Cli

गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर मैनेजर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, मचा हड़कंप!

Uncategorized

सुनीता ने गोविंदा पर लगाया शॉकिंग इल्जाम। कहा एक्टर बना रहे थे दूसरी शादी का प्लान। अब गोविंदा के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी। बताया सुनीता के आरोपों का सच। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा यंग एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरों के बाद अब दूसरी शादी की प्लानिंग के दावे की वजह से चर्चा में हैं। एक्टर की बीवी के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें राखी सावंत सुनीता आूजा से फोन पर बातें करती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में सुनीता कह रही हैं कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया क्योंकि वह दोनों शादी का प्लान कर रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ, तो खबरों के बाजार से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक में तूफान मच गया। हर तरफ यही सवाल पूछा जाने लगा कि क्या वाकई गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल के साथ दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे थे? हालांकि इन आरोपों पर गोविंदा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

उन्होंने अभी तक चुप्पी साधी हुई है। लेकिन एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के इस नए इल्जाम पर रिएक्ट किया है। बता दें कि शशि सिन्हा को गोविंदा के सबसे करीबी लोगों में माना जाता है। शशि सिन्हा बरसों से एक्टर के मैनेजर हैं और इस मुश्किल वक्त में भी शशि गोविंदा का साथ दे रहे हैं। शशि सिन्हा ने सुनीता के इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया है कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयारियां कर रहे थे।

शशि सिन्हा ने सुनीता के दावे पर हैरानी जताई और कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और ना ही होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है। सुनीता गोविंदा की पत्नी है और शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा जिसकी वजह से उन्होंने ऐसी बात कही। गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर कभी कोई बात नहीं हुई।

उनका पूरा ध्यान अपने काम पर है। शशि सिन्हा ने गोविंदा को सपोर्ट करते हुए यह भी कहा कि अगर गोविंदा वाकई में अपनी पहली शादी तोड़ना चाहते या दूसरी शादी करना चाहते तो तलाक की पहल खुद करते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तलाक के केस की पहल सुनीता ने की थी और बाद में उन्होंने ही वह केस वापस लेने का फैसला भी कर लिया। वो सुनीता ही हैं जो पब्लिकली अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातें कर रही हैं। गोविंदा ने कभी उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा है। वह हर बार खामोश रहे हैं। शशि सिन्हा ने गोविंदा और सुनीता के बच्चों यशवर्धन और टीना के लिए भी चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद का असर उनके बच्चों पर भी पड़ रहा है। उम्मीद है कि वह बच्चों की खातिर जल्द ही सारा मामला सुलझा लेंगे क्योंकि दोनों अपने बच्चों के लिए अच्छा ही चाहते हैं। यानी साफ तौर पर गोविंदा के मैनेजर की तरफ से सुनीता के आरोपों को नकारा गया है। मैनेजर के मुताबिक गोविंदा की दूसरी शादी के प्लानिंग के दावों में कोई सच्चाई नहीं है। गोविंदा का पूरा फोकस उनके कमबैक और फिल्मों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *