दोस्तों भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी के एमएलसी पवन सिंह ने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा, अब उनकी बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है। हालांकि परिवार के दो सदस्यों से उन्होंने अपना रिश्ता बरकरार रखने की बात भी कही है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने भोजपुरी समाज से माफी मांगी है।
उन्होंने कहा है कि वह बेहद दुखी मन से यह बात कह रहे हैं क्योंकि अब उनकी बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है। पवन सिंह ने ऐलान किया है कि आज से उनका अपने परिवार के साथ कोई रिश्ता नहीं है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है जब घर के चक्कर में पड़ जाले आदमी सब वेरशास्त्र भुला जाले आदमी बर्दाश्त क्या सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होके पोस्ट कर रहा हूं और आप सभी भोजपुरिया समाज के हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरा मेरे परिवार से खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं। हां जो मुझे पैदा की है मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह उसके लिए जब तक जिंदा हूं जान हाजिर है। आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह। हालांकि पवन सिंह ने अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने की वजह नहीं बताई है।
लेकिन उनका यह फैसला ऐसे वक्त पर सामने आया है जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक की प्रक्रिया चल रही है। पिछले एक साल से पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद चल रहा है जो लगातार सुर्खियों में रहता है। कोर्ट में पेशी, कानूनी विवाद और पैसों की धोखाधड़ी से जुड़े आरोप भी इस दौरान सामने आए हैं। पवन सिंह के परिवार से रिश्ता तोड़ने के ऐलान ने भोजपुरी कलाकारों और स्थानीय नेताओं का ध्यान भी खींचा है। आखिर परिवार में ऐसा क्या हुआ है कि पवन सिंह को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा। फिलहाल ना तो पवन सिंह ने इसकी वजह बताई है और ना ही उनके परिवार की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई सफाई सामने आई है।