Cli

धर्मेंद्र को लेकर जया प्रदा ने बताया चौंकाने वाला राज़, मचा बवाल!

Uncategorized

धर्मेंद्र को लेकर यह क्या बोली एक्ट्रेस? सबसे ज्यादा फ्लर्ट करने के किए दावे। कीमैन को लेकर एक्ट्रेस का स्टेटमेंट हुआ वायरल। दिवंगत धर्मेंद्र को लेकर एक्ट्रेस के दावे ने मचाई सनसनी। जी हां, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र आज भले ही इस दुनिया में मौजूद ना हो, लेकिन एक्टर का जिक्र हमेशा लोगों की जुबान पर जिंदा रहता है।

24 नवंबर 2025 को आखिरी सांस लेकर दुनिया से अलविदा कह गए धर्मेंद्र अपने पीछे रोते-बिलखते परिवार के साथ-साथ लाखों फैंस को भी छोड़कर चले गए। लेकिन निधन के 10 महीने बाद भी धर्मेंद्र अपने काम किसी पुरानी यादों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब इसी बीच दिवंगत एक्टर को लेकर मशहूर एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान भी खूब खींचा है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जया प्रदा हैं। दरअसल कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से जया प्रदा का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस जया प्रदा ने अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों और उस दौर के बड़े सितारों के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की थी। इसी दौरान एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को लेकर भी एक मजेदार खुलासा किया था।

दरअसल जब जया से यह पूछा गया कि इंडस्ट्री के मेल स्टार्स में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था? तो एक्ट्रेस ने बिना ज्यादा घुमाए फिराए सीधा-सीधा धर्मेंद्र का नाम लिया। दरअसल कपिल शर्मा के शो में बातचीत के दौरान कपिल ने जया प्रदा से पूछा था कि उस दौर के कलाकारों में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करता था? कपिल के सवाल पर जया प्रदा पहले थोड़ा हिचकिचाई और मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वो सच में नाम बताएं? जब कपिल ने उन्हें जवाब देने के लिए कहा, तो जया प्रदा ने हंसते हुए कहा, धर्मेंद्र।

गौर करने वाली बात यह है कि जया प्रदा का यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र और जया प्रदा ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि जया प्रदा के इस पुराने किस्से का क्लिप एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

वेल, सबसे ज्यादा फ्लर्ट करने के सवाल के साथ-साथ एक्ट्रेस से यह भी पूछा गया कि उस दौर में कौन सा एक्टर सेट पर सबसे ज्यादा देर से पहुंचता था? इस सवाल पर जया ने राजेश खन्ना का नाम लिया। तो अब जया प्रदा का यह थ्रोबैक रिएक्शन खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

इसी के साथ दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा फ्लर्ट करने वाले का टैग देने वाले रिएक्शन पर भी चाहने वाले खूब अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। साथ ही धर्मेंद्र के चाहने वाले एक बार फिर से एक्टर की याद में इमोशनल हो गए हैं और नम आंखों के साथ उन्हें फिर से याद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *