Cli

क्यों हर कोई अपनी तस्वीर को दे रहा है 80 के दशक का लुक? 80 के दशक में क्यों पहुंचा इंटरनेट?

Uncategorized

गबी ट्रेंड के बाद अब एआई ने इंटरनेट पर 80 के दशक की वापसी कर दी है। नेता अभिनेता रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। कैसे वायरल हुआ यह ट्रेंड? आइए देख लेते हैं इस रिपोर्ट में। स्क्रीन पर इन तस्वीरों को देखकर जुबली वाला ट्रेंड आपको याद आ ही गया होगा। जिसने बीते साल इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। अब इंटरनेट पर एक ऐसा ही ट्रेंड वायरल हो रहा है जिसमें नेता से अभिनेता तक हर किसी को इस ट्रेंड को फॉलो करते देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बार फिर से 1980 का दौर लौट आया है। जिस दौर की तस्वीरें पुराने एल्बम के पन्ने में कैद हो गई थी। एआई ने उसी 80 के दशक को इंटरनेट मीडिया पर फिर जिंदा कर दिया है। पुराने गाने की धुने, बड़े-बड़े हेयर स्टाइल्स, डेनिम जैकेट्स और विंटेज फोटोग्राफी वाले इस ट्रेंड को जजी खूब फॉलो कर रहा है। लिहाजा अब आम यूज़र्स से लेकर चर्चित हस्तियों तक हर कोई अपनी तस्वीरों को एआई के जरिए इस रेट्रो ट्रेंड में ढाल रहा है।

ट्रेंड की पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किरण रिजजू ने भी एआई से तैयार अपनी 80 के दशक की तस्वीर को साझा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के दिग्गज सांसद शशि थरूर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इस ट्रेंड में शामिल होते हुए Instagram और एक्स पर अपने रेट्रो लुक वाले एआई पोर्ट्रेट को शेयर किया है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास को भी इस ट्रेंड के रंग मेंगांगा देखा गया है। 80 के दशक के रेट्रो लुक वाली एआई तस्वीरों के ट्रेंड में यूपी के भी बड़े सियासी चेहरों ने हिस्सा लिया।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस ट्रेंड के साथ Instagram पर अपना फोटो शेयर किया है। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी इस ट्रेंड में नजर आए। तस्वीर में वह 22 साल के युवा दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा 1980 का दशक और हम रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने तस्वीर के साथ लिखा थोड़ा रेट्रो भरपूर एटीट्यूड हेलो एटीज यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी,

स्वतंत्र देव सिंह और गोरखपुर सांसद रवििशन ने भी एटीज लुक वाली अपनी एआई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मछली शहर में सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने भी एटीज फोटो ट्रेंड को फॉलो किया है। 1980 का यह ट्रेंड सिर्फ एक फिल्टर नहीं है बल्कि पूरी तस्वीर को ही ट्रांसफॉर्म कर देता है। जिससे सिर्फ थोड़ा सा चेहरा बदलता है। थोड़ी सी पहचान बदलती है। लेकिन दौर पूरा बदल जाता है। हेयर स्टाइल, कपड़े, चश्मा, पोस्ट, रोशनी, बैकग्राउंड और तस्वीर का दानेदार टेक्सचर सब कुछ 80 के दशक में पहुंच जाता है। जो कि इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। मैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *