकाना वसोवा स्थित गोदरेज स्काई शोर इमारत की सबसे टॉप फ्लोर पर होने वाला है।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने रियलस्टेट में इतना बड़ा इन्वेस्ट किया हो। इससे पहले भी मिस्टर एंड मिसेज कोहली कई बार प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट कर चुके हैं। साल 2022 में भी इस कपल ने अलीबाग में एक शानदार फार्म हाउस बनाने के लिए लगभग 8 एकड़ जमीन खरीदी थी और अब मुंबई में नए घर को खरीदने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
जिसके बाद दोनों के जल्द ही देश लौटने के दावे भी किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अपने दोनों बच्चों अकाय और वामिका के साथ विराट और अनुष्का सालों बाद मुंबई में रहने के लिए वापसी कर सकते हैं। वेल अब कपल ने नया अपार्टमेंट अपने पर्सनल यूज़ के लिए खरीदा है या फिर इन्वेस्टमेंट के लिहाज से यह तो वक्त ही बताएगा।
साथ ही कपिल के मुंबई शिफ्ट होने की खबरों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि भी E2 नहीं करता है। बहरहाल जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2024 के फरवरी महीने से ही अपने बेटे अकाय के बर्थ के बाद से ही लंदन में रह रहे हैं और वहीं पर ही अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।