Cli

ना सिंदूर..ना मंगलसूत्र.. ना चूड़ा! क्या अंशुला ने तोड़े विवाह के नियम?

Uncategorized

अंशुला कपूर रोहन ठक्कर का हुआ ग्रैंड रिसेप्शन। कॉकटेल पार्टी में छा गए कपूर्स। देखने वाला था पापा बोनी का स्वैग। चाचा अनिल संजय ने लूट ली महफिल। शनाया ने पहना अजब गजब आउटफिट। जानवी कपूर पर टिक गई सभी की निगाहें। बहन को एक्साइटेड देख खुश दिखे भाई अर्जुन। बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली और उसके बाद मुंबई में दोनों का शानदार रिसेप्शन रखा गया। इस खास शाम में सिर्फ परिवार ही नहीं

बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी कपल को शुभकामनाएं देने पहुंची। रेखा, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ समेत कई सितारों ने इस शाम को और भी ज्यादा खास बना दिया। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा रही नई दुल्हन अंशुला कपूर के रिसेप्शन लुक की। आमतौर पर शादी के बाद दुल्हन सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र में नजर आती है। लेकिन अंशुला ने इन सभी ट्रेडिशनल चीजों से हटकर एक मॉडर्न ब्राइडल लुक चुना। ना माथे पर सिंदूर था, ना हाथों में चूड़ा और ना ही मंगलसूत्र। फिर भी उनका अंदाज इतना एलगेंट था कि हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिकी रह गई। अंशुला ने अपने Instagram पोस्ट पर भी बताया कि उनका यह लुक आखिर इतना खास क्यों था। उन्होंने खुलासा किया कि उनका

आउटफिट एक बनारसी ब्रोकेड साड़ी से तैयार किया गया था जिसे डिजाइनर अमित अग्रवाल ने पूरी तरह नए अंदाज में रीइमेजिन किया। साड़ी को कॉर्सेट स्टाइल में बदला गया। जबकि पल्लू को भी बेहद यूनिक टच दिया गया। दूल्हे राजा रोहन ठक्कर भी किसी से कम नहीं लगे। ब्लैक एंबेलिश्ड शेरवानी और मैचिंग ट्राउज़ में उनका क्लासी लुक खूब ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

दोनों की केमिस्ट्री ने इस शाम को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया। अब बात कपूर फैमिली की करें तो शादी से लेकर रिसेप्शन तक हर रस्म में परिवार की खुशी साफ नजर आई। अर्जुन कपूर मरून कुर्ता पजामा में काफी हैंडसम लगे और बहन की शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। वहीं बोनी कपूर भी ऑरेंज सूट, वाइट शर्ट और अपने खास स्वैग में नजर आए। बेटी की शादी का गर्व और खुशी दोनों उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। अनिल कपूर हमेशा की तरह अपनी एनर्जी के साथ पहुंचे। ब्लैक सूट में उनका लुक काफी स्टाइलिश था।

लेकिन इस बार उनकी छोटी सी पोनी टेल ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। पैपराजी को ग्रीट करना हो या मेहमानों का स्वागत। अनिल कपूर पूरे जोश में दिखाई दिए। वहीं संजय कपूर अपने बेटे जहान कपूर के साथ पहुंचे और बाप बेटे की इस जोड़ी ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। कजन शनाया ने भी अपने फैशन सेंस से सबका दिल जीत लिया। लॉन्ग स्कर्ट के साथ क्रिस्टल टॉप स्लीक बन और मिनिमल स्टाइलिंग में शनाया बेहद ग्लैमरस नजर आई। लेकिन अगर इस शाम का फैशन मोमेंट किसी ने चुरा लिया तो वह थी जानवी कपूर। उन्होंने पर्पल और गोल्डन कॉम्बिनेशन की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। जिसे गोल्ड डायमंड बैंगल्स, स्टेटमेंट नेक पीस और मैचिंग इयरिंग्स के साथ स्टाइल किया। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके स्टैपलेस और बैकलेस ब्लाउज की रही। जिसने सोशल मीडिया पर आते ही फैशन लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और पिछले साल दोनों ने सगाई की और अब 6 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंध गए और रिसेप्शन की ये शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *