इस वक्त बॉलीवुड क्षेत्र में रामायण फिल्म की चर्चा चारों ओर चल रही है इस फिल्म का बजट हो या फिर स्टार कास्ट सब को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग विचार सोच देखने को मिल रही है ऐसे में इस फिल्म में मंदोदरी का रोल निभाने वाली काजल अग्रवाल में फिल्म को लेकर एक बड़ा चौंकाने वाला बयान दिया है।
काजल अग्रवाल ने हाल में कहा, ‘मुझे लगता है अब सही समय आ गया है कि हम अपने सुपरहीरो की कहानियां सुनाना चाहते हैं। हम भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान जी और उन सभी किरदारों के बारे बात करना चाहते हैं जिनके बारे में हम बचन से पढ़ते-लिखते और सीखते हुए बड़े हुए हैं। ये हमारे में है। हम इसे अपनी हर सांस में जीत हैं और हम इससे प्यार करते हैं।’
काजल ने आगे कहा कि ये इंडियन सिनेमा के लिए ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए ये एक शानदार समय है। इसके लिए भगवान राम की कहानी से बेहतर और क्या हो सकता है। मुझे लगता है कि हमारे देश को बाहर के देश के सामने पेश करने के लिए ये एक दम सही कहानी है। वो मर्यादा पुरुषोत्तम है। और उनसे ज्यादा वीर, शक्तिशाली कोई और नहीं। रणबीर कपूर को राम के किरदार में पेश करना एक शानदार रिप्रजेंटेशन है।
हालांकि बात करे फिल्म के बारे में तो नितेश तिवारी ने फिल्म को दो पार्ट में बनाया है पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दिवाली थिएटर पर दस्तक देगी। पहले पार्ट में राम की जर्नी पर फोकस किया जाएगा। राम जन्म, उनकी शिक्षा, सीता विवाह, वनवास और सीता हरण। अगले पार्ट में रावण की स्टोरी पर फोकस किया जाएगा। दूसरे पार्ट में सुग्रीव की कहानी से लेकर रावण के साथ युद्ध दिखाया जाएगा। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा।