न तो पत्नी, न ही मां। उनकी बेटी ने रणबीर की दुनिया बदल दी। प्यारी राहा ने अपने पिता की जिंदगी में रोशनी ला दी। रणबीर अपनी बेटी के चौथे जन्मदिन से पहले भावुक हो गए। राहा को अपनी जिंदगी की रोशनी कहा। जी हां, किसी के लिए दिवाली की रोशनी दीयों में है, तो किसी के लिए अपनों की मुस्कान में। लेकिन रणबीर कपूर की जिंदगी में एक नन्ही सी रोशनी है जो दुनिया की सारी चमक को फीका कर देती है। हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली बेटी राहा कपूर की।
जैसा कि सब जानते हैं, रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है। रामायण को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, और इसी क्रेज के बीच रणबीर का एक खुलासा तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रामायण के राम, रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को अपनी जिंदगी का दीया कहा है।
दरअसल, अपनी फिल्म रामायण के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी बेटी राहा के बारे में बात की। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उनकी जिंदगी का असली दीया कौन है? तो उन्होंने एक पल भी गंवाए बिना अपनी बेटी राहा का नाम लिया। रणबीर ने कहा कि उनकी बेटी ही उनकी जिंदगी का दीया है। और सच में, इस एक जवाब से पता चला कि राहा सिर्फ रणबीर की बेटी नहीं बल्कि उनकी दुनिया का सबसे खूबसूरत हिस्सा है।
राहा की बात हो रही है तो उसका जन्मदिन भी बहुत खास होने वाला है। बता दें कि राहा 6 नवंबर को 4 साल की हो जाएगी। रामायण की रिलीज, राहा का जन्मदिन, और दिवाली का मौका। कपूर हाउस में जश्न डबल नहीं, बल्कि ट्रिपल होने वाला है। रणबीर ने अपनी 4 साल की होने वाली बेटी के लिए एक खास प्रार्थना भी की। रणबीर ने बताया कि ये राहा की चौथी दिवाली होगी। उन्होंने अपने दिल से अपनी नन्ही परी के लिए दुआ भी की। रणबीर चाहते हैं कि राहा को जिंदगी में खूब सारा आशीर्वाद मिले। वो चाहते हैं कि उसे हमेशा अच्छी एनर्जी मिले और उसकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे।
बता दें कि रणबीर अपनी बेटी राहा को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं। रणबीर का राहा के साथ एक पिता से ज्यादा एक दोस्त वाला रिश्ता है। नीतू कपूर ने ये कई बार बताया है। एक इंटरव्यू में रणबीर और आलिया के पैरेंटिंग स्टाइल के बारे में बात करते हुए नीतू कपूर ने कहा कि रणबीर अपनी बेटी के साथ खूब मस्ती करते हैं। वो राहा के साथ एक दोस्त की तरह बर्ताव करते हैं और उसके साथ खेलना, मजाक करना और क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। रणबीर के लिए राहा सिर्फ उनकी लाडली बेटी ही नहीं बल्कि उनकी नन्ही दोस्त भी है।
दूसरी तरफ, आलिया का स्टाइल रणबीर से थोड़ा अलग है। नीतू कपूर के मुताबिक, आलिया एक स्ट्रिक्ट मॉम हैं। मतलब, वो राहा को नियमों और अनुशासन में रखना पसंद करती हैं। घर में क्या करना है, क्या नहीं करना है, और किन चीजों का ध्यान रखना है। आलिया इन सभी चीजों को लेकर थोड़ी सख्त रहती हैं।
हाल ही में, जब रणबीर रामायण की टीम के साथ अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में गए, तो उन्होंने खुलासा किया कि हर सुबह उनके घर की शुरुआत बिग बी की आवाज में हनुमान चालीसा से होती है। ये परंपरा राहा के जन्म के ठीक बाद शुरू हुई, और आज तक एक भी सुबह ऐसी नहीं गई जब उन्होंने राहा के साथ हनुमान चालीसा न सुनी हो।