शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए जिस पर एक्ट्रेस रूपपाली गांगुली खुशी से झूम उठी और उन्हें बधाई दी। वहीं केआर के यानी कमाल आर खान ने एक अजीब पोस्ट किया जिसमें कहा कि सीएम हो या पीएम जाना सबको है और जो गया उसका एक दिन सब खत्म हो जाएगा। पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी।
शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस पार्टी का सफाया कर दिया। इसके बाद राज्य में खुशी की लहर देखी गई। रूपपाली गांगुली से लेकर देवोलीना भट्टाचार्य ने नई सरकार का वेलकम किया।
अब शुभेंदु अधिकारी के राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने पर भी रूपपाली गांगुली की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि बंगाल अब डर के बिना सांस ले रहा है। वहीं केआर के यानी कमाल आर खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। रूपपाली गांगुली बीजेपी की नेता भी हैं और उन्होंने कहा कि कई सालों से पश्चिम बंगाल डर के साए में सांस ले रहा था और अब पहली बार निडर होकर सांस ले रहा है।
उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा शुभेंदु दादा को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। सालों बाद पहली बार बंगाल ने डर से मुक्त होकर सांस ले रहा है। बांग्ला के लिए यह साहस न्याय विकास और गौरव का एक नया सवेरा है। पश्चिम बंगाल की जनता को हार्दिक बधाई। वहीं इससे पहले रूपपाली गांगुली ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर एक धमाकेदार ट्वीट किया था। जिसमें राज्य के लोगों को अपना दुख सुनाते हुए रोते हुए दिखाया गया था।
कोई अपने परिजन की तस्वीर लेकर रो रहा था तो कोई पीएम मोदी को पूछता नजर आ रहा था। साथ में रूपाली ने लिखा था हैप्पी इंडिपेंडेंस डे मेरे बंगाल। इससे पहले रूपाली गांगुली ने एक और ट्वीट किया था जिसमें लिखा था बंगाल ने डर पर लोकतंत्र को चुना। हर चुनौती के बावजूद शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने वाले हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों को बहुत-बहुत धन्यवाद। रूपपाली गांगुली के अलावा केआरके ने भी कुछ ट्वीट किए हैं।
जिनमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया पर बहुत ही फिलॉसफिकल अंदाज में बात कही। उन्होंने लिखा, कोई सीएम हो या पीएम हो, जाना सबको है और जिस दिन जो गया, उसका दिन, उसका सब खत्म। फिर किसी को घंटा फर्क नहीं पड़ता कि वह कौन था। हर कोई 30 साल से अधिक उम्र में पढ़ाई पूरी करके कुछ ना कुछ बन ही जाता है। फिर अगले 30 साल सुख से या दुख से जियो और वापस चले जाओ। तो प्लीज शांत रहें।
केआर के ने एक और ट्वीट किया, मैं हमेशा यही कहता हूं कि रोने, धोने, भागने, दौड़ने, परेशान होने से कुछ नहीं होने वाला। आपके पास जीने के लिए मैक्स 50 से 60 इयर्स हैं। शांति से जी लीजिए या शांति से।
इंदिरा गांधी जी, मुलायम सिंह जी, वाजपेई जी, दिलीप कुमार साहब, सहारा, श्री धीरूभाई अंबानी सब चले गए और सब कुछ यहीं छोड़ गए। तो मुझे और आपको भी उसी तरह जाना ही होगा लेकिन दुनिया खत्म नहीं होगी। दुनिया चलती रहेगी। यही संसार का नियम है।