Cli

बीमारी के आगे ‘मजबूर’ दीपिका..! दुखी दिल से किया नया ऐलान !

Hindi Post

लिवर कैंसर सिस्ट दर्द बीमारी के आगे मजबूर हुई दीपिका कक्कड़ YouTube चैनल डेली वॉग्स को लेकर दिया बड़ा अपडेट टीवी के सिमर की बातें सुन मायूस हो गए फैंस बीवी की हालत देख टूट गए शोएब इब्राहिम फैंस को दी अहम जानकारी। टीवी की फेवरेट बहू दीपिका कक्कड़ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वह अपनी बीमारियों के आगे इतनी मजबूर हो गई हैं

कि उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता और ना उनके अंदर इतनी एनर्जी है कि वह ध्यान लगा सके। इसी बीच उनके YouTube चैनल और डेली वॉग्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। फैंस जो हर दिन उनके वॉग्स का इंतजार करते थे उन्हें लगातार निराशा हाथ लग रही है। जैसा कि सभी जानते हैं दीपिका काफी समय से अपनी तबीयत को लेकर स्ट्रगल कर रही हैं।

कभी एनर्जी नहीं होती तो कभी वीकनेस फील होती है और ऐसे में डेली वॉग्स बनाना उनके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं है। उनके पति शोएब इब्राहिम ने हाल ही में Instagram पर आस्क मी अ क्वेश्चन सेशन रखा था। जहां फैंस ने सीधे-सीधे दीपिका की हेल्थ और वॉग्स को लेकर सवाल उठा दिए। एक फैन ने पूछ लिया, दीपिका जी फिर से डेली वॉग कब डालेंगी? बस फिर क्या था?

शोएब ने कैमरा तुरंत दीपिका की ओर घुमा दिया ताकि वह खुद इस सवाल का जवाब दे सकें। दीपिका ने बेहद ईमानदारी से कहा, “मैं चाहती हूं कि मैं रोज वॉग डालूं। लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं है। कभी मन करता है कभी नहीं। और सबसे बड़ी बात मेरी हेल्थ साथ नहीं दे रही। एनर्जी ही नहीं बचती। उनकी बात सुनकर यह कहना गलत नहीं होगा यह सिर्फ एक ब्रेक नहीं बल्कि एक मजबूरी है और ऐसे में उनके पति शोएब इब्राहिम का रिएक्शन भी फैंस का दिल जीत रहा है। उन्होंने तुरंत कहा हेल्थ सबसे ऊपर है वॉग्स नहीं। हाल ही में दीपिका ने यह भी जानकारी दी थी कि वह लगातार अपने वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं। ट्रीटमेंट दवाइयों से उनका वेट स्टेबल नहीं रह पा रहा है। यह भी बताया कि कुछ महीनों में उन्होंने लगभग 2 किलो वजन कम कर लिया है।

अब बात अगर उनकी हेल्थ की करें तो मामला थोड़ा सीरियस है। मई 2025 में दीपिका को स्टेज टू लिवर कैंसर डायग्नोस हुआ था। यह खबर फैंस और परिवार के लिए किसी शौक से कम नहीं थी। उन्होंने तुरंत ट्यूमर हटाने की सर्जरी कराई। जिसके बाद वह कैंसर फ्री हो गई थी। लेकिन कैंसर फ्री होने के बावजूद भी दीपिका का ट्रीटमेंट जारी रहा ताकि बीमारी दोबारा वापस ना आ सके।

इसी बीच हाल ही में उनके सिटी स्कैन में सामने आया उनके लिवर में दो छोटे सिस्ट हैं। इनमें से एक सिस्ट करीब 13 एमएम का है जिसके चलते फैमिली की टेंशन और बढ़ गई। हाल ही में शोएब ने अपने ब्लॉग में बताया था कि डॉक्टर्स के अनुसार घबराने की कोई बात नहीं है। लेकिन 1 महीने बाद फिर से स्कैन कराने की सलाह दी है ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके। वहीं दीपिका के फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं। लेकिन सच यह है कि दीपिका इस वक्त अपने जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। और इस लड़ाई में उनका साथ दे रहे हैं उनके पति शोएब, उनका परिवार और उनके लाखों फैंस। ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *