देखिए हम लोग आदि का जिक्र कर रहे हैं। हम धूम पर आएंगे क्योंकि उसके भी स्क्रीनप्ले से आपको कुछ इशू थे। जी जी जी पर उसके पहले मैं चाह रहा हूं कि आदि के पापा पर बात हो। जी जी जी सुबह से कैमरा लगाए बैठे हुए हैं। हम्म और आप सो रहे हैं। वो हुआ ये कि हम लोग मैं पहली दफा यश जी के साथ काम कर रहा था और फिर परंपरा। तो उन्होंने कहा था शूटिंग अभी शुरू होने में एकद महीने हैं। तुम एक काम करो एक फोटो सेशन कर लेते हैं। तुम्हारा कैरेक्टर एक थोड़ा उसके फोटो लेते हैं।
तो राकेश शेषा फोटो ले लेगा। तुम कल सुबह 11:00 बजे घर पे आ जाओ। हम लोग घर पे ही फोटो ले लेंगे या स्टूडियो में कहीं पे भी। तो मैंने कहा 11:00 बजे तो नहीं आ पाऊंगा। मेरी शूटिंग है 9:00 बजे। तो हम लोग 7:00 बजे मिलते हैं। 7:00 बजे फोटो सेशन कर लेंगे। और अगर एक आध घंटा मैं डिले हो गया तो मैं मंसूर से बात करता हूं। उसकी फिल्म की शूटिंग थी। मैं मनसुर को यार 9:00 बजे वही से 9:00 के बजाय 10 शायद 11:00 हो जाए एकद घंटा मुझे लीवे देना यश जी के साथ पहली दफा काम कर रहा हूं तो मैंने ये डिसाइड किया कि 7:00 बजे यश जी के साथ फोटो सेशन करूंगा और
11:00 बजे मंसूर की शूटिंग पे पहुंचूंगा अब मैं सो गया अगले दिन मैं उठा हूं 11:30 बजे और उठते ही मुझे इतना गुस्सा आया मैंने रीना और सबको डांटा मैंने कहा यार आप लोगों ने मुझे उठाया नहीं अच्छा यहां पे यह बोलना जरूरी है कि मैं इतना मैं इतनी इतनी गहरी नींद में सोता हूं कि मुझे उठाना बहुत मुश्किल होता है आज भी। जी। और मेरे बेड के जो सिराहाने जो टेबल होती है उस पे एक स्प्रे होता है वाटर स्प्रे। तो मुझे उठाने के लिए वाटर स्प्रे मारा जाता है। तो पानी आता है तो फिर मैं उठता हूं। वरना मैं 12 घंटे 16 घंटे सोता रहता हूं। हां। 16 घंटे कंटिन्यूस। हां।
तो जब आप जब तक आप मुझे उठाए नहीं मैं सोता रहूंगा। तो 11:30 बजे उठ के मैंने बोला यार आप लोगों ने मुझे उठाया नहीं यार। हद हो गई यार। आज यश जी के साथ मैं पहला दिन काम कर रहा हूं। यह कोई तरीका है रीना यार कैसे हुआ कैसे? शट अप। उसने मुझे बुलाया। मैंने बोला क्यों? हमने उठाया था आपको। 6:00 बजे। तो आई सेड फिर से सर आपने बोला की फोटो सेशन कैंसिल है। और फिर हमने आपको उठाया था 8:00 बजे। तो आपने बोला शूटिंग भी कैंसिल है। आई सेड कब बताया मैंने ये? सर हां आपको उठाया आपने बोला सब कैंसिल है मुझे सोने दो। अब ये नींद में मैंने झूठ बोल दिया था उनको। मुझे खुद याद नहीं है कब मैंने कहा कैंसिल है। मुझे तो सिर्फ याद है कि मैं उठा हूं।
लेकिन 11:30 बज चुके थे। खैर रीना ने डांटा। कहा कि यार आपने तो जैसे आपने कहा हमने वैसे किया। अब मुझे मैंने कहा यार अजीब बात है। मैं नींद में भी झूठ बोलता हूं। जागे जाने तो बोलता ही हूं। नींद में भी झूठ बोलता हूं। तो खैर फ़ किया प्रॉब्लम था कि मैं यश जी को क्या बताऊं चलो मंसूर तो कजिन है मेरा उसको तो पता ही है ये वैसे कुंभकरण की तरह सोता है ये तो मैंने यश जी को फोन किया और उस वक्त लैंडलाइन थी तो बनके आया नहीं वो स्टैमर करते थे तो मैं बोला यश जी आई एम रियली सॉरी मैं एक्चुअली मेरे मेरा एक प्रॉब्लम है मैं उठता नहीं हूं सुबह में तो वो सुन रहे हैं वहां पे आई सेड मुझे मुझे जब रीना ने उठाया तो मैंने उनसे कहा फोटो सेशन कैंसिल है, शूटिंग-वूटिंग सब कैंसिल है और मैं सोता रहा। तो मैं माफी चाहता हूं कि ये हुआ है मेरे साथ। अब यश जी नंबर वन डायरेक्टर थे उस वक्त। और मैं पहली फिल्म कर रहा था उनके साथ और उनको मैं क्या रीज़न बोल रहा हूं। आज मैं शूटिंग भी नहीं आया। सर मुझे उठाया गया था आपकी शूटिंग के लिए। मैंने कहा शूटिंग कैंसिल है। तो मैंने बोला यश जी, आई एम रियली सॉरी। लेकिन यही हुआ है।
इसका मैं अभी और कोई कहानी बना नहीं सकता हूं और मैं बड़ा शर्मिंदा हूं। लेकिन मुझे उठने में तकलीफ होती है। तो मैं श्योर था कि इसके बाद यश जी बोले हटाओ इसको यार ये बहुत अनप्रोफेशनल इसको फिल्म से हटाओ। लेकिन वो समझ गए उन्होंने बोला ठीक है ठीक है कोई बात नहीं। बट ऐसा हुआ था। हां डर के लिए भी अप्रोच किया था आपको। डर डर मैं कर रहा था। डर मैं कर रहा था। फिर मुझे कहानी बड़ी पसंद थी और हम लोग साथ में कर रहे थे सनी और मैं और जूही।
तो जब मैं एक से ज्यादा हीरो होता है ना फिल्म के अंदर लीड लीड कास्ट में एक से ज्यादा आर्टिस्ट होते हैं तो मुझे पसंद है कि हम लोग साथ में बैठ के कहानी सुने जिसको हम बोलते हैं जॉइंट नरेशन। तो मुझे चाहिए था जॉइंट नरेशन। और आई थिंक यश जी कंफर्टेबल नहीं थे जॉइंट नरेशन देने में। अब उनकी जो भी वजह हुई होगी तो जब मैं उनसे मिलने गया मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि यश जी मैं जॉइंट नरेशन चाहता हूं सनी के साथ। आप जो फिल्म बना रहे हैं हम लोग साथ में बैठ के सुनते हैं। बट वो वो उनका स्टाइल नहीं था काम करने का। तो उन्होंने मुझे कहा कि सुनो फोन करके के अगली दफा काम करते हैं। इस दफा रहने दो। तो उन्होंने मुझे फिल्म से हटाया था यश जी ने। डर में से तो मैंने फिल्म नहीं छोड़ी। मुझे निकाला गया था दैट्स वर यू सरप्राइज्ड और शॉक्ड और हर्ट? आई वाज़ सरप्राइज्ड एंड शॉक्ड एंड हर्ट बट ठीक है। [संगीत]