Cli

करोड़ों का कारोबार छोड़ इस वजह से संन्यासी बनेगा ये परिवार?जानकर रो पड़ेंगे।

Uncategorized

ना दौलत की कमी, ना शोहरत की। आलीशान घर, गाड़ियां, नौकर-चाकर, वो सब कुछ जिसे पाने की ख्वाहिश हर आम आदमी करता है। लेकिन उदयपुर के जैन परिवार ने करोड़ों की संपत्ति और सारे सांसारिक सुख ठुकराने का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया है। परिवार ने किस रास्ते पर चलने का फैसला किया है? परिवार के कौन से सदस्य इसमें शामिल हैं? और सबसे बड़ी बात इस फैसले के पीछे क्या है बड़ी वजह?

। राजस्थान के एक छोटे से गांव से दिलीप भाई गुजरात के सूरत में किस्मत आजमाने पहुंचे। कुछ मेहनत और कुछ किस्मत का साथ कपड़े के कारोबार में खूब तरक्की मिलने लगी। कारोबार इतना फला-फूला कि ₹15 करोड़ सालाना के टर्नओवर तक पहुंच गया। सूरत के बड़े टेक्सटाइल मार्केट में तीन-तीन दुकानें, दो बेटियों वाला एक हंसता-खेलता परिवार, हर वो ऐशो-आराम जिसके बारे में लोग सिर्फ सपने देखते हैं, वो दिलीप भाई के लिए हकीकत बन गया। लेकिन अब 47 साल के दिलीप भाई अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ उन सारी सुख-सुविधाओं का त्याग करने जा रहे हैं जो उन्होंने बड़ी मेहनत के साथ कमाई थी और दुनिया की नजर में बहुत मुश्किल फैसले के बावजूद इस परिवार के चेहरे पर आराम और वैभव की दुनिया को अलविदा कहने का कोई मलाल नहीं है, शिकन की कोई लकीर नहीं है। नाते-रिश्तेदारों के चेहरों पर भी मुस्कुराहट है जैसे वो भी अब इस फैसले में बराबर के हिस्सेदार हों।

दिलीप भाई के परिवार ने वरघोड़ा की पारंपरिक रस्म भी निभाई यानी बैंड-बाजे के साथ निकाली गई एक शोभायात्रा जिसमें दीक्षा लेने जा रहे सभी लोग रथ पर सवार हुए। ये सजावट और शाही इंतजाम सांसारिक जीवन की आखिरी झलक के तौर पर शामिल होते हैं। मोह-माया के सारे बंधनों से आजादी की मुनादी करने वाला ये परिवार अगले साल 8 फरवरी को सूरत में जैन दीक्षा लेगा। गुरु देव जी अमर रहे। वैसे इस परिवार में वैराग्य शुरुआत पहले ही [संगीत] हो चुकी थी। दिलीप भाई की एक बेटी शैली ने साल 2023 में ही घर बार छोड़ दिया था और आज वह साध्वी दर्शता के नाम से जानी जाती है। अपनी लाडली को सीएम के रास्ते पर चलता देख पिता का मन भी धीरे-धीरे बदलने लगा।

दिलीप भाई जो कल तक अपने बिजनेस को और बड़ा करने का सपना देख रहे थे, उन्होंने अचानक अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया। दिलीप भाई की बड़ी बेटी 22 साल की है। उन्होंने ग्राफिक डिजाइनिंग की पढ़ाई की थी और क्रोएशिया आर्ट से खुद एक बढ़िया काम शुरू कर चुकी थी। वहीं सबसे छोटी बेटी चार्वी 14 साल की है। वह फुटबॉल खिलाड़ी रही है और उसने सूरत में डिस्ट्रिक्ट लेवल तक मैच खेले हैं। दोनों बेटियां चाहती तो जिंदगी और करियर के कई विकल्पों में से कुछ भी चुन सकती थी। लेकिन धर्म की लगन ऐसी लगी कि शबी ने अपना काम बंद कर दिया और चार्वी ने नाइंथ क्लास की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर आध्यात्म की राह चुन ली। अब समझते हैं कि अचानक दिलीप भाई ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया? इसका जवाब दिलीप भाई की पत्नी ज्योति देती हैं। वो बताती हैं कि कुछ समय पहले उनके पति का एक बहुत खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था।

उस हादसे में दिलीप भाई की जान बच पाना बेहद मुश्किल था। लेकिन गुरु और ईश्वर की कृपा से वो बिल्कुल ठीक होकर घर लौटे। इस घटना ने परिवार की सोच बदल दी और उन्हें एहसास हुआ कि ये सांसारिक जीवन अस्थाई है। दीक्षा लेने से पहले पूरा परिवार उदयपुर में अपने पैतृक गांव जसवंत गढ़ आया। जो कारोबारी दिलीप भाई कभी करोड़ों के सौदे करते थे, वो अब संतों की तरह सादगी से जीना सीख रहे हैं। वो पैदल यात्राएं कर रहे हैं, रूखा सूखा भोजन कर रहे हैं और बेहद मुश्किल साधना सीख रहे हैं। गांव के लोग भी उनके इस रूप को देखकर बेहद भावुक हैं और जगह-जगह उनका स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है।

अब समझते हैं जैन दीक्षा लेने के बाद इंसान का जीवन किस तरह बदल जाता है? दीक्षा लेने के बाद भौतिक सुख सुविधाएं त्यागकर पांच महाव्रतों का पालन करना पड़ता है। ये पांच व्रत हैं अहिंसा यानी किसी भी जीवित प्राणी को तन, मन या वचन से नुकसान ना पहुंचाना, हमेशा सच बोलना, अस्तेय यानी किसी के सामान पर बुरी नजर ना डालना, चोरी से दूर रहना, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह यानी जितनी जरूरत है उतना ही पास रखना।

दीक्षा लेने के बाद सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स से भी दूरी बनानी होती है। यहां तक कि सेल वाली घड़ी भी नहीं पहन सकते। इससे पहले भी हमने ऐसी तस्वीरें देखी हैं जिनमें जैन समाज के कई लोग करोड़ों की संपत्ति और ऐशो-आराम त्याग कर स्वयं और भक्ति के रास्ते पर चल पड़े। हाल ही में गुरुग्राम की मां-बेटी शिरोमणि और अक्षिता बजाज ने जैन साध्वी बनने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *