Cli

रणवीर ने धूम 3 छोड़ने के लिए दिए करोड़ों?

Hindi Post

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने शानदार कमाई की है। सभी तरफ रणवीर सिंह का नाम अभी चल रहा है मार्केट में और रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी लोगों की नजर है। लेकिन अब इसी बीच रणवीर सिंह को अपनी जेब से मोटा पैसा खाली करके फरहान अख्तर को देना पड़ेगा। डॉन 3 का यह मामला है। आपको बता दें कि डॉन 3 से रणवीर सिंह ने एग्जिट कर लिया था।

जिसके बाद फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से ₹40 करोड़ कंपनसेशन की डिमांड की इसके बारे में प्रोड्यूसर गिल्ड ने भी काफी मीटिंग्स की और दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश की और अब मैटर सुलटता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह फरहान अख्तर को ₹1 करोड़ लौटाएंगे। यह पैसा फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को डॉन थ्री के साइनिंग अमाउंट के रूप में दिया था। वही पैसा अब रणवीर सिंह लौटाने जा रहे हैं।

अब सवाल उठता है कि फरहान अख्तर ने तो 40 करोड़ का कंपनसेशन मांगा था। बाकी के पैसे का क्या होगा? यह पैसा रणवीर सिंह को दिया नहीं गया था, लेकिन डॉन 3 फिल्म को डेवलप करने के लिए और रणवीर सिंह के लुक और कैरेक्टर के लिए यह पैसा लगा था। ऐसे में रणवीर सिंह यह पैसा कैसे चुकाएंगे? रिकॉर्ड्स के मुताबिक रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म की कमाई में फरहान अख्तर को भी हिस्सा देंगे।

अब यह हिस्सा कितना देंगे? कौन सी वह फिल्म है? इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह अब प्रलय की शूटिंग शुरू करेंगे। साउथ की यह फिल्म है और रणवीर सिंह इस फिल्म में शानदार रोल करने वाले हैं। लेकिन फिल्म बने उससे पहले ही फिल्म का एक हिस्सा फरहान अख्तर को जाता नजर आ रहा है। इधर बात करें डॉन 3 की तो डॉन 3 जब से अनाउंस हुई है रणवीर सिंह के साथ उसके बाद से फिल्म को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया। इनफैक्ट रणवीर सिंह ने अपनी तरफ से यह बात भी कही कि डॉन 3 के बजाय फरहान अख्तर का ध्यान अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर था और मुझे बीच में यह भी सुनने को आया कि रतिक रोशन को भी फिल्म में लिया जा रहा है। रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट बाउंड नहीं थी और बार-बार नए-नए चेंजेस हो रहे थे जिससे मेरा रोल कम होता नजर आ रहा था और इसीलिए मुझे इस प्रोजेक्ट से एग्जिट करना है।

वहीं से यह प्रॉब्लम्स शुरू हुई। हालांकि अब रणवीर सिंह ने यह जो बड़ा कदम उठाया है पैसा लौटाने का इससे ना सिर्फ यह प्रॉब्लम सॉल्व हुई है बल्कि रणवीर सिंह की काफी तारीफ हो रही है क्योंकि पहले कई ऐसे एक्टर्स थे जो प्रोजेक्ट नहीं बनता था तो उसका तो उसका इल्जाम प्रोडक्शन कंपनी पर ही डाल देते थे और निकल जाते थे साइनिंग अमाउंट तक नहीं लौटाते थे बट रणवीर सिंह जो कर रहे हैं वह फेयर डील के अंतर्गत है और रणवीर सिंह के इस कदम ने सभी का दिल जीत लिया है| जाहिर सी बात है रणवीर सिंह इस वक्त अपनी लाइफ के बहुत ही हैप्पी ज़ोन में हैं। उनकी फिल्में अच्छा कर रही है। वह सेकंड टाइम पिता भी बनने वाले हैं और आने वाले प्रोजेक्ट्स भी बहुत ही एक्साइटिंग है। ऐसे में रणवीर अपने करियर और अपनी लाइफ के इर्द-गिर्द कोई भी नेगेटिविटी नहीं चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने यह फेयर डील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *