[संगीत] गोविंदा की एक बात और टीना का गुस्सा सातवें आसमान पर। क्या सच में गोविंदा की मजाकिया बातों से घर का माहौल बदल गया है? क्या टीना को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने सीधे ही किचन का रुख किया और आखिर शिल्पा शेट्टी का इसमें क्या कनेक्शन है? तो चलिए जानते हैं ना इस मजेदार किस्से की पूरी कहानी को। दरअसल गोविंदा हाल ही में ही शिल्पा शेट्टी के प्रोग्राम मां हेना में पहुंचे [संगीत] थे। जहां पर उन्होंने खूब मजेदार और चटपटी बातें की और इसके साथ ही कई कहानी और किस्से भी सुनाए। आपको बता दें हाल ही में ही गोविंदा अपनी बेटी के साथ उस शो में पहुंचे थे
और वहां पर उन्होंने एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार मजाकमज़ाक में उन्होंने ऐसी बात कह दी जिससे टीना नाराज हो गई। गोविंदा की मानें तो उनकी बेटी का जो बिहेवियर है वह बचपन से ही काफी सीधा और साफ है। अगर उन्हें कोई बात पसंद नहीं आती तो वह तुरंत ही अपनी नाराजगी जाहिर कर देती हैं। इस दौरान गोविंदा ने हंसते हुए बताया कि एक बार टीना इतनी ज्यादा नाराज हो
गई कि खुद जाकर पराठे बनाने लगी थी। परिवार के बाकी लोग यह देखकर काफी हैरान हो गए। गोविंदा ने कहा घर में ऐसे छोटे-छोटे पल अक्सर हंसी का कारण बन जाते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि टीना हमेशा परिवार की इज्जत और रिश्तों को सबसे ऊपर रखती हैं। यही वजह है कि कभी-कभी वह इमोशनल भी हो जाती हैं।
गोविंदा का एक किस्सा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस बेटी और पिता की बॉन्डिंग को खूब प्यार देने लगे। कई लोगों ने इसे परिवार का मजेदार पल बताया। लेकिन कुछ यूज़र्स ऐसे थे जिन्होंने गोविंदा की पुरानी कंट्रोवर्सी को इससे जोड़कर देखा और गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर एक बार फिर से सवाल उठाने शुरू कर दिए। लेकिन इस दौरान शिल्पा शेट्टी
के साथ गोविंदा फ्लर्ट करते हुए भी नजर आए और इस पर जो टीना के रिएक्शंस थे वो देखने लायक थे। अब जो फैंस हैं वह लगातार इस पूरे मामले पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं और टीना को छीड़ भी रहे हैं। फिलहाल गोविंदा का यह किस्सा इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि उनकी कॉमिक टाइमिंग सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि असली जिंदगी में भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है।