बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत पूरे भारत में अनंत अंबानी का कितना प्रभाव है, यह हम एक बार फिर देख पाए। क्योंकि बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को उन्होंने उंगली दिखाकर चुप करा दिया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।अभी बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को एक ही मंच पर देखा जा रहा है। लेकिन अनंत अंबानी के एक इशारे ने इंटरनेट पर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल, शनिवार को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, व्यापार और आध्यात्मिक जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। शाहरुख खान समेत अंबानी और सद्गुरु जैसे कई दिग्गज इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे।हालांकि, इस भव्य आयोजन के बीच शाहरुख और अनंत अंबानी का एक छोटा सा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वायरल वीडियो में शाहरुख खान, अनंत अंबानी और सद्गुरु को मंच पर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि अनंत अंबानी सद्गुरु से बात कर रहे थे। ठीक उसी समय शाहरुख खान बीच में कुछ कहते हैं। इसके बाद अनंत अंबानी को मुस्कुराते हुए शाहरुख खान की ओर उंगली से इशारा करते हुए देखा जाता है।बस, इसी पल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं। कुछ यूजर्स का दावा है कि अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को चुप रहने का इशारा किया है। दूसरी ओर, कई लोगों के अनुसार उन दोनों के बीच दोस्ताना बातचीत और मज़ाक चल रहा था। एक यूजर ने इस वीडियो पर टिप्पणी की है कि अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को चुप रहने के लिए कहा है।
वहीं, एक अन्य यूजर ने लोगों को सलाह दी है कि केवल 20 सेकंड का वीडियो देखकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो को लेकर शाहरुख खान पर भी टिप्पणियां की हैं, लेकिन कई प्रशंसक अनंत और शाहरुख के बीच की इस बात को सामान्य मज़ाक के तौर पर ही देख रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो में बातचीत का पूरा संदर्भ स्पष्ट नहीं है। इसलिए यह कहना ठीक नहीं होगा कि अनंत अंबानी ने निश्चित तौर पर शाहरुख खान को चुप कराया है। फिलहाल यह सोशल मीडिया पर चल रही एक चर्चा मात्र है।अब बात करते हैं इस कार्यक्रम में शाहरुख खान के उस भावुक भाषण की, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। ग्लोबल पीस ऑनर्स के मंच से शाहरुख खान ने 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमले, पहलगाम हमले और दिल्ली में हुए हालिया विस्फोटों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को भी नमन किया। अपने भाषण में शाहरुख ने जवानों का सम्मान करते हुए कहा कि जब कोई पूछे आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहें कि मैं देश की सुरक्षा करता हूं और यदि कोई पूछे आप कितना कमाते हैं, तो हंसकर कहें कि मैं 140 करोड़ लोगों की दुआएं कमाता हूं। शाहरुख खान का यह संदेश देश के जवानों के साहस और बलिदान को समर्पित था।एक तरफ उनका भाषण जहां देशभक्ति और शांति का संदेश दे रहा था, वहीं दूसरी ओर अनंत अंबानी के साथ वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर नई चर्चा का विषय बन गया है। खैर दोस्तों, आपको क्या लगता है? देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने क्या सचमुच उंगली दिखाकर शाहरुख खान को चुप कराया था? नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन के ज़रिए अपनी राय ज़रूर बताएं।