Cli

164 साल का इंतजार! मदुरई की पहाड़ी पर कैसे जला यह ऐतिहासिक दीप?

Uncategorized

नमस्कार मैं दुष्ट उपाध्याय। सनातन विरोधियों की तमाम साजिशों के बाद तमिलनाडु के मदुरई की पहाड़ी पर दीप स्तंभ पर दीप जलाया गया। करीब 164 साल लंबी लड़ाई के बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जिस वक्त दीप जलाया जा रहा था, उसी दौरान तस्वीरें करोड़ों सनातनियों को भावुक कर रही थी। चलिए सबसे पहले आपको भावुक करने वाली तस्वीरें दिखाता हूं। उसके बाद बताऊंगा कि कट्टरपंथियों की भीड़ ने कैसे दीप धुन के कार्यक्रम में बाधा डालने की पूरी कोशिश की। लेकिन उनकी कोशिशें धरी की धरी रह गई।

दरअसल दशकों बाद जब दीप स्तंभ पर दीप जलाने की शुभ घड़ी आई और इस कार्यक्रम को पूरा कराने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला तो हिंदुओं का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। यह तस्वीरें सिर्फ तस्वीरें नहीं है। यह तस्वीरें उस आस्था की हैं। उस इंतजार की हैं जो सालों से एक दीप के जलने की राह देख रहा था। तमिलनाडु के मदुर की पहाड़ी पर दीप स्तंभ में दीप जलाने के दौरान हिंदुओं की भावुकता ने सबको जगजोड़ कर रख दिया। किसी ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की। कहीं आंखें नम थी तो कहीं चेहरे पर ऐसी खुशी थी कि जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है। पहली बार जब सीआरपीएफ के जवान इस फल को सुरक्षा देने के लिए साक्षी बने तो श्रद्धालुओं ने भी उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। मंदिर के आगे लोग हाथों में दिए लेकर खड़े थे और वह इस पल का भावुक होते हुए अनुभव कर रहे थे।

देखकर लग रहा था कि आज दशकों पुराना वो अंधकार हट गया है जिसने इस पल को सेकुलर और तुष्टीरण की दीवार ने ढका हुआ था। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दीप जलाने को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट थी। पहाड़ी पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। सीआरपीएफ की तैनाती के बीच दीप जलाने की तैयारियां पूरी की गई। पहाड़ी का यह विवाद सिर्फ दीप जलाने तक सीमित नहीं रहा बल्कि धार्मिक परंपरा, प्रशासनिक फैसलों, अदालत के आदेश और आस्था के अधिकार को लेकर एक बड़ी बहस का केंद्र बना और अब दीप जलाने के बाद सामने आई श्रद्धालुओं की तस्वीरें पूरे घटनाक्रम का भावात्मक पक्ष दिखा रही है। जिस समय दीप जलाया जा रहा था,

उसी बीच 15 मीटर की दूरी पर मुस्लिम हजरत सुल्तान सिकंदर दरगाह में इकट्ठे होकर नमाज पढ़ने पहुंचे थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। तो किसी भी कट्टरपंथी ने कोई भी हिमाकत नहीं की क्योंकि सुरक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर थी ना कि उस राज्य सरकार के आदेश पर जिस पर तुष्टीरण के आरोप लग रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपाथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। लेकिन कांग्रेस के समर्थन वाली विजय सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने वहां दीप नहीं जलाया। सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर को मामले की सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई और आज दीप जलाने का दोबारा आदेश दिया जिसके बाद ही यह सब संभव हो पाया। खैर कुछ भी हो लेकिन जिस तरह से दीप जलाने के दौरान हिंदुओं की भावुक होने वाली तस्वीरें सामने आई वह अपने आस्था की भावनाओं को दर्शाने वाली है। देखते रहिए जी न्यूज़। नमस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *