Cli

दिशा सालियान आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को मिला 500 करोड़ का नोटिस, वजह होश उड़ा देगी।

Uncategorized

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला अब एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और एनसीपी एसपी नेता अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं के कुछ बयानों पर आपत्ति जताई गई है।

सतीश सालियान ने दोनों से अपने बयान वापस लेने, सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने और ₹500 करोड़ का हर्जाना देने की मांग की है। साथ ही दोनों नेताओं को इन मांगों पर जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। दरअसल सतीश साल्यान की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि अपनी बेटी दिशा की मौत की दोबारा जांच की मांग करना उनका कानूनी अधिकार है। लेकिन इस मांग को राजनीतिक मकसद से जोड़ना उनकी छवि और भरोसे को नुकसान पहुंचाता है।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख के बयानों से यह दिखाने की कोशिश की गई है कि दिशा की मौत की दोबारा जांच की मांग के पीछे सतीश साल्यान का कोई राजनीतिक उद्देश्य है।

उनका कहना है कि ऐसे बयानों से एक पिता की ईमानदारी और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग पर सवाल खड़े होते हैं। व सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि नोटिस में ₹500 करोड़ के हरजाने के साथ दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग भी की गई है। नोटिस के मुताबिक माफी प्रिंट टीवी और डिजिटल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की जानी चाहिए।

इसके अलावा दोनों नेताओं के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी माफी पोस्ट करने की मांग की गई है। रिपोर्टरों के मुताबिक वीडियो के जरिए माफी देने की स्थिति में वीडियो कम से कम 3 मिनट का होना चाहिए। इसके अलावा आपको बताते चलें कि यह नोटिस आदित्य ठाकरे के 16 सितंबर का बयान के बाद सामने आया है। दिशा सालियान मामले में की एफआईआर में नाम आने के बाद आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपना पक्ष रखा था। ठाकरे ने कहा था कि वह दिशा सालियान से कभी मिले ही नहीं और उन्हें जानते भी नहीं थे।

उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले करीब 6 साल से राजनीतिक और निजी कारणों से उनका नाम इस मामले से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अब सतीश साल्यान के इस कानूनी कदम से कहीं ना कहीं आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख की दिक्कतें काफी हद तक बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *