Cli

कोमल संग हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा? क्या है पूरा मामला?

Uncategorized

हॉस्पिटल के बाहर नजर आए गोविंदा। सुनीता से तलाक विवाद के बीच आया नया ट्विस्ट। आगे गोविंदा तो उनके पीछे-पीछे दिखी कोमल। आखिर जूहू के बाहर का क्या है पूरा मांजरा। हॉस्पिटल के वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस। जी हां, जैसा कि सभी जानते हैं कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आूजा के बीच चल रहा विवाद पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों के रिश्ते तलाक और गोविंदा की कथित दूसरी शादी को लेकर लगातार बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब गोविंदा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो में दावा किया जा रहा है

कि अस्पताल के बाहर गोविंदा के साथ कोमल भी नजर आ रही हैं। वहीं कोमल जिनका नाम पिछले कुछ समय से गोविंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में फैंस अब सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है? तो चलिए बिना किसी देरी के आपको पूरा मामला बताते हैं। लेकिन उससे पहले आप यह वीडियो देखिए।

मुंबई के जूहू इलाके में एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। वायरल वीडियो में आप देख ही सकते हैं कि गोविंदा वाइट शर्ट और ब्लू डाइनिंग जींस पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और वह अस्पताल के बाहर निकल कर अपनी कार की तरफ जाते दिखाई देते हैं। वीडियो में गोविंदा कुछ शांत और थोड़े परेशान भी नजर आ रहे हैं। जैसे ही पेपरा जी उनसे पूछते हैं कि क्या हुआ? सब ठीक है ना? तो एक्टर जवाब देते हैं फाइन ठीक हूं। पूछना आंसर पूछ लेना। इसके बाद गोविंदा ज्यादा बात किए बिना हाथ हिलाते हैं और अपनी कार में बैठकर वहां से निकल जाते हैं। लेकिन इस वीडियो ने लोगों का ध्यान गोविंदा से ज्यादा कहीं और ही खींच लिया क्योंकि गोविंदा के पीछे एक महिला भी दिखाई दी।

महिला ने फ्लोरल पिंक ड्रेस पहनी हुई है और चेहरे पर मास्क लगाया है। इसी वजह से उनकी पहचान साफ नहीं हो पा रही। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने दावा किया है कि मास्क में नजर आ रही यह महिला शायद कोमल रानी स्वर्णकार हो सकती हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि क्या यह कोमल है जो गोविंदा के पीछे दिख रही है? वहीं दूसरे ने लिखा मास्क वाली लेडी शायद कोमल है। एक और यूजर ने सवाल किया। क्या गोविंदा और कोमल दोनों साथ में हॉस्पिटल आए थे? वहीं चौथे ने लिखा ये सब क्या हो रहा है? आखिर हुआ क्या है? बता दें कि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि वीडियो में गोविंदा के पीछे नजर आ रही महिला सच में कोमल रानी स्वर्णकार ही हैं।

इसीलिए सोशल मीडिया पर किया जा रहा है यह दावा फिलहाल सिर्फ कयास ही हैं। अब बात करते हैं इस पूरे विवाद की तो हाल ही में सुनीता आूजा ने दावा किया था कि उन्होंने गोविंदा के खिलाफ अपनी तलाक की अर्ज़ वापस ले ली क्योंकि उन्हें कथित तौर पर दूसरी शादी की प्लानिंग की जानकारी मिली थी। सुनीता ने इस दौरान कोमल रानी स्वर्णार का नाम भी लिया था। हालांकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी नहीं हो रही और ऐसी कोई योजना भी नहीं है। फिलहाल अस्पताल के बाहर गोविंदा का यह वीडियो और उनके पीछे मास्क में दिखी महिला ने सोशल मीडिया पर नया सस्पेंस जरूर बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *