रणबीर कपूर स्टारिंग रामायण का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया और इस टीजर के रिलीज होते ही फिल्म को लेकर जो मुसीबतें हैं वो मंडराने लगी है क्योंकि रामायण एक बहुत ही पायस सब्जेक्ट है और इस सब्जेक्ट को हैंडल करने की हर किसी में क्षमता नहीं होती है।
यही वजह है कि जब रामायण पर फिल्म बनती है तो उसे बहुत ही माइक्रोस्कोपिक लेंस से जनता देखती है और अब ऐसे में रामलीला महासंघ आगे आया है और उन्होंने रामायण के मेकर्स को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने रिक्वेस्ट किया है कि रामायण फिल्म रिलीज होने से पहले हमारे श्री रामायण महासंघ को यह फिल्म दिखाई जाए। हमारी कमेटी के लिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जाए दिल्ली में और स्क्रीनिंग के बाद अगर हमें कोई फिल्म में आपत्ति नहीं हुई तो आप आराम से अपनी इस फिल्म को रिलीज कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने ऐसा नहीं किया तो जिन-जिन थिएटर्स में रामायण फिल्म लगेगी वहां वहां हम प्रोटेस्ट करेंगे और इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।
फिर आप लोगों की जिम्मेदारी है आप लोग देख लेना। रामायण महासंघ वालों का कहना है कि इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री में आदि पुरुष नाम की एक फिल्म बनाई गई रामायण पर और उसमें रामायण की धज्जियां उड़ाई गई। काली लंका दिखाई गई। लेदर का यूज़ हुआ। अब इस रामायण का भी टीजर आ चुका है और इसमें रणबीर कपूर का जो किरदार है वह बहुत वीक लग रहा है। साथ ही उस किरदार के अंदर भगवान श्री राम वाली गरिमा जो है वो मिसिंग है।
यही वजह है कि हम रिक्वेस्ट करते हैं फिलहाल कि हमें यह फिल्म दिखाई जाए। दिल्ली में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जाए। मेक श्योर करेंगे कि हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को बहुत अच्छे से पेश किया गया हो। माता सीता की गरिमा बनाए रखी हो और रावण को भी ढंग से पेश किया गया हो तभी हम इस फिल्म को अप्रूव करेंगे। नहीं तो हम इस फिल्म के खिलाफ आवाज जरूर उठाएंगे।
महासंघ का कहना है कि हम कोई सर्टिफाइड बॉडी तो नहीं है लेकिन आवाज उठाने का हक हम रखते हैं और इतना तो ताकत रखते हैं कि अगर आवाज उठाएंगे तो आपकी फिल्म में रिलीज होने के बाद चेंजेस करने ही पड़ेंगे आपको। तो फिल्म की रिलीज के बाद आपको यह सब मुसीबतें ना हो इसलिए आप यह फिल्म हमें पहले दिखा दीजिए। आदि पुरुष फिल्म के टाइम पर हमने वो फिल्म नहीं देखकर बड़ी गलती की थी।
यही वजह है कि अब रामायण से पहले हम चाहते हैं कि यह फिल्म हमें दिखाई जाए और अगर इस फिल्म को हमारे मुताबिक बनाया गया जो हमारा कल्चर है रामायण का उसके हिसाब से बनाया गया है तो फिर हम इस फिल्म को जोर शोर से प्रमोट करेंगे मदद करेंगे और कई सारे ऑर्गेनाइजेशंस को हम यह फिल्म दिखाएंगे बट मेक श्योर हो कि फिल्म रिलीज से पहले रामायण महासंघ वालों को जरूर दिखाई है।