Cli

इस एक्ट्रेस ने तोड़ा जय -माही का घर?बड़ा नाम आया सामने।

Uncategorized

सना मकबूल ने जय और माही का घर तोड़ा। एक्ट्रेस की वजह से जय और माही का तलाक हुआ। होम-ब्रेकर कहे जाने पर सना ने जवाब दिया। एक्ट्रेस ने माही के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की।जय भानुशाली और माही विज टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हुआ करते थे।

हालांकि, इस कपल ने इसी साल की शुरुआत में अपने तलाक का ऐलान किया था। कपल के अलग होने की खबर ने उनके फैंस का भी दिल तोड़ दिया था। हालांकि, अब फेमस टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 की विनर सना मकबूल का नाम जय और माही के तलाक से जोड़ा जा रहा है। सना मकबूल को माही और जय के तलाक के मामले में घसीटा जा रहा है।दरअसल, ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स हैं कि सना इन दिनों माही विज के एक्स-हसबैंड और टीवी एक्टर जय भानुशाली के साथ काफी समय बिता रही हैं।

इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सना को होम-ब्रेकर कह रहे हैं। सना ने भी इन आरोपों को लेकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। यूजर को जवाब देते हुए सना मकबूल ने उनके दावों पर सवाल उठाया और पूछा कि उन्होंने उसे जय के साथ कहां और कब घूमते हुए देखा।सना ने अपने जवाब में लिखा, “जय के साथ घूम रही हूँ? मुझे भी बताओ, ये हैंगआउट कब और कहां होते हैं, ट्रोल्स? प्लीज बताओ मैं किसके एक्स-हसबैंड के साथ घूम रही हूँ।”इतना ही नहीं, सना ने माही के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की।

उन्होंने माही विज से जुड़ी एक पोस्ट पर भी रिएक्ट किया, जिसमें कहा गया था कि माही विक्टिम कार्ड खेल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना ने कहा, “सबसे पहले, यहीं से शुरू करते हैं। वो मेरी बेस्ट फ्रेंड नहीं है। वो सिर्फ एक दोस्त थी।”आपको बता दें कि सना और माही अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, सना ने बिना किसी का नाम लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक एक्स-फ्रेंड पर विक्टिम बनने का नाटक करने और खुद को महान दिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

लोग इस पोस्ट को माही विज से जोड़ रहे थे।वहीं, सना ने अपने हालिया जवाब में साफ कर दिया है कि उनका जय से कोई कनेक्शन नहीं है। न ही वो उसके साथ घूम रही हैं। आपको बता दें कि इन दिनों माही विज बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं। हाल ही में, उन्होंने जय के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने एलिमनी के मुद्दे पर भी रिएक्ट किया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने जय से एक भी पैसा नहीं लिया है।जय और माही ने 14 साल की शादी के बाद 2026 की शुरुआत में अलग होने का फैसला किया। कपल ने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। कपल के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो गोद लिए हुए हैं। एक्स-कपल ने ये भी बताया कि वो अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *