Cli

डायरेक्टर संजय गुप्ता ने पत्नी अनुराधा को तलाक देकर फिर क्यों की थी उन्ही से शादी?

Uncategorized

कांटे, काबिल और आतिश जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संजय गुप्ता का महज 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी खबर सुनकर हर कोई हैरान है कि इतनी छोटी उम्र में उनका निधन कैसे हो सकता है। अब उनका परिवार ना सिर्फ सदमे में है बल्कि अपने आप में तमाम इंडस्ट्री और देश भी सदमे में है

कि इतनी छोटी उम्र में कैसे उनका निधन हो गया। फिलहाल कई तरह की खबरें हैं। लेकिन अब अगर संजय गुप्ता के परिवार के बारे में बात करें तो उनकी पत्नी अनुराधा और अब उनका बेटा रह गया है। संजय गुप्ता की फिल्मी दुनिया के बारे में तो बहुत लोग जानते हैं लेकिन उनकी मैरिड लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल डायरेक्टर से जब उनकी पत्नी को प्यार हुआ, तब वो केवल 22 साल की थी, फिर शादी हुई और उसके बाद में तलाक भी हो गया। लेकिन हैरानी वाली बात यह देखने को मिलती है कि तलाक के बाद फिर से दोनों साथ आ गए

और इस बारे में खुद उनकी पत्नी ने बताया था और कहा था कि वह कभी अलग ही नहीं हुए थे। संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा गुप्ता जिन्होंने 2024 के में मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल का खिताब जीता था। दोनों की शादी तब हुई थी जब अनुराधा केवल 22 साल की थी। वहीं कुछ सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि तलाक के 6 साल बाद तकरीबन दोनों फिर साथ आए और दोबारा 2009 के आसपास उन्होंने शादी की थी। आपको बता दें अनुराधा ने यूबर सिद्धार्थ कनन से बातचीत करते हुए कहा था कि उनके रिश्ते का टूटना सिर्फ संजय की गलती नहीं थी। उन्होंने आगे कहा इसमें हम दोनों की भूमिका थी

और एक समय ऐसा आया जब मैंने कह दिया कि अब बस बहुत हो गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता था कि संजय का किसी और के साथ में अफेयर चल रहा है जैसा कि उन दिनों अक्सर खबरें आती थी तो अनुराधा ने कहा कि उन्होंने किसी और के बजाय अपने पति पर भरोसा करना चुना।

उन्होंने कहा मैंने यह नहीं माना कि उनके किसी और के साथ अफेयर था। मैंने किसी और के बजाय संजय गुप्ता पर यानी अपने पति पर भरोसा किया। फिलहाल जिस तरीके से संजय गुप्ता इस दुनिया से गए हैं अपने आप में हर किसी को हैरान कर दिया इस खबर ने कि कैसे महज 57 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़कर जा सकते हैं। यह भी खबर है कि बाथरूम में गिरने के वजह से उनका निधन हुआ है। हालांकि अभी पारिवारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है कि उनका निधन आखिर कैसे हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *