साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म रामायण का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था जिससे लोगों का मिलाजुला रिस्पांस मिला। बी आर चोपड़ा की महाभारत में युधिष्ठिर का रोल प्ले करने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने ट्रेलर का रिव्यु किया है। उन्हें रणवीर की फिल्म की झलक इंप्रेसिव नहीं लगी।
गजेंद्र चौहान को 4000 करोड़ में बनी रामायण का ट्रेलर पसंद नहीं आया। उन्होंने फिल्म कलाकारों की कास्टिंग और उनके आउटफिट्स पर भी सवाल खड़े किए। हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में गजेंद्र ने ट्रेलर को लेकर अपने दिल की बात बताई है। वह कहते हैं ट्रेलर देखकर मैं इंप्रेस नहीं हुआ। मैंने बी आर चोपड़ा की रामायण में दशरथ का रोल प्ले किया था। जिसमें अगर कैकई दशरथ का सीन देखेंगे तो मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। डेढ़ दिन लगा था वह शूट करने में। रवि चोपड़ा साहब ने कहा था कि कोई अपनी जगह से हिलेगा नहीं। मैं इस सीन को वन गो में शूट करूंगा नहीं तो इसका इंपैक्ट नहीं आएगा। वो सीन आत्मा है रामायण की।
गजेंद्र चौहान ने कहा मेकर्स ने फिल्म बनाने में पैसा बहुत खर्च किया है। प्रोड्यूसर्स ने अच्छा प्रोजेक्ट बनाने की काफी कोशिश की है। लेकिन मुझे ग्राफिक्स इंपैक्टफुल नहीं लगे। अगर इसकी जगह रियलिटी यूज़ होती तो अच्छा होता। ट्रेलर टची नहीं लगा। कैकई और वरदान का सीन इंप्रेसिव नहीं है। उसकी ड्रेसिंग मॉडर्न है। कैकई ऐसी नहीं थी
। हमारी रामायण में वह ब्लैक कपड़ों में बैठी थी। हालांकि पूरी फिल्म देखने से पहले कमेंट करना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा रामायण और महाभारत हमारी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाते हैं। इसमें आप मॉडर्न टाइप के लिए ग्राफिक्स डाल देंगे। आप महल को ग्राफिक्स से बनाकर बैकग्राउंड में डाल देंगे। इसमें फीलिंग नहीं आती। कार्टून में भी महाभारत और रामायण बनी लेकिन चली नहीं। उस दौर की ही रामायण और महाभारत हिट रही। वो रियल थी तब ग्राफिक्स नहीं थे। रणबीर की कास्टिंग पर उन्होंने कहा आजकल हर स्टार की एक इमेज बन चुकी है। उनके लिए माइथोलॉजी रोल में फिट होना मुश्किल होता है।
लोग उन्हें रोल में स्वीकार नहीं कर पाते। रणबीर कपूर की अपनी एक इमेज है। वो रोल में अच्छे लग रहे हैं। लेकिन राम को लेकर जो हमारी इमेजिनेशन थी कि लंबी नाक होगी, राजा होगा, लुक होगा। जब तक मूवी रिलीज नहीं होती तब तक कमेंट करना मुश्किल होगा। सबसे अच्छी कास्टिंग अरुण गोवि की है। वह राम का रोल करने के बाद दशरथ बने हैं। उन्हें देखकर अच्छा लगा। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।