Cli

करीना कपूर ने राहुल गांधी को लेकर दिया बयान? सच जानकर दंग हो जाएंगे।

Uncategorized

राहुल गांधी को लेकर करीना कपूर खान ने दिया बड़ा बयान कहां जब पीएम बनेंगे तब समझेंगे देश के हालात।

जी हां करीना कपूर का राहुल गांधी को लेकर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की तस्वीर के साथ एक पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है। वायरल पोस्टकार्ड पर उनकी तस्वीर के साथ उनके एक कथित बयान को कोट करते हुए लिखा है, “जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे, तब उन्हें भारत उसी हालत में लुटा हुआ मिलेगा, जैसा जवाहरलाल नेहरू को अंग्रेजों से मिला था-कंगाल।” दावा किया जा रहा है कि करीना कपूर खान ने मीडिया के सामने यह बयान दिया है।टाउन लाइव न्यूज 1 ने लिखा, “बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मीडिया के सामने बयान किया कि… जब राहुल गांधी PM बनेंगे तब उन्हें भारत उसी हालत में लुटा मिलेगा, जैसा नेहरू को अंग्रेजो से मिला था! कंगाल ॥

हालांकि ये तस्वीर और बयान पूरी तरह से गलत है।

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के इस बयान को लेकर कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे यह स्पष्ट हो कि करीना कपूर खान ने इस प्रकार का कोई बयान दिया है।

हालांकि, पड़ताल में आगे हमें 2019 में अमर उजाला में प्रकाशित राहुल गांधी से जुड़ा करीना कपूर का एक बयान मिला।

इसमें बताया गया है कि करीना ने वर्ष 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद सिम्मी ग्रेवाल के मशहूर चैट शो में अपने बारे में कई बातें खुलकर साझा की थीं। इसी इंटरव्यू में सिम्मी ग्रेवाल ने करीना से पूछा था कि वह किसे डेट करना चाहती हैं, जिस पर करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *