सलमान खान पिछले कुछ सालों से अपने फार्म हाउस को लेकर एक बड़े विवाद में उलझे हुए हैं। यह विवाद उनके एनआरआई पड़ोसी केतन कक्कड़ से जुड़ा है। केतन का आरोप है कि इस फार्म हाउस के कारण उनके घर आने जाने का रास्ता ब्लॉक हो गया है। यही नहीं उन्होंने सलमान पर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और गणपति मंदिर तुड़वाने के आरोप भी लगाए हैं।
इस सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किए थे। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें सभी पोस्ट डिलीट करने का आदेश दे दिया है। केतन कक्कड़ एक रिटायर्ड एनआरआई हैं। 1990 में उन्होंने पनवेल हिल पर एक प्लॉट खरीदा जहां वो अपना रिटायरमेंट होम बनाना चाहते थे। यह प्लॉट सलमान के अर्पिता फार्म हाउस के बगल में था। इस दौरान सेलर ने उन्हें सलीम खान से मिलवाया। अगले दो दशकों तक दोनों पड़ोसी में अच्छी जमी।
हालांकि इस दौरान केतन अधिकतर अमेरिका में ही रहे। 2014 में वो अपनी पत्नी के साथ दोबारा भारत आए। वो अपनी प्रॉपर्टी पर एक छोटा सा घर बनाना चाहते थे। इसके अलावा वो एक आश्रम बनाकर पास के गणपति मंदिर में मेडिटेशन करने की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि 2019 में चीजें अचानक बदल गई। केतन ने आरोप लगाया कि सलमान के परिवार ने उनके घर की एंट्री ब्लॉक कर दी है। साथ ही कई दूसरी दिक्कतें शुरू हो गई हैं। यह पूरा विवाद केतन के 2.5 एकड़ जमीन से जुड़ा है। उनका कहना है कि यह जमीन उनकी है। लेकिन महाराष्ट्र फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने उसका अलॉटमेंट कैंसिल कर दिया है। केतन की मानें तो उनकी जमीन तक पहुंचने वाली सड़क बंद कर वहां की बिजली भी काट दी गई है। साथ ही उनका घर और गणपति मंदिर भी तोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि सलमान के फार्म हाउस का लोहे वाला गेट उनकी जमीन पर है।
दूसरी तरफ सलमान ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनके वकील ने कहा कि केतन ने फार्म हाउस के पास जमीन खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन ऑफिसर्स ने उस सौदे को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया। इसके बाद उन्होंने सलमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में केतन ने सलमान को 295 करोड़ का नोटिस भेज दिया था। साथ ही वो सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ वीडियोस बनाने लगे। उन्होंने सलमान की तुलना बाबर और औरंगजेब तक से कर डाली। ऊपर से यह आरोप भी लगाया कि उनके फार्म हाउस पर इललीगल काम होता है। उनके वीडियोस को तब लाखों व्यूज मिले थे। यह देख सलमान ने उन पर मानहानि का मुकदमा कर दिया। उनका कहना था कि केतन के सोशल मीडिया पोस्ट ना सिर्फ उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाते हैं
बल्कि कम्युनल नफरत भी दिखाते हैं। उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि केस का फैसला आने तक केतन को उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने से रोका जाए। सिविल कोर्ट ने इस मामले पर सलमान की दलील को रिजेक्ट कर दिया था। मजबूरन वो बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे। वहां 11 जून 2026 को एक जरूरी निर्देश दिया गया। कोर्ट ने केतन से पूछा कि जब यह मामला कोर्ट में चल ही रहा है तो उन्हें सलमान के खिलाफ पोस्ट करने की क्या जरूरत थी? जज ने उन्हें तुरंत अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस मामले से जुड़े सारे पोस्ट और वीडियोस हटाने को कहे। हालांकि मामले का फाइनल जजमेंट अब भी नहीं आया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 6 जुलाई को तय की है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।