नमस्कार, मैं हूं कनिष्का। दी सिनेमा शो के आज के एपिसोड में हम बताएंगे कि यश की टॉक्सिक एक बार फिर पोस्टपोन क्यों हो गई। मिर्जापुर द मूवी के बारे में दिवेंदु शर्मा ने क्या कहा, इस पर चर्चा करेंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि शाहरुख की किंग को एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से प्रभास की कौन सी फिल्म रोकेगी। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। एमा स्टोन और क्रिस्पाइन को लेकर एक रोमांटिक फिल्म बनने जा रही है। टाइटल है द कैच। डेडलाइन के मुताबिक इसे डायरेक्टर और एम स्टोन के पति डेव मैकेरी बना रहे हैं। यह 21 मई 2027 को रिलीज होगी। एन हेथवे और डेकोटा जॉनसन स्टारर वैरिटी का टीजर आया है। यह कॉलन होवर के इसी नाम के नवेल पर बेस्ड डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर है।
जोश हारनेट फिल्म के मेल लीड है। टीज़ में दिखाया गया है कि एन हैथवे के कैरेक्टर वैरिटी का एक्सीडेंट हो जाता है। उसके बाद अजीब सी घटनाएं घटती हैं। अब यह घटनाएं हैं या कल्पना यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा। माइकल शो वाल्टर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। मिर्जापुर द मूवी का इंतजार लाखों फैंस कर रहे हैं। हाल ही में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा ने न्यूज़ 18 से इस फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने कहानी से जुड़ी कोई जानकारी तो नहीं दी मगर यह जरूर कहा कि फिल्म तीनों सीजन से भी बड़े स्केल पर बनी है। उन्होंने कहा यह फुल पैसा वसूल फिल्म है। धुआंधार फाइट सीनंस हैं। लेयर्ड स्टोरी है। एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देगी यह फिल्म। हम बता दें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल सहित पूरी ओजी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। रवििशन ने इसमें नेता का रोल किया है। पंचायत वाले जितेंद्र कुमार के साथ सुशांत सिंह, सोनल चौहान और मोहित मलिक भी इसमें जरूरी किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनीत पड्डा इन दिनों मैडक फिल्म्स की शक्तिशालिनी की शूटिंग कर रही हैं।
सेट से उनका वीडियो लीक हुआ है और यह इंटरनेट पर काफी वायरल है। अनीत इसमें स्कूल यूनिफार्म में नजर आ रही हैं। दो चोटियों वाला उनका यह लुक उनकी प्रेजेंट स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग है। नाना पाटेकर, विशाल जेठवा और विनीत कुमार सिंह को भी इस फिल्म में कास्ट किया गया है। इसे आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट कर रहे हैं। यश की टॉक्सिक एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। अब यह 4 जून को रिलीज़ नहीं होगी। यश ने सोशल मीडिया पर यह अपडेट दिया। 19 मार्च को जब यह पोस्टपोन हुई थी तब मिडिल ईस्ट वॉर को इसकी वजह बताया गया था और इस बार कहा जा रहा है कि इसका ग्लोबल रिलीज़ शेड्यूल इसे टालने की वजह है। यश ने एक्स पर लिखा टॉक्सिक बनकर तैयार है। हम इस समय इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप से जुड़े निर्णय ले रहे हैं। इसी वजह से हमने इसकी रिलीज़ डेट बदलने का फैसला लिया है। पहले यह फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली थी। मगर अब हम इसे बाद में एक नई और दुनिया भर में एक साथ तय की गई तारीख पर रिलीज करेंगे। यह तो यश कह रहे हैं। मगर यश की इस पोस्ट से कुछ घंटे पहले आई डेकिन हेराल्ड की रिपोर्ट कुछ और ही बता रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक टॉक्सिक के ओटीटी राइट्स की डील नहीं हो पाई है। 13 अप्रैल को ग्रेट आंध्रा ने रिपोर्ट किया था कि मेकर्स टॉक्सिक के डिजिटल राइड्स की डील ₹250 करोड़ में करना चाहते हैं। मगर यह कीमत चुकाने के लिए कोई भी ओटीटी प्लेटफार्म पर राजी नहीं है। जो बेस्ट डील टॉक्सिक को ऑफर हुई है, वह ₹110 करोड़ की है। एक और ट्विस्ट यह है कि यश नेगोशिएशंस के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्मर्स के लिए अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग करने के पक्ष में ही नहीं है। और फिल्म देखे बगैर डिजिटल डील की ऑफर प्राइस बढ़ाने से ओटीटी प्लेटफार्मर्स कतरा रहे हैं।
इसलिए चर्चा थी कि टॉक्सिक एक बार फिर पोस्टपोन होगी और आखिरकार हुआ भी वही। शाहरुख खान तकरीबन 3 साल बाद किंग के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। ट्रेड का दावा है कि यह शाहरुख के अब तक के करियर की सबसे बड़ी क्रिसमस ओपनर बन सकती है। इसकी वजह फिल्म का स्केल, बजट, कास्ट और शाहरुख का मौजूदा फॉर्म माना जा रहा है। शाहरुख की अब तक की सबसे बड़ी क्रिसमस ओपनर डंकी है। इस फिल्म ने ₹29 करोड़ 20 लाख की ओपनिंग ली थी। ट्रेड का कहना है कि इतना पैसा तो किंग एडवांस बुकिंग में ही कमा लेगी। इस तरह शाहरुख किंग के जरिए अपनी ही फिल्म डंकी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अब हिंदी फिल्मों में देखें तो अब तक की सबसे बड़ी क्रिसमस ओपनर आमिर खान की धूम थ्री है। साल 2013 में आई इस फिल्म ने 36 करोड़ 222 लाख से खाता खोला था। कोई की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड का मानना है कि किंग यह आंकड़ा भी पार कर जाएगी। मगर एक माइलस्टोन अछूत रह जाएगा और वो प्रभास की सलार के नाम है। सलार भी 2023 में डंकी के साथ क्रिसमस पर ही रिलीज हुई थी। इसने ₹90 करोड़ 70 लाख इसकी धुआंधार डोमेस्टिक ओपनिंग ली थी और 3 साल से यह बिगेस्ट इंडियन क्रिसमस ओपनर बनी हुई है। ट्रेड प्रेडिक्शन है कि किंग 40 से ₹45 करोड़ की ओपनिंग लेगी। यह बॉलीवुड की बिगेस्ट क्रिसमस ओपनर भी बन सकती है। मगर इसके लिए प्रभास की सलार के ओपनिंग कलेक्शन के आसपास भी पहुंचना बहुत मुश्किल है।
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर जापान में भी रिलीज़ होगी। मेकर्स ने जापानीज में इसका ट्रेलर और पोस्टर भी रिलीज़ किया है। वहां यह 10 जुलाई को रिलीज़ होगी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 1307 करोड़ 35 लाख कमाए हैं। इसने कई रिकॉर्ड्स तोड़े मगर टॉप स्कोरर दंगल को नहीं हिला सकी। ₹70 करोड़ के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के साथ दंगल अब भी इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म के जगह बनाई हुई है। अब यह देखना है कि जापान रिलीज़ के बाद धुरंधर दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से रुकी हुई थी। मगर अब खबर है कि इसका शूट दोबारा शुरू हो गया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मई में संजय लीला भंसाली फिल्म का एक ग्रैंड सॉन्ग शूट करेंगे। यह 15 से 20 दिन का शेड्यूल होगा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल तीनों इस गाने में नजर आने वाले हैं। यानी तीनों को अपने ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स कुछ दिन के लिए होल्ड पर रखने होंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज़ होगी। सलमान खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म एसबीc63 से राजपाल यादव की जुड़ने की खबरें हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक राजपाल ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में राजपाल सलमान के खास आदमी का रोल करेंगे। उनका किरदार फिल्म की कहानी की जरूरी कड़ी बताया जा रहा है। सलमान को लगा कि राजपाल इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। इसलिए उन्होंने ही राजपाल का नाम रेकमेंड किया था। वामसी पडबली के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी।
सैफ अली खान स्टाइलर फिल्म कर्तव्य की रिलीज़ डेट पर अपडेट है। वैरायटी इंडिया के मुताबिक यह फिल्म 15 मई को Netflix पर प्रीमियर होगी। ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुआ है। फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और वरिष्ठ पत्रकार सौरव द्विवेदी ने भी काम किया है। रेड रिलीज़ एंटरटेनमेंट की यह फिल्म भक्षक फेम पुलकित के डायरेक्शन में बनी है। वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि रिलीज़ डेट एक बार फिर बदल दी गई है। सबसे पहले इसे 5 जून को रिलीज़ करने की घोषणा हुई। फिर यश की टॉक्सिक से क्लैश टालने के लिए इसे 22 मई को प्रीपोन कर दिया गया। लेकिनकि अब टॉक्सिक 4 जून को नहीं आ रही है तो मेकर्स ने डेविड धवन की फिल्म को दोबारा 5 जून पर शिफ्ट कर दिया है।
लेजेंड्री क्लासिकल सिंगर भारत रत्न एमएस सुब्बा लक्ष्मी की बायोपिक बन रही है। इसमें उनका किरदार साईं पल्लवी निभाने वाली थी। मगर अब खबर है कि साईं पल्लवी को रुकमणी बसंत ने रिप्लेस कर दिया है। वन टू 3 तेलुगु के मुताबिक साईं पल्लवी फिलहाल नितेश तिवारी की रामायण पर फोकस्ड हैं। इसलिए रुक्मणी बसंत को लिया गया है। अब बारी है आज की फिल्म रेकमेंडेशन की। मार्टिन स्कजी की फिल्म है। नाम है हगो। यह एक अनाथ बच्चे की कहानी है। वो पेरिस के एक रेलवे स्टेशन पर रहता है। वो एक चाबी ढूंढ रहा है और यहीं से कई रहस्य खुलते हैं। इस फिल्म के विजुअल बहुत सुंदर है। हो सके तो इसे फोन के बजाय बड़े स्क्रीन पर देखिएगा। फैमिली एंटरटेनर ज़ोन की मजेदार मूवी है। देख डालिए। यह Amazon Prime वीडियो पर उपलब्ध है। आज का शो लिखा था मेरी साथी अंकिता ने। सिनेमा से जुड़े ऐसे ही अपडेट्स के लिए देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।