रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है। अब सिंगर बादशाह ने फिल्म देखने के बाद ऐसा रिव्यु दिया है कि हर कोई हैरान है। बादशाह ने बताया कि फिल्म देखते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। नितीश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
फिल्म आज यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। लेकिन रिलीज़ से पहले ही इसे देखने वाले सितारों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने भी फिल्म देख ली है। खास बात यह है कि बचपन से रामायण की कहानी जानते हुए भी फिल्म ने उन्हें इतना भावुक कर दिया कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। बादशाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर फिल्म का रिवु शेयर किया।
उन्होंने दर्शकों से अपील की कि इस फिल्म को जरूर देखें। बादशाह ने लिखा कि नमित मल्होत्रा ने शानदार काम किया है। फिल्म का हर फ्रेम बेहद खूबसूरत है और इसके किरदार इतने असली लगते हैं कि उनसे जुड़ा महसूस होता है। सिंगर ने अपने रिव्यू में सबसे चौंकाने वाली बात बताते हुए लिखा इसने मुझे रुला दिया। जबकि हम बचपन से इस कहानी को जानते हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर आप क्या कहना चाहते हैं? हमें कमेंट्स में जरूर बताइएगा।