अनिल कपूर की लाडली बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिवाली की खुशियों से ठीक पहले उनके दादा-ससुर का निधन हो गया। त्योहार की खुशियों के बीच रिया के ससुराल में मातम छा गया। सोनम की बहन का दर्द सोशल मीडिया पर छलक पड़ा। जी हां, अनिल कपूर के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। एक्टर की छोटी बेटी रिया कपूर के घर में दिवाली से पहले ही दुख छा गया है। रिया के दादा-ससुर और फिल्ममेकर करण बुलानी के दादा बलदेव बुलानी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है।
उन्होंने 4 नवंबर को अपने घर पर अंतिम सांस ली। रिया ने खुद एक भावुक पोस्ट के जरिए ये दुखद खबर शेयर की।पोस्ट में बताया गया कि बलदेव बुलानी ने अपनों के बीच शांति से दुनिया को अलविदा कहा। करण बुलानी अपने दादा के जाने से पूरी तरह टूट गए हैं। वो बेहद भावुक हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दादा के साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में दादा और पोते के हाथ एक-दूसरे को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ करण ने एक भावुक नोट भी लिखा है।करण ने बताया कि उन्हें अपने दादा के जाने से पहले के दिनों में उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिला। वो अपने दादा के पास बैठे, उनसे बात की, और उन्हें बता पाए कि वो उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं। अपने दादा की तस्वीरें शेयर करते हुए करण ने बहुत ही भावुक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कहा:कल, मैंने अपने दादा को खो दिया। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे आखिरी दिनों में उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिला। मैं उनके पास बैठा। मैंने उनसे बात की और उन्हें बता पाया कि वो मेरी जिंदगी में कितनी अहमियत रखते हैं। हर किसी को अपने अपनों को ठीक से अलविदा कहने का मौका नहीं मिलता, और मैं हमेशा आभारी रहूंगा कि मुझे ये मौका मिला। मेरे माता-पिता ने आखिरी सांस तक घर पर ही उनकी देखभाल की। इस दौरान न तो कोई नर्स थी, न ही किसी बाहरी मदद की जरूरत पड़ी। बस बहुत सारा प्यार और धैर्य था। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेरे माता-पिता का ख्याल रखा था, और आखिरी पलों में उन्हें उसी तरह उनकी सेवा करते देखना बहुत ही खास एहसास था।पोस्ट में करण ने अपने दादा की जिंदगी को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उनके दादा बलदेव बुलानी कराची से खाली हाथ आए थे। लेकिन अपनी मेहनत और हिम्मत से उन्होंने सब कुछ फिर से बना लिया। करण ने लिखा कि उनके दादा हमेशा कहते थे कि एक दिन उन्हें पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभालनी होगी, और उन्हें उम्मीद है कि वो अपने दादा को गर्व महसूस करा पाएंगे।वहीं, करण के इस मुश्किल वक्त में उनकी साली सोनम कपूर ने भी उन्हें हिम्मत दी है। सोनम ने करण के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “लव यू बुल्स।” मतलब, उन्होंने करण को अपना प्यार और सपोर्ट दिखाया है।
दूसरी तरफ, अनिल कपूर की बेटी और बुलानी परिवार की बहू रिया कपूर ने भी अपने दिवंगत दादा-ससुर की तस्वीर अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर करके उन्हें याद किया। रिया ने उन्हें एक प्यार करने वाले पिता के रूप में याद किया और उनकी जिंदगी को एक खूबसूरत सफर बताया।बहरहाल, ये कपूर और बुलानी परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है। जिस घर में दिवाली की तैयारियां और त्योहार की खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां अब किसी अपने के जाने का मातम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ मनाया गया था। रिया अपने पति करण बुलानी के साथ मनाने के लिए अपने मायके आई थीं। लेकिन किसे पता था कि दिवाली की खुशियों से पहले ही बुलानी परिवार में मातम छा जाएगा।