Cli

‘बहन’ से शादी… कंगाल एक्टर भीख मांगने को मजबूर ! नाम जानकर दंग हो जाएंगे।

Uncategorized

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके पास फिल्मी परिवार का नाम, बड़े-बड़े लोगों से रिश्ते और इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए रास्ते भी खुले। लेकिन इसके बावजूद उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि कामयाबी की मंजिल उनसे दूर होती चली गई। तो आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की कहानी बताने जा रहे हैं जिनका रिश्ता बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार रहे दिलीप कुमार से है। मां 50 के दशक की मशहूर अदाकारा थी।

पिता भी फिल्मी दुनिया का एक जाना पहचाना चेहरा थे और खुद भी इन्होंने बड़े पर्दे पर हीरो बनकर अपने करियर को शुरू किया। लेकिन फिल्मों में वो मुकाम नहीं मिला जिसकी उम्मीद की गई थी और फिर जिंदगी में रिश्तों का ऐसा उतार-चढ़ाव आया कि दो शादियां करने के बाद भी इनका घर नहीं बस सका। और तो और एक समय ऐसा भी आ गया जब काम की कमी ने इन्हें इस कदर परेशान किया कि खुद यह कह गए कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो लोगों के सामने मदद मांगने की नौबत आ सकती है। आज के इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं.

एक्टर अय्यूब खान की। वही अयूब खान जिन्हें टीवी सीरियल उत्तर में जोगी ठाकुर के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। लेकिन इनकी पर्सनल लाइफ का एक ऐसा किस्सा भी है जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इन्होंने अपनी ही बुआ की बेटी यानी कि अपनी फर्स्ट कजिन से शादी की थी। तो आखिर कौन है अय्यूब? कैसे हुई थी उनकी पहली शादी? कॉलेज के प्यार से दोबारा मुलाकात के बाद कैसे शुरू हुई दूसरी शादी की कहानी और आर्थिक मुश्किलों से गुजरने वाले अय्यूब आजकल क्या कर रहे हैं? चलिए जानते हैं और सबसे पहले अय्यूब खान के परिवार की बात करते हैं। अय्यूब का जन्म 23 फरवरी 1969 को मुंबई में ही हुआ था।

इनके पिता का नाम नासिर खान और मां का नाम बेगम पारा था। बेगम पारा अपने दौर की मशहूर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थी। वहीं नासिर खान भी फिल्मों में काम कर चुके थे। अयूब का रिश्ता बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार से भी बेहद खास था। दरअसल दिलीप कुमार इनके चाचा थे। यानी कि अय्यूब एक ऐसे फिल्मी परिवार से आते थे जहां एक्टिंग और सिनेमा का माहौल पहले से मौजूद था। लेकिन सिर्फ बड़े परिवार से ताल्लुक रखने का मतलब यह नहीं होता कि अय्यूब को सुपरस्टार बनने की गारंटी मिल गई थी। अय्यूब खान ने साल 1992 में फिल्म माशूक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

इस फिल्म में वो लीड रोल में नजर आए। इसके बाद मेरी आन सलामी मृत्युदंड दिल चाहता है और गंगाजल जैसी फिल्मों में भी वो दिखाई दिए। लेकिन फिर जब फिल्मों में मनचाही कामयाबी नहीं मिल सकी तो अय्यूब ने टेलीविज़ की दुनिया में अपनी पहचान बनाना शुरू किया। टीवी पर उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए लेकिन साल 2008 में शुरू हुए सीरियल उतरण ने उनके करियर को एक अलग पहचान दी। इस शो में उन्होंने जोगी ठाकुर का किरदार निभाया और दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। इसके बाद एक हसीना थी शक्ति अस्तित्व के एहसास की रंजू की बेटियां स्पाई बहू बुढ़ से मीठा इश्क और तेरे इश्क में घायल जैसे शोज़ में भी उन्होंने काम किया। टीवी की दुनिया में अय्यूब को वो पहचान मिली जो फिल्मों में उन्हें नहीं मिल पाई थी। और अब बात करते हैं उनकी पर्सनल लाइफ की क्योंकि अयूब की शादी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।

साल 1992 में अय्यूब खान ने अपनी पहली शादी माय उर्फ़ मारिसा से की थी। मायसा कोई बाहरी शख्स नहीं थी बल्कि अय्यूब की फैमिली से ही ताल्लुक रखती थी। वो उनकी बुआ फौजिया सुरवे की बेटी थी। यानी कि रिश्ते में अय्यूब की फर्स्ट कजिन थी। इसी वजह से उनकी शादी को लेकर काफी चर्चा हुई।

यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और करीब 11 साल बाद दोनों अलग हो गए थे। इस रिश्ते के टूटने के बाद अय्यूब की जिंदगी में एक बार फिर से कॉलेज के दिनों का प्यार लौटा और यहीं कहानी में एंट्री हुई निहारिका की। अय्यूब खान कॉलेज के दिनों से ही निहारिका को पसंद करते थे। साल 2000 में दोनों ने शादी भी कर ली और यह वो रिश्ता था जिसे अय्यूब अपने कॉलेज के दिनों से ही चाहते थे। लेकिन इस शादी की कहानी में भी आखिरकार अलगाव ही आया।

साल 2016 में अय्यूब और निहारिका का रिश्ता खत्म हो गया। दोनों करीब 16 साल तक शादीशुदा रहे थे। दोनों के दो बच्चे हैं और तलाक के बाद भी अय्यूब ने बच्चों के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखा है। लेकिन अय्यूब की जिंदगी का संघर्ष सिर्फ रिश्तों तक ही सीमित नहीं है। उनके करियर में भी ऐसा दौर आया जब काम मिलना मुश्किल हो गया। साल 2021 में कोरोना महामारी के बाद इंडस्ट्री में काम की स्थिति काफी प्रभावित हुई थी। इसी दौरान अय्यूब ने एक इंटरव्यू में अपनी आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि काम की वजह से मुश्किलें बढ़ गई थी और अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो उन्हें लोगों के सामने हाथ फैलाने की नौबत आ सकती है और यह बयान काफी चर्चा में भी रहा था। हालांकि अय्यूब ने हार नहीं मानी।

साल 2023 और 24 में वह नीरजा एक नई पहचान में विजय बागची के किरदार में नजर आए और अब 2026 में भी अय्यूब खान टीवी शो जूही मूवी में नजर आ रहे हैं। इसमें वो एक एडवोकेट उत्तम सूरी का किरदार निभा रहे हैं। बहरहाल अय्यूब खान की जिंदगी की कहानी यह बताती है कि फिल्मी परिवार में पैदा होना और बड़े सितारों से रिश्ता होना अपने आप में कामयाबी की गारंटी नहीं है। इनकी जिंदगी में शोहरत भी रही, मोहब्बत भी रही, रिश्तों का टूटना रहा और संघर्ष भी। हालांकि कहानी अभी ख़ नहीं हुई है। जय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *