बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने अंदाज और स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार बिग बी अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से नाराज हो गए। दरअसल अमिताभ बच्चन ने मीडिया के कुछ हिस्सों पर उनकी बातों का गलत मतलब निकालने का आरोप लगाया।
उनका कहना है कि भगवान कृष्ण की भक्ति में कही गई उनकी बातों को कुछ खबरों में इस तरह पेश किया गया जैसे वह अपने विरोधियों को चैलेंज दे रहे हो। अब बिग बी ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया है कि वह अक्सर भगवान कृष्ण की भक्ति में हाथी, घोड़ा, पालकी जय कन्हैया लाल की कहते हैं।
उनके मुताबिक यह शब्द उनकी आस्था और प्रार्थना से जुड़ा है। इनका किसी को चुनौती देने या धमकाने से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके इस संदेश को अलग तरीके से पेश किया गया। बीबी ने इस बात पर यानी कि बिगबी ने इस इस बात पर सवाल उठाया कि आखिर उनके धार्मिक प्रार्थनाओं को कंट्रोवर्सी का हिस्सा क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए अपने करीब 5 करोड़ फॉलोअर्स का भी जिक्र किया। अमिताभ का कहना है कि जब उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जाता है तो इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ता है
जो उन्हें फॉलो करते हैं और उनकी बातों को सीरियस लेते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी से गलती होती है तो उसे अपनी गलती एक्सेप्ट करनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। लेकिन खबरों में अक्सर ऐसा रवैया देखने को नहीं मिलता। यानी इस बार अमिताभ बच्चन ने बिना किसी का नाम लिए मीडिया की रिपोर्टिंग के तरीके पर नाराजगी दिखाई। वहीं इस पूरे मामले के बीच रविवार को अमिताभ बच्चन अपने घर जलसा के बाहर जमा फैंस से मिलने पहुंचे थे। हर रविवार की तरह इस बार भी उनके घर के बाहर बहुत ज्यादा भीड़ नजर आई थी।
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा? करोड़पति के 18थ सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वो फिल्म सेक्शन 84 और कल्कि टू में भी नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं नीतीश तिवारी की फिल्म रामायण के लिए भी वह अपनी आवाज दे रहे हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर मीडिया रिपोर्टिंग और उनके स्टेटमेंट्स को लेकर बातें शुरू हो गई हैं।