बॉलीवुड के दो जिगरी यार जिनकी में बना अजब संयोग। एक ही तारीख, एक जैसी ही बीमारी। दो दोस्तों को मिली एक जैसी मौत। एक ही तारीख ने छीन लिए बॉलीवुड के दो नामी सितारे जिनके जाने पर रो पड़ा बॉलीवुड।
जी हां, बॉलीवुड में आपने सितारों के बीच अटूट दोस्ती के किस्से तो खूब सुने होंगे। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं इंडस्ट्री के दो ऐसे जिगरी यारों की जिनकी जिंदगी का अंत लगभग एक जैसा रहा। जिन्होंने एक ही तारीख पर दम तोड़ा। यही नहीं की वजह भी एक ही बीमारी रही यानी । सबसे पहले तो आपको बता दें कि वह दोस्त थे फिरोज़ खान और विनोद खन्ना। फिरोज़ खान और विनोद खन्ना को बॉलीवुड में काफी करीबी दोस्तों के रूप में जाना जाता था।
दोनों ने 70 और 80 के दशक में कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। इंडस्ट्री में दोनों की दोस्ती, स्टाइल और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस की अक्सर चर्चा होती थी। फिरोज खान को यारों का यार कहा जाता था और विनोद खन्ना के साथ उन्होंने अपनी दोस्ती शिद्दत से निभाई थी। गजब संयोग देखिए।
जब जिंदगी की शाम ढली तो दोनों दोस्तों ने दम भी एक ही तारीख पर तोड़ा। यहां तक कि दोनों के निधन की वजह भी एक ही बीमारी यानी कि बनी थी। आपको बता दें कि फिरोज खान और विनोद खन्ना की दोस्ती साल 1976 में फिल्म शंकर शंभू के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई तब तक यह दोनों जिगरी दोस्त बन चुके थे।
इसके बाद दोनों ने साल 1980 में आई फिल्म कुर्बानी में काम किया था। साल 1982 में विनोद खन्ना अचानक बॉलीवुड छोड़कर ओशो के आश्रम में रहने चले गए थे। करीब 5 साल तक विनोद खन्ना आश्रम में रहे और जब लौट कर आए तो उन्हें दोबारा फिल्मों में काम हासिल करने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी थी। विनोद खन्ना टैक्सी में काम ढूंढने के लिए निकलते थे। तब वह फिरोज़ खान ही थे जो अपने पुराने दोस्त की मदद करने के लिए आगे आए थे। उन्होंने फिल्म दयावान बनाई और उसमें लीड रोल विनोद खन्ना को दिया।
कहा जाता है कि विनोद खन्ना के कहने पर ही फिरोज़ खान ने माधुरी दीक्षित के साथ उनका एस टीवी सीन रखा था। फिरोज खान और विनोद खन्ना के निधन की वजह भी एक ही थी और उनके निधन की तारीख भी एक ही थी। बता दें कि दोनों अभिनेताओं के निधन की वजह कैंसर बना था। फिरोज खान को लंग कैंसर था। लंबे वक्त तक उन्होंने से लड़ी। फिरोज़ खान का निधन 27 अप्रैल 2017 को 70 साल की उम्र में हुआ। ऋषि कपूर और सोफी चौधरी जैसे कई सेलेब्स ने इस इत्तेफाक को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
इनकी जिंदगी के इत्तेफाक यहीं खत्म नहीं होते। दोनों दोस्तों की शादीशुदा जिंदगी में तूफान भी एक ही साल आया था। फिरोज खान ने साल 1965 में सुंदरी खान के साथ शादी की थी। दोनों का तलाक साल 1985 में हुआ था। वहीं विनोद खन्ना की बीवी गीतांजलि ने भी उनसे साल 1985 में तलाक लिया था। विनोद खन्ना और गीतांजलि शादी के 14 साल बाद अलग हुए थे।