मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘दिल तो पागल है’ बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है. शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार ने कैमियो रोल निभाया था. फिल्म में वह माधुरी दीक्षित के बचपन के दोस्त बने थे, जो उनसे प्यार करता है. फिल्म सुपरहिट साबित हुई, लेकिन चर्चा यह रही कि इस खास रोल के लिए अक्षय कुमार को कोई फीस ही नहीं दी गई थी.
खबरों की मानें तो यश चोपड़ा शुरुआत में इस किरदार के लिए जैकी श्रॉफ को लेना चाहते थे, लेकिन बाद में रोल को थोड़ा यंग लुक देने के लिए अक्षय कुमार को फाइनल किया गया. बताया जाता है कि जब फिल्म रिलीज होने के बाद अक्षय अपनी फीस मांगने पहुंचे, तो मेकर्स की ओर से उनसे कहा गया कि यश चोपड़ा जैसे बड़े बैनर की इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनना ही उनके लिए गर्व की बात होनी चाहिए.
‘दिल तो पागल है’ से जुड़ा विवाद सिर्फ फीस तक ही सीमित नहीं था. रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स चाहते थे कि अक्षय इस रोल के लिए अपने बाल छोटे करवा लें. हालांकि, उस दौरान अक्षय अपनी ब्लॉकबस्टर ‘खिलाड़ी’ सीरीज की फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्होंने अपने बाल कटवाने से साफ इनकार कर दिया था. इस बात से नाराज होकर अक्षय ने अगले 11 सालों तक यश राज फिल्म्स के साथ काम न करने का फैसला कर लिया था. दोनों ने सालों बाद 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ के जरिए दोबारा हाथ मिलाया. हालांकि, न तो अक्षय और न ही चोपड़ा परिवार ने इस विवाद पर कभी खुलकर कभी बात की
शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित स्टारर ‘दिल तो पागल है’ में अक्षय कुमार का कैमियो आज भी पसंद किया जाता है. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए यश चोपड़ा ने उन्हें कोई फीस नहीं दी थी. मेकर्स का तर्क था कि इतने बड़े बैनर का हिस्सा बनना ही अक्षय कुमार के लिए गर्व की बात है. बताया जाता है कि इसी विवाद से नाराज होकर अक्षय ने 11 सालों तक यश राज फिल्म्स के साथ काम नहीं किया था.