नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। संगीत की दुनिया में कुछ ऐसी हस्तियां हैं जिनके गाए गीत सिर्फ कानों को सुकून नहीं देते हैं बल्कि सीधा दिल में उतर जाते हैं। मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, आशा भोसले, किशोर कुमार ना जाने ऐसे कितने दिग्गज सिंगर हिंदी सिनेमा में है। जिनकी मधुर आवाज में गाए गाने सभी के दिलों में बसे हुए हैं।
ऐसी ही एक शख्सियत ने 1971 में हिंदी सिनेमा में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। जो शास्त्रीय संगीत में इतनी निपुण रही कि जिस गीत को वो गाती, वो सुपरहिट हो जाता। कौन है सिंगर परवीन सुल्ताना? जिन्होंने 45 साल पहले गाया वो गाना जो आज तक हर आशिक का फेवरेट है। 1950 में जन्मी सिंगर बेगम परवीन सुल्ताना पटियाला घराना की हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर हैं।
जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उन्होंने हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर चिन्मय लाहरी से संगीत की शिक्षा दीक्षा ली थी। परवीन सुल्ताना ने अपने करियर की शुरुआत अब्दुल माजिद की आसामी फिल्म मोरोम त्रिशा से की थी। सुल्ताना अक्सर पंडित श्रीनिवास आचार्य के साथ हारमोनियम पर गीत गाया करती थी। उन्होंने हिज मास्टर वॉइस पॉलीडोर म्यूजिक इंडिया, भारत रिकॉर्ड्स, ओविडिस और मैग्नासाउंड के लिए रिकॉर्ड किया है।
प्रवीण सुल्ताना ने हिंदी सिनेमा में भी कई हिट सॉन्ग्स दिए। उनके हिट गानों की लिस्ट में पाकीजा का गाना कौन गली गायो श्याम बन बोले कोयलिया परवाना का पिया की गली फिल्म खोज का राम करे मोरा सैया हो ऐसा 1920 का वादा तुमसे है वादा गदर एक प्रेम कथा का आन मिलो सजना और रजिया सुल्तान का शुभ घड़ी आई रे हालांकि इन सभी गानों में उन्हें जिस गाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।
वह साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म हमें तुमसे प्यार कितना यह हम नहीं जानते जिसका मेल वर्जन किशोर कुमार ने गाया था और फीमेल वर्जन प्रवीण सुल्ताना ने जिनकी आवाज में गाए इस गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध किया और आज भी कई लोगों को आप यह गाना गुनगुनाते हुए जरूर देखते होंगे। शास्त्री संगीत की दिग्गज परवीन सुल्ताना वो सिंगर है जिन्हें महज 26 साल की कम उम्र में पद्मश्री मिला था। उसके बाद साल 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने शास्त्रीय संगीत को ना सिर्फ भारत तक सीमित रखा बल्कि वैश्विक स्तर पर भी लेकर गई। तो दोस्तों आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।