Cli

‘निकाह’ फेम अभिनेता दीपक पाराशर की बिगड़ी तबीयत! अचानक ज़मीन पर गिर पड़े

Uncategorized

फिल्म ‘निकाह’ से पहचान बना चुके अनुभवी अभिनेता दीपक पाराशर को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता जमीन पर बेहोशी की हालत में नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग पानी लाओ, पानी लाओ चिल्ला रहे हैं। आनन-फानन में उन्हें फिर अस्पताल ले जाया गया। वीडियो को देख अब फैंस व इंडस्ट्री के लोग चिंता में आ गए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि दीपक पाराशर नीचे जमीन पर गिरे हुए हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में आवाजें सुनाई दे रही हैं कि पानी लाया जाए और उन्हें पानी पिलाया जाए। साथ ही यह भी कहा जाता सुनाई देता है कि उन्हें चाय-कॉफी पिलाई जाए, ग्लूकोज हो तो ग्लूकोज लाकर दिया जाए और AC ऑन कर लिया जाए।

वायरल वीडियो CINTAA ऑफिस का बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई कार्यालय से जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अभिनेता की तबीयत को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वायरल क्लिप के अगले हिस्से में दीपक पाराशर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है।

फिल्मों में बनाई अलग पहचानफिलहाल उनके स्वास्थ्य से जुड़ी विस्तृत मेडिकल अपडेट को लेकर फैंस की नजरें बनी हुई हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने और कार्यालय में बेहोश होने की इस घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया है, और सभी यही कामना कर रहे हैं कि अनुभवी कलाकार जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *