दिल्ली के जंतरमंतर पर पेपर लीक को लेकर आंदोलन खत्म हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी की अपील देश भर के युवाओं को एक साथ लाई और उन्होंने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया। 1 महीने से भी ज्यादा समय तक धरने के बाद आखिरकार सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगे मान ली। लेकिन अब एक बार फिर से जिक्र हो रहा है कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक यानी फाउंडर अभिजीत दीपके का। इस बार वजह है उनकी शादी। इस आंदोलन को युवाओं के लिए बड़ी जीत कहा जा रहा है
और इस जीत का सबसे बड़ा क्रेडिट सीजेपी की नींव रखने वाले अभिजीत दीपके को दिया गया। इन सबके बीच अब अभिजीत दीपके की शादी सुर्खियों में है। दरअसल अभिजीत की मां ने बताया कि आंदोलन के बाद दीपके की शादी के लिए रिश्तों की बाढ़ आ गई है। अभिजीत दीपके सीजेपी के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद उन्होंने ही सीजेपी के नाम से सोशल मीडिया पेज बनाया। देखते ही देखते लाखों लोग इस मुहिम से जुड़ गए और अब जंतरमंतर पर कई दिनों के संघर्ष के बाद अभिजीत दीपके और उनकी टीम को सफलता मिली।
दरअसल एक निजी इंटरव्यू में अभिजीत दीपके के माता-पिता ने आंदोलन की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की। बातचीत में जब अभिजीत की शादी का जिक्र छिड़ा तो उनकी मां ने मुस्कुराते हुए कहा कि सीजीपी के आंदोलन की सफलता के बाद से ही अभिजीत के लिए शादी के रिश्तों के लिए अनगिनत फोन आ रहे हैं। दीपके की मां ने कहा उसकी शादी के लिए बहुत सारे फोन आ रहे हैं। रिश्ते तो पहले भी आ रहे थे लेकिन अब यह सिलसिला बहुत बढ़ गया है। हालांकि शादी जब होनी होगी तब हो जाएगी। पहले उन्हें इन सब चीजों से थोड़ा बाहर आने दीजिए। वहीं जब अभिजीत की मां से पूछा गया कि उन्हें अपने घर के लिए कैसी बहू पसंद है तो उन्होंने जवाब दिया पहले मेरी ख्वाहिश थी कि बहू एकदम सीधी साधी हो लेकिन अब अभिजीत जिस मुकाम पर है उसके मुताबिक अपने जीवन साथी चुनने का फैसला उसका है।
उन्होंने आगे कहा दीपके को अपना जीवन साथी चुनने की पूरी आजादी है। उन्होंने कहा हम तो बस उसके फैसले का समर्थन करेंगे। अब पहले जैसा जमाना नहीं रहा कि माता-पिता ने जिस लड़की से कह दिया उससे शादी हो गई। अब आज के बच्चों की सोच अलग है। इधर आंदोलन की सफलता पर अभिजीत दीपके के आगे के प्लान को लेकर भी अटकले हैं। यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या दीपके सीजेपी को एक राजनीतिक पार्टी में बदलेंगे या किसी पार्टी के साथ मिल जाएंगे। इसको लेकर पूछे गए सवाल पर दीपके की मां ने कहा कि उन्हें अभी कुछ नहीं पता कि अभिजीत आगे क्या करेंगे। उन्होंने कहा अभिजीत जो भी फैसला लेंगे पूरा परिवार उनके साथ खड़ा होगा।
अभिजीत दीपकी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और अध्यक्ष हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद उन्होंने Instagram पर एक पेज बनाया। देखते ही देखते उनके इस अकाउंट पर बीजेपी और कांग्रेस से ज्यादा फॉलोअ हो गए। इसके बाद उन्होंने नीट पेपर लीक और उससे प्रभावित छात्रों के सुसाइड का मुद्दा उठाया और जंतरमंतर पर विरोध प्रदर्शन की अपील की। इस आंदोलन का चेहरा सोनम वांगचुक भी थे जो कि 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। उन्हें दिल्ली पुलिस ने जबरन वहां से हटाकर सबदर जंग अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब वह अस्पताल से छुट्टी ले चुके हैं और वापस लद्दाख जा रहे हैं। वीडियो डेस्क अमर उजाला.com अगर आप यह वीडियो YouTube पर देख रहे हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर बेल आइकन दबाएं और Facebook पर देख रहे हैं तो हमारे पेज को लाइक करें।