Cli

32 साल के सुपरस्टार का हुआ निधन !विदेश में अचानक हुआ खौ; फनाक हादसा।

Uncategorized

इंडस्ट्री की दुनिया से एक बार फिर बेहद दर्दनाक खबर सामने आई। महज 32 साल की उम्र में एक ऐसा सितारा इस दुनिया से चला गया जिसने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। जिस उम्र में लोग अपने सपने को पूरा करने के लिए जिंदगी की नई शुरुआत करते हैं।

उसी उम्र में शख्स की जिंदगी खत्म हो गई। सबसे ज्यादा दर्दनाक बात तो यह है कि जिस बेटे ने अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए एक रास्ता चुना, जिस बेटे को परिवार ने आगे बढ़ने के लिए हौसला दिया, आज वही बेटा हमेशा हमेशा के लिए उनसे दूर जा चुका है। एक ऐसी मौत जिसने परिवार को अंदर तक तोड़ दिया है। जिन लोगों ने उसे अपनी आंखों के सामने बड़े होते देखा।

उसके सपनों को उड़ान भरते देखा वो अचानक उसे खो देंगे। शायद इसका सपना भी किसी ने नहीं देखा होगा और हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह शख्स विदेश में अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कर रहा था उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि ये उसकी जिंदगी के आखिरी पलों में से एक साबित होने वाले हैं। तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि 32 साल का यह नौजवान अचानक दुनिया छोड़कर चला गया।

विदेश में उसकी मौत कैसे हुई और जिस परिवार ने उसे हमेशा आगे बढ़ने के लिए साथ दिया उस परिवार पर क्या बीती? दरअसल हम बात कर रहे हैं दुबई के मशहूर ट्रैवल इन्फ्लुएंसरर और फोटोग्राफर अनुनय सूद की। अनुय का निधन 4 नवंबर 2025 को आज ही के दिन अमेरिका के लास्ट विगास में हुआ था। वो महज 32 साल के थे और आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर एक बार फिर उनकी जिंदगी, उनके सपनों और उनके अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने की खबर लोगों को भावुक कर रही है।

अनुय के निधन की जानकारी उनके परिवार ने उन्हीं के ऑफिशियल Instagram अकाउंट के जरिए दी थी। परिवार ने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि बहुत दुख के साथ उन्हें अपने प्यारे अनुनय के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। परिवार ने इस मुश्किल समय में लोगों से उनकी प्राइवेसी और सम्मान करने की अपील भी की थी। साथ ही कहा था कि उनके परिवार और करीबियों को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। सोचिए जिस इंसान के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ दिन पहले तक खूबसूरत जगहों की तस्वीरें, घूमने फिरने की वीडियो और खुशी से भरी पोस्ट दिखाई दे रही थी।

अचानक उसी अकाउंट से उसके निधन की खबर सामने आए तो उनके चाहने वालों पर क्या बीती होगी? अनुय की मौत की वजह शुरुआत में सामने नहीं आई थी। परिवार ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन बाद में सामने आई जांच की जानकारी ने इस मामले को चर्चा में ला दिया। लास वेगस के क्लार्क काउंट मेडिकल एग्जामिनर की रिपोर्ट के मुताबिक अनुनय की मौत पेटिनल और एथेनॉल यानी कि अल्कोहल की संयुक्त टॉक्सिसिटी के कारण हुई थी। उनकी मौत को एक्सीडेंट माना गया था। उनके निधन के समय वो लॉस वेगास में मौजूद थे। उनके आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी इसी ट्रिप से जुड़े हुए थे। वो वहां एक लग्जरी कार इवेंट में शामिल हुए थे और उन्होंने शानदार गाड़ियों के साथ अपनी फोटो को शेयर भी किया था। यानी कि जिस सफर की खूबसूरत यादें वह अपने कैमरे में कैद कर रहे थे, वही सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। अब बात करते हैं अनुनय की उस जिंदगी की जिसे उन्होंने अपने जुनून और मेहनत से खुद बनाया। अनुनय का जन्म 6 फरवरी 1993 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआत पढ़ाई भारत में की। पढ़ाई के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर की शुरुआत की। कुछ समय तक उन्होंने मार्केटिंग सेक्टर में काम भी किया। उनके पास एक ऐसा करियर था जिसे आमतौर पर लोग सेफ और अच्छा फ्यूचर मानते हैं। लेकिन अनुय के मन में कुछ अलग करने की चाहत थी। उन्हें दुनिया घूमना पसंद था।

नई जगह को देखना और वहां की खूबसूरती को महसूस करना और फिर उन पलों को अपने कैमरे में कैद करना उनका एक जुनून था और आखिरकार उन्होंने अपने दिल की आवाज सुनी और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रख दिए। शुरुआत में उन्होंने Instagram और YouTube पर अपनी ट्रैवल फोटोग्राफी और वीडियो को शेयर किया। उनके लिए सिर्फ एक शौक था लेकिन धीरे-धीरे यही शौक उनकी पहचान भी बन गया। उन्होंने अपनी मेहनत, क्रिएटिविटी और कैमरे के हुनर से धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। अनुनय की सबसे बड़ी खासियत उनका सिनेैटिक अंदाज था। वो किसी जगह की सिर्फ तस्वीर नहीं लेते थे बल्कि अपने वीडियो के जरिए वहां मौजूद होने का एहसास भी कराते थे। उन्होंने करीब 46 देशों की यात्रा की थी।

उनकी तस्वीरें और वीडियो में हर जगह की एक अलग कहानी भी नजर आती थी और धीरे-धीरे उनके फॉलोवर्स बढ़ने लगे और वह भारत के सबसे चर्चित ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स में शामिल भी हो गए। अनुय को उनकी मेहनत के लिए fब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में लगातार 3 साल 2022, 2023 और 2024 में जगह मिली थी। यह उनके लिए एक बहुत बड़ी अचीवमेंट थी। उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ भी काम किया। ट्रेवर और फोटोग्राफी के अलावा उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई थी और वह सिर्फ एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसरर नहीं थे बल्कि एक बिजनेसमैन और डिजिटल क्रिएटर भी थे। उनके Instagram पर करीब 14 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। जबकि YouTube पर भी लाखों लोग उन्हें फॉलो करते थे। उनके वीडियो देखने वाले लोग सिर्फ उनकी ट्रैवलिंग को पसंद नहीं करते थे। बल्कि उनके जरिए दुनिया को देखने का सपना भी पूरा करते थे। और यही वजह थी कि उनके जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को झकझोर दिया था। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद साथ ही क्रिएटर्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। उनके करीबी लोगों के लिए एक सदमा और भी बड़ा था क्योंकि अनुनय की जिंदगी सिर्फ उनके काम तक नहीं थी। उनके अपने लोग, उनका परिवार और उनसे जुड़े रिश्ते भी उनकी दुनिया का एक अहम हिस्सा थे। उनके माता-पिता और परिवार ने उनके सपनों को आगे बढ़ाने में सुरक्षित साथ दिया था। एक करियर से हटकर अपने जुनून को पेशा बनाने का फैसला आसान नहीं था।

लेकिन अनुय ने अपने काम से साबित कर दिया था कि उनका फैसला गलत नहीं था और आज जब उनके जाने का एक साल पूरा हो गया है तो उनके परिवार के लिए यह तारीख कितनी भारी होगी इसका अंदाजा हम और आप मिलकर भी नहीं लगा सकते क्योंकि एक तरफ वो तमाम यादें हैं जिनमें अनुनय की हंसी उनकी बातें और उनके साथ बिताए खूबसूरत पल हैं तो दूसरी तरफ वो खालीपन जिसे दुनिया की कोई भी कामयाबी और कोई भी दौलत कभी पूरा नहीं कर सकती। जिस इंसान ने पूरी दुनिया घूमने का सपना देखा, जिसने 46 देशों की खूबसूरती लोगों तक पहुंचाई, वह खुद इतनी कम उम्र में इस दुनिया से चला गया। आज वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके कैमरे में कैद किए गए नजारे, उनके वीडियो और उनके जरिए दिखाई गई दुनिया हमेशा उनके होने का एहसास कराती रहेगी। मैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *