कलर्स टीवी की संस्कारी बहु सिमरन की यानी कि दीपिका कक्कड़ की बीमारी के बारे में तो सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रहे हैं, उनके पति शोएब इब्राहिम भी अपनी बीवी का इस वक्त बेहद ख्याल रख रहे हैं।
हालांकि आज हम आपको दीपिका कक्कड़ की बीमारी के बारे में नहीं लेकिन उनके घर के बारे में बताने वाले हैं जो उन्होंने अपने पति शोएब इब्राहिम के लिए खास डिजाइन करवाया है।
यह तो हर कोई जानता है कि वह शोएब इब्राहिम से शादी करने के बाद दीपिका कक्कड़ ने पूरी तरह मुस्लिम धर्म को अपना लिया है और वह मुस्लिम रीति रिवाज को फॉलो भी करती है इतना ही नहीं उन्होंने अपने बेटे रुहान को भी नमाज और इस्लामी तौर तरीका सिखा रखे जिनके वीडियो वह काफी पोस्ट करती है।
हालांकि इस वक्त तो दीपिका कक्कड़ का आलीशान घर वायरल हो रहा है जहां उन्होंने अपने पति शोएब इब्राहिम के लिए नमाज का एक खास रूम बना रखा है।एक्ट्रेस पूरी फैमिली के साथ मुंबई में 5BHK फ्लैट में रहती हैं. कई दफा दीपिका अपने घर की झलक फैंस को दिखा चुकी हैं. ये उनके सपनों का घर है.
उनका लिविंग रूम बेहद स्पेसियस है. इसमें गोल्ड और व्हाइट कलर का काम हुआ है. कपल की ट्रॉफियों से लिविंग रूम सजा है.
कपल ने वॉक इन वार्डरोब बनाया है. सभी आउटफिट्स के लिए सेपरेट कंपार्टमेंट बने हैं. यहां पर दीपिका ने कपड़ों को अच्छे से ऑर्गनाइज किया हुआ है. एक वैनिटी रूम भी है. जहां बड़े मिरर लगे हैं. कॉस्टमेटिक्स के सामान रखने के लिए अलग कैबिनेट बने हैं.
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने पति शोएब इब्राहिम के लिए अलग से नमाज रूम भी बनवाया है. ये मेडिटेशन और दुआ पढ़ने के लिए है. छोटे से स्पेस में बनी ये जगह पीसफुल है.