Cli

रणवीर सिंह बने बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर, मगर साउथ के इस सुपरस्टार से अब भी हैं पीछे!

Uncategorized

रणवीर सिंह ने धुरंधर फ्रेंचाइज़ को बनाने के लिए अपनी फीस घटा दी थी। बदले में उन्हें इतना बड़ा मुनाफा हुआ कि उन्हें फीस के मामले में शाहरुख खान, प्रभास और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट है कि उन्हें धुरंधर के दोनों पार्ट्स के लिए ₹300 करोड़ से ज्यादा पैसे मिले हैं। इस तरह वह अलू अर्जुन के बाद देश के हाईएस्ट पेड सुपरस्टार बन गए हैं। धुरंधर की मेकिंग के दौरान Jio स्टूडियोज ने एक निर्धारित बजट अलॉट किया था। कुछ जगहों पर रिपोर्ट्स हैं

कि उन्होंने केवल 130 से ₹150 करोड़ दिए थे। वहीं आदित्य धर दोनों पार्ट्स के लिए ₹300 करोड़ मांग रहे थे। बताया जाता है कि Jio की हेड ज्योति देश पांडे इसके लिए तैयार नहीं हुई। वह फिल्म की सक्सेस को लेकर डाउट में थी। मजबूरन आदित्य और रणवीर ने प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च किए। पहले ऐसी चर्चा थी कि रणवीर को इस फिल्म से ₹50 करोड़ मिले हैं। मगर इकोनॉमिक टाइम्स से हुई बातचीत में ज्योति ने दूसरी कहानी बताई। उन्होंने स्वीकारा कि आदित्य और रणवीर ने प्रोडक्शन पर दबाव कम करने के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की थी।

बदले में उनके साथ फिल्म का प्रॉफिट शेयर किया गया। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1360 करोड़ कमाए। वहीं धरंदर 2 ने 1813 करोड़ से ज्यादा छाप डाले। इस तरह 300 करोड़ में बने इस फ्रेंचाइज़ ने मेकर्स की पेटी में 3120 करोड़ से ज्यादा भर दिए।कि रणवीर ने अपनी फीस घटाकर बैक एंड प्रॉफिट शेयरिंग का फैसला किया था। इसलिए उनकी जेब में भी खूब पैसे गए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर की कमाई में डिस्ट्रीब्यूशन शेयर्स, परफॉर्मेंस बोनस और डिजिटल सेटेलाइट व म्यूजिक राइट्स जैसे नॉन थ्यरिटिकल डील्स भी शामिल है। इससे उनकी टोटल कमाई ₹325 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

फिल्म के ओवरऑल मुनाफे का सबसे बड़ा हिस्सा Jio स्टूडियोज को मिला है। उसके बाद आदित्यधर की B62 स्टूडियोज का नंबर आता है। एक्टर्स में सबसे बड़ा फार्म रणवीर सिंह को गया है। इस तरह वह शाहरुख खान को पछाड़कर बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं। शाहरुख ने जवान और पठान से प्रति फिल्म ₹200 करोड़ कमाए थे। प्रभास ने कल्कि 2 के लिए ₹200 करोड़ लिए थे। वहीं रजनीकांत ने 2024 में रिलीज हुई जेलर के लिए ₹250 करोड़ के आसपास लिए थे। रणवीर धुरंधर के जरिए इन सभी सुपरस्टार्स से काफी आगे निकल चुके हैं। लेकिन रोचक बात यह है कि ₹325 करोड़ कमाने के बावजूद रणवीर देश के हाईएस्ट पेड एक्टर नहीं हैं।

यह रिकॉर्ड फिलहाल अलू अर्जुन के नाम पर है। नेशनल अवार्ड विनिंग राइटर प्रोड्यूसर जी धनंजय ने बताया था कि अर्जुन फिल्म की टोटल कमाई में से हर ₹1 पर 30 पैसे लेते हैं। मान लीजिए उनकी कोई फिल्म ₹1000 करोड़ कमाती है तो उन्हें ₹300 करोड़ मिलेंगे। अगर फिल्म ₹500 करोड़ कमाती है तो उन्हें ₹150 करोड़ मिलेंगे। अर्जुन की लास्ट दो रिलीज पुष्पा और पुष्पा दो रही हैं। पहले पार्ट ने वर्ल्ड वाइड ₹350 करोड़ कमाए थे। इसे अगर 30 पैसे प्रति के हिसाब से देखें तो अर्जुन की फीस करीब ₹105 करोड़ रही होगी। दूसरी तरफ पुष्पा 2 ने ओवरऑल ₹1742 करोड़ कमाए थे। यानी उससे अर्जुन को करीब ₹522 करोड़ मिले होंगे। यही कारण है कि रणवीर बाकी एक्टर्स का रिकॉर्ड तोड़कर भी अर्जुन के आंकड़े से काफी पीछे रह गए हैं। इस खबर में इतना ही। यह जानकारी जुटाई थी हमारे साथी शुभांजल ने। आप देखते रहिए ललनट ऑफ सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *