आज की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर यह है कि ईरान और इजराइल युद्ध को अब 100 दिन पूरे हो चुके हैं। ईरान और अमेरिका का जो युद्ध चल रहा है। लेकिन युद्ध खत्म होने की बजाय यह अब फिर से बढ़ता जा रहा है। इस युद्ध के शुरू होने के 10 दिनों के अंदर ही आपको याद होगा अमेरिका के राष्ट्रपति डॉन्ड ट्रंप ने यह दावा कर दिया था कि ईरान में अब नष्ट करने के लिए कुछ नहीं बचा है। ट्रंप के प्लान के मुताबिक अब तक ईरान को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए था। लेकिन ईरान सरेंडर करने की बजाय इजराइल पर नए हमले कर रहा है और ईरान के लोग सड़कों पर निकलकर जश्न मना रहे हैं।
सबसे पहले आप ईरान की सड़कों पर जश्न की नई तस्वीरें देखिए जो अभी थोड़ी देर पहले आई हैं आज और फिर आपको समझ में आएगा कि ईरान में 100 दिन के बाद भी आज क्या माहौल है। ओो 7 जून को ईरान ने इजराइल पर 30 मिसाइलों से हमला किया और इस हमले के बाद ईरान के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर एक विजय जुलूस निकालकर इसका जश्न मनाया। इस दौरान लोगों के हाथों में ईरान का झंडा और नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामने की तस्वीरें थी और इन तस्वीरों के जरिए ईरान पूरी दुनिया को यही संदेश देना चाहता है कि इस युद्ध में 100 दिनों के बाद भी ना तो ईरान हारा है
और ना ही उसके हौसले कमजोर पड़े हैं। अब ईरान की सड़कों पर युद्ध के 100 दिनों के बाद भी क्या चल रहा है आप देखिए। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] [हौसला बढ़ाने की आवाज़] 12 तो आसमान में आप देखेंगे मिसाइल्स चल रही हैं और नीचे सड़क पर ईरान के लोग जश्न मना रहे हैं। 100 दिन के बाद भी यह युद्ध थमने की बजाय अब एक बार फिर से शुरू हो गया है। ईरान ने इजराइल पर एक बड़ा हमला किया है। इस हमले में इजराइल के एक एयरबेस को नुकसान पहुंचा है और इजराइल इसी एयरबेस से लेबनान पर हमले करता है। अब इजराइल पर ईरान के यह नए हमले देखिए।
अल्लाहू अकबर अल्लाहू अकबर इसके बाद आपको दिखाते हैं इजराइल के जेरेको शहर पर ईरान के हमलों की तस्वीर। इसमें ईरान की एक मिसाइल का आधा हिस्सा जमीन में आपको धंसा हुआ दिखाई देगा और लोग उसके आसपास जाकर अपनी तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। ईरान के इस हमले का बदला लेने के लिए इजराइल के लगभग 12 फाइटर जेट्स ने आज ईरान पर बड़ा हमला किया और इस इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में मिलिट्री बेसिस पर हमले किए गए। इजराइल ने ईरान के एक पेट्रोकेमिकल प्लांट पर भी हमला किया है। और अब आप वो तस्वीरें देखिए। नम सॉरी अब इस युद्ध को 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इसकी वजह से अब तक पूरी दुनिया को 96 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है और यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। एक और रिपोर्ट के मुताबिक अगर यह युद्ध लंबा खींचता है तो पूरी दुनिया की जीडीपी को लगभग 335 लाख करोड़ तक का नुकसान हो सकता है।
इस युद्ध की वजह से तेल की कीमतें लगभग 40% तक बढ़ चुकी हैं। इसकी वजह से 100 से ज्यादा देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम एक नहीं बल्कि कई कई बार बढ़ चुके हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है और इससे आर्थिक मंदी का खतरा भी पूरी दुनिया में इस समय मंडरा [संगीत] रहा है। हॉर्मूस के रास्ते में आज एक समुद्री जहाज में आग लग गई। इस पर 24 भारतीय नागरिक भी सवार थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है और इस जहाज पर अफ्रीका के एक देश मेडागास्कर का झंडा लगा हुआ है और ओमान के तट के पास यह दुर्घटना हुई है जिसकी तस्वीरें आप देख रहे हैं।
और जैसा अभी हमने आपको बताया कि इजराइल और ईरान के बीच अब एक बार फिर से हमले शुरू हो चुके हैं। दोनों ने एक दूसरे पर हमले किए हैं। इनके बीच भारत सरकार ने आज एक एडवाइज़री जारी की है। दोनों देशों में रहने वाले भारत के नागरिकों को तुरंत स्वदेश लौटने को कहा गया है। भारत सरकार ने अपने नागरिकों से इस समय इजराइल और ईरान की यात्रा ना करने की सलाह दी है। इसके अलावा जो लोग इजराइल और ईरान में रह रहे हैं उन्हें भी कहा गया है कि वह सावधानी बरतें। इस समय ईरान युद्ध का एक अपडेट यह है कि ईरान और इजराइल दोनों देशों ने अब अपने हमले रोक दिए हैं। हमलों की तस्वीरें तो अभी हमने आपको दिखाई लेकिन अब दोनों की तरफ से ही यह हमले रुक गए हैं।