Cli

आशा भोसले का आखिरी गाना रिलीज करेंगे एआर रहमान!

Uncategorized

हिंदी सिनेमा की महान गायिकाओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आशा भोसले का नाम भी जरूर शामिल किया जाएगा। इस साल 12 अप्रैल को आशा भोसले का निधन हुआ था और अब उनके देहांत के करीब 4 महीने बाद सिंगर के करियर का आखिरी गीत रिलीज किया जाएगा। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं।

हिंदी सिनेमा की सुरों की दुनिया में आशा भोसले का नाम हमेशा खास रहेगा। आठ दशक [संगीत] से ज्यादा लंबे कैरियर में उन्होंने हजारों गानों को अपनी आवाज देकर संगीत प्रेमियों के दिलों में जगह बनाई। 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में उनके निधन के बाद अब उनकी आवाज एक बार फिर लोगों तक पहुंचने वाली है। दरअसल आशा भोसले की रिकॉर्ड की गई आखिरी रचनाओं में से एक खास गाना जल्द रिलीज होने वाला है। इसे संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है और यह प्रोजेक्ट महान गायिका को समर्पित है। इसकी झलक सामने आते ही फैंस भावुक हो गए हैं। एआर रहमान ने वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर इस खास प्रोजेक्ट की पहली झलक शेयर की थी। सामने आए टीजर में आशा भोसले और रहमान की रिकॉर्डिंग से जुड़े कुछ भावुक पल दिखाई देते हैं।

यह गाना आशा भोसले के निधन से पहले रिकॉर्ड किया गया था और उनके आठ दशक से ज्यादा लंबे कैरियर की आखिरी रिकॉर्डिंग्स में यह शामिल है। इस गाने में आशा भोसले के साथ ए आर रहमान की आवाज भी सुनने को मिलेगी। इसके अलावा ट्रिनिटी लाबन के संगीतकार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को खास बनाने में कई बड़े सितारे भी जुड़े हैं। ए आर रहमान ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और कमल हसन समेत सभी कलाकारों का आभार जताया है।

शाहरुख [संगीत] खान की मौजूदगी ने इस म्यूजिक ट्रिब्यूट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। रहमान ने इस प्रोजेक्ट को आशा भोसले की शानदार संगीत यात्रा को याद करने का एक खास प्रयास बताया है। आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वह 92 साल की थी। अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्हें अत्यधिक थकान और चेस्ट इंफेक्शन की समस्या थी।

बाद में अस्पताल की ओर से बताया गया कि उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। आशा भोसले ने अपने पीछे संगीत की ऐसी विरासत छोड़ी है जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। उन्होंने 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए और अलग-अलग भाषाओं व संगीत शैलियों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अब ए आर रहमान का यह खास गाना उनकी आवाज को एक बार फिर श्रोताओं तक पहुंचाएगा। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-बाय। टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *