Cli

एक हिंदुस्तानी एक पाकिस्तानी… दो लोग मेरी जिंदगी में सबसे खास ! जेडी ने ये क्यों कह दिया?

Uncategorized

एक पाकिस्तानी और एक हिंदुस्तानी। यह दो लोग मेरी जिंदगी में सबसे खास हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस का यही बयान इस वक्त दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बयान ऐसा कि सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और लोग इसके मायने तलाशने लगे। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान जेडी वेंस से पूछा गया कि उनकी जिंदगी में सबसे खास भारतीय और सबसे खास पाकिस्तानी कौन है? जवाब में वेंस ने सबसे पहले अपनी पत्नी उषा वेंस का नाम लिया जिनकी जड़े भारत से जुड़ी हुई हैं।

वेंस ने हंसते हुए कहा कि अगर वह अपनी पत्नी का नाम नहीं लेते तो घर पहुंचने के बाद मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस जवाब पर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। लेकिन इसके बाद जेडी वेंस ने जो नाम लिया उसने सबको चौका दिया। वेंस ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर का नाम लिया। उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में उनकी असीम मुनीर के साथ कई महत्वपूर्ण बातचीत हुई और दोनों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। यहीं से यह बयान सुर्खियों में आ गया क्योंकि एक तरफ़ उषा वैस उनकी निजी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है तो दूसरी तरफ असीम मुनीर दक्षिण एशिया की राजनीति और सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा नाम है। ऐसे में दोनों का एक साथ जिक्र किए जाने को लोग अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान सिर्फ मजाक या व्यक्तिगत पसंद तक सीमित नहीं है। यह ऐसे समय आया जब अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को संतुलित रखने की कोशिश कर रहा है। भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी और पाकिस्तान के साथ सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद दोनों ही अमेरिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। हालांकि जे डी वेंस ने यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही थी, लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने एक भारतीय और एक पाकिस्तानी को अपनी जिंदगी का सबसे खास व्यक्ति क्यों बताया?

फिलहाल इतना तय है कि जेडी वेंस का यह बयान सिर्फ एक जवाब नहीं बल्कि एक ऐसी चर्चा बन गया जिसने अमेरिका, भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर नई बहस छेड़ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *