पाकिस्तान से एक और बड़ी खबर आ रही है पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का रास्ता साफ हो चुका है। इमरान खान को अस्पताल शिफ्ट करने के खिलाफ पाकिस्तान सरकार ने याचिका वापस ले ली है।
पाकिस्तान की सरकार ने पुनर्विचार की याचिका जो दी थी वो वापस ले ली है। ये बड़ी खबर आ रही है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पाकिस्तान की सरकार की ओर से दी गई थी।
लेकिन इस याचिका को वापस ले लिया गया है। इमरान खान की बिगड़ती सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें परिवार से मिलने देने और साथ-साथ शिफा अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया था और अब यह रास्ता साफ हो चुका है क्योंकि जो पुनर्विचार याचिका थी वो पाकिस्तान सरकार की ओर से वापस ले ली गई है।
बता दे की कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के निधन का दावा किया गया था। हालांकि उस वक्त इस पर जेल से कोई बयान सामने नहीं आया था लेकिन इस खबर ने अब मामला साफ कर दिया है।