इस वक्त एक बड़ी दुखद खबर जो है रानी मुखर्जी की माताजी जो हैं कृष्णा मुखर्जी उनका निधन हो गया है। जी हां उनका निधन हो गया है। रानी मुखर्जी की माताजी कृष्णा वो अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। यशराज फिल्म ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है।
थोड़ा सा मैं उनके बारे में आपको बता देता हूं कि किस तरीके से उनका रहा है। कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की बहुत जानीमानी प्लेबैक सिंगर रही हैं। वे अक्सर अपनी बेटी रानी के साथ कई जगहों पर दिखाई भी देती थी। खासकर दुर्गा पूजा के वक्त पे आपको नजर आई होंगी। इससे पहले कई बार उनको देखा गया था और हर साल जो काजोल और रानी मुखर्जी का परिवार है वह दुर्गा पूजा बहुत धूमधाम से मनाता है।
कृष्णा मुखर्जी बंगाली सिनेमा की जानीमानी प्लेबैक सिंगर दुखद माहौल परिवार ने इस मुश्किल समय में मीडिया और फैंस से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की है। आपको मैं बता देता हूं कि किस तरीके का मैसेज जो है वो दिया है। क्या मैसेज दिया है। यशराज फिल्म्स की तरफ से मैसेज जो है वो सामने आया है। उन्होंने मैसेज में लिखा है मिसेस कृष्णा मुखर्जी 75 यानी कि इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी की मांग जो है उन्होंने की है। कृष्णा मुखर्जी का भारतीय सिनेमा विशेषकर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से बहुत एक बड़ा नाता रहा है।
पेशेवर प्लेबैक सिंगर रही है वह। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों में गाना गाया है। संगीत से जुड़े रहने के कारण ही उन्होंने बेटी रानी मुखर्जी को भी कला और अभिनय के क्षेत्र में हमेशा प्रेरित किया था। रानी अपनी मां के बेहद करीब थी। कई मौकों पर वह अपनी सफलता जो थी अवार्ड जब जीती थी अपनी मां को इसका क्रेडिट देती थी। करियर के शुरुआत में भी रानी जब भी किसी अवार्ड फंक्शन में या फिल्म की स्क्रीनिंग पर या सार्वजनिक जगह पर जाती थी। कृष्णा मुखर्जी उनके साथ आपको नजर आती थी। लेकिन फिलहाल निधन हुआ है और रानी जो है ये कह सकते हैं कि रानी मुखर्जी करियर में उनकी माता का बहुत बड़ा जो है एक सहयोग रहा है।
रानी मुखर्जी की बात करें तो लंबे टाइम से मर्दानी 3 में नजर आई थी और बहुत लंबे टाइम से बॉलीवुड में है। लेकिन उनकी माताजी जो है वह अब हमारे पास नहीं रही हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख की घड़ी में ताकत दे। इस दुख से लड़ने की।