10 साल पुरानी लड़ाई, एक Instagram कमेंट, एक वायरल हैशटैग और फिर बॉलीवुड की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी दोबारा जिंदा हो गई। Instagram पर फडी बडी नाम के एक शख्स ने ऐसा क्या पोस्ट कर दिया कि कंगना और ऋतिक रोशन फिर से आमने-सामने आ गए। उस पोस्ट पर ऋतिक रोशन के कमेंट से कंगना क्यों भड़क गई। कंगना ने सबा आजाद का नाम लेकर ऋतिक रोशन को क्या नसीहत दे डाली? सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड होने लगा। वी नीड टू अपोलजाइज टू ऋतिक रोशन। लेकिन जैसे ही ऋतिक ने इस ट्रेंड पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी, वैसे ही कंगना रनौत ने ऐसा जवाब दिया जिसमें सिर्फ रितिक ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद तक का नाम आ गया। बॉलीवुड में कई विवाद आए। कई खत्म भी हो गए लेकिन कुछ विवाद ऐसे होते हैं जो कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते और ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद शायद बॉलीवुड का सबसे चर्चित विवाद माना जाता है। करीब एक दशक पहले शुरू हुई यह लड़ाई आज भी सोशल मीडिया पर लोगों को दो हिस्सों में बांट देती है।
लेकिन इस बार कहानी अलग है। सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल होने लगा जिसमें ऋतिक रोशन से माफी मांगने की बात कही जा रही है। कुछ ही घंटों में हजारों पोस्ट, लख व्यूज और लगातार वायरल होते मीम्स इस हैशटैग को इंटरनेट के सबसे चर्चित ट्रेंड्स में ले आए। कुछ लोगों ने पुराने इंटरव्यूज निकाले, कुछ ने पुराने ट्वीट्स, कुछ ने पुराने न्यूज़ क्लिप्स और फिर एक बार 2016 का विवाद लोगों के टाइमलाइन पर लौट आया। लेकिन असली मोड़ तब आया जब इस ट्रेंड पर खुद ऋतिक रोशन ने रिएक्ट किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इनफ्लुएंसरर फडी बडी ने लिखा अब वक्त आ गया है कि दुनिया ऋतिक रोशन से माफी मांगे। यही पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी और इसी पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने एक छोटा लेकिन बहुत सोच समझकर लिखा गया कमेंट किया। उन्होंने कहा सिर्फ इसलिए किसी एक इंसान का साथ देना क्योंकि अब आपको दूसरा इंसान पसंद नहीं है। यह भी हमारे समाज की बड़ी समस्या है। उन्होंने आगे लिखा वो इस दिन का इंतजार करेंगे जब इस पूरे मामले पर तथ्यों और सही संदर्भ के साथ बात होगी। सिर्फ सोशल मीडिया के मूड के हिसाब से नहीं। इसके अलावा लास्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि हु केयर्स? बस इतना ही काफी था कि बहस एक बार फिर शुरू हो गई।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई क्योंकि रितिक का यह कमेंट कंगना रनौत तक भी पहुंच गया और फिर जो हुआ उसने पूरे विवाद को नई दिशा दे डाली। कंगना रनौत ने अपने Instagram स्टोरी पर सीधे ऋतिक रोशन को संबोधित करते हुए एक लंबा मैसेज लिखा। उन्होंने उनके कमेंट का स्क्रीनशॉट लिया और स्टोरी लगाई और उसमें लिखा उन्हें खुशी है कि रतिक को सबा आजाद के रूप में एक अच्छा पार्टनर मिला है। लेकिन इसके बाद कंगना ने कहा अब जबकि आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में है तो आपको किसी दूसरी महिला को इस तरह परेशान करना या अपने नाम पर लोगों से ट्रोल करवाना शोभा नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग आपके नाम पर मुझे ऑनलाइन बुली कर रहे हैं तो आपको उन्हें रोकना चाहिए ना कि आग में घी डालना चाहिए। कंगना ने आगे लिखा अपने पार्टनर को शर्मिंदा मत कीजिए और गैर जरूरी टिप्पणियां करने से बचिए। बस यहीं से दोनों के फैंस के बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो गई। लेकिन आखिर यह ट्रेंड शुरू कैसे हुआ? यही सबसे दिलचस्प हिस्सा है। क्योंकि इस पूरी कहानी की शुरुआत ऋतिक रोशन ने नहीं की ना ही कंगना रनौत ने की। दरअसल एक राजनीतिक बयानबाजी के दौरान सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने मजाक में कहा कि उनके दोस्त उन्हें यंग ऋतिक रोशन कहते हैं। यह जवाब उन्होंने कंगना के हमले के बाद किया था। कंगना ने जंतरमंतर पर हुए प्रदर्शनों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए लिखा था कि प्रदर्शनकारी युवा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बहुत ही खराब है। उन्होंने युवाओं पर भारत की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि असली आजादी जिम्मेदारी के साथ आती है। माता-पिता के पैसों पर अय्याशी करने से नहीं। उनके इस बयान पर सौरभ दास ने कहा था कि कंगना को कोई सीरियसली नहीं लेता। इसके बाद कंगना ने सौरभ दास के इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा था कि 28 साल की उम्र में यह खुद को छात्र कह रहे हैं।
कंगना ने कहा कि जब वह 28 साल की थी तब उनके पास दो नेशनल अवार्ड थे। वह एक सांसद के साथ-साथ एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। कंगना ने सौरभ को नसीहत दी कि वह दूसरों पर उंगली उठाने की बजाय खुद कोई स्कलिया काम सीखें। इसी के जवाब में सौरभ दास ने ऋतिक वाली बात कह दी। बस यहीं से सोशल मीडिया यूज़र्स को 2016 वाला विवाद याद आ गया। लोगों ने पुराने इंटरव्यूज, पुराने आरोप, पुराने बयान और पुराने वीडियोस फिर से शेयर करने शुरू कर दिए। साल 2016 था। कंगना रानौत अपनी फिल्मों की सफलता के बाद लगातार सुर्खियों में थी। उसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने बातचीत के दौरान ऋतिक रोशन के लिए सिली एक्स शब्द का इस्तेमाल किया। यानी उन्होंने इशारोंइशारों में ऐसा कहा कि मानो दोनों पहले रिश्ते में रह चुके हो। यहीं से पूरा मामला गरमा गया क्योंकि ऋतिक रोशन ने इस बयान को तुरंत खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनके और कंगना के बीच ऐसा कोई रिश्ता कभी था ही नहीं। फिर आया लीगल नोटिस। इंटरव्यू के कुछ समय बाद ऋतिक रोशन की ओर से कंगना रनौत को एक कानूनी नोटिस भेजा गया। इस नोटिस में कथित तौर पर उनके बयान वापस लेने और माफी मांगने की बात कही गई। इसके जवाब में कंगना की ओर से भी कानूनी जवाब दिया गया। मीडिया में हर दिन नई-नई खबरें आने लगी। हर कोई इस कहानी पर चर्चा कर रहा था। इसके बाद सबसे बड़ा मोड़ आया ईमेल्स का। कंगना का दावा था कि दोनों के बीच ईमेल के जरिए बातचीत होती थी। उनके मुताबिक जिस ईमेल आईडी से बातचीत हुई वह ऋतिक रोशन की थी। लेकिन ऋतिक का पक्ष पूरी तरह अलग था। उन्होंने कहा कि जिस ईमेल आईडी का जिक्र हो रहा है, वह उनका था ही नहीं। उनका दावा था कि उनके नाम का इस्तेमाल करके एक फर्जी ईमेल आईडी बनाई गई और उसी के जरिए कंगना से बातचीत की गई। मामले की जांच एजेंसियों तक पहुंची। ईमेल रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और तकनीकी पहलुओं की जांच हुई।
लेकिन सालों तक यह मामला स्पष्ट कानूनी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाया। यही वजह है कि आज भी दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर कायम है। वहीं ऋतिक रोशन के हालिया कमेंट के बाद कंगना रनौत ने अपने Instagram स्टोरी में सिर्फ ऋतिक को जवाब नहीं दिया। उन्होंने ऋतिक की पार्टनर सबा आजाद का भी जिक्र किया। कंगना ने लिखा कि उन्हें खुशी है कि ऋतिक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उन्हें एक अच्छा पार्टनर भी मिला है। लेकिन इसके बाद उन्होंने कहा कि अब जबकि वे एक रिलेशनशिप में है तो उन्हें किसी दूसरी महिला को कथित तौर पर परेशान करने या अपने नाम पर होने वाली ऑनलाइन बुलिंग को बढ़ावा देने की बजाय उसे रोकना चाहिए। अब सच क्या है यह तो कोई नहीं जानता लेकिन एक Instagram कमेंट, एक वायरल ट्रेंड और एक Instagram स्टोरी ने फिर साबित कर दिया कि कुछ विवाद कभी पूरी तरह खत्म नहीं होते। वे बस सही समय का इंतजार करते हैं और फिर एक नई वजह के साथ दोबारा लौट आते हैं। आप इस पूरे मामले पर क्या सोचते हैं?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। अगर आपको यह एक्सप्लेनर पसंद आया हो तो वीडियो को लाइक करें। मैं हूं सुप्रिया। कैमरे के पीछे हमारे साथी दीपक। देखते रहिए कड़क। यहां ताजा खबर के साथ हर दिन की शुरुआत कड़क है। आमने-सामने बैठ रखते हैं बात पूरे [संगीत] दम से आराम से। चर्चा होती है बेधड़क। यहां किस्से कहानियों में बोल सरल और अंदाज बेहद कड़क मिलता है। जीने में [संगीत] एक तेवर है जो आता है सही ज्ञान जानकारी और उससे कमाई कड़क रूप से। इधर मौके पर चौका नहीं लगा जलवा दिखाते हैं। कड़क क्रिकेट से अपने रोमांच को जो बढ़ाते हैं। यहां की हर बात का मिजाज एक है। मिजाज कड़क आपका अपना YouTube [संगीत] चैनल कड़क लाइव बेधड़क। खड़क और कड़क खड़ा और कड़क कड़क कड़क कड़क कड़क कड़क कड़क ये कड़क है।